Download App Now Register Now

जयपुर की 22 पंचायत समितियों में कांग्रेस का दबदबा, 16 में प्रधान बनाए; BJP को 4 और RLP को 2 सीटें

जयपुर, 27 नवंबर। राजस्थान में पंचायत समिति प्रधान चुनाव के नतीजों में जयपुर जिले में कांग्रेस ने शानदार प्रदर्शन किया है। जिले की 22 पंचायत समितियों में से 16 में कांग्रेस ने अपने प्रधान बनाए हैं। वहीं भारतीय जनता पार्टी (BJP) को 4 और राष्ट्रीय लोकतांत्रिक पार्टी (RLP) को 2 पंचायत समितियों में जीत मिली है।

शाहपुरा और आंधी में कांग्रेस के प्रधान निर्विरोध चुने गए। वहीं सांगानेर पंचायत समिति में आरएलपी की सीमा चौधरी ने जीत दर्ज की। खास बात यह रही कि जिन पंचायत समितियों में किसी भी पार्टी के पास स्पष्ट बहुमत नहीं था, वहां भी राजनीतिक समीकरणों के चलते कांग्रेस और बीजेपी ने अपने प्रधान बनाने में सफलता हासिल की।

शाहपुरा और आंधी में कांग्रेस के प्रधान निर्विरोध निर्वाचित

जयपुर जिले की शाहपुरा और आंधी पंचायत समिति में कांग्रेस के उम्मीदवार निर्विरोध प्रधान चुने गए। शाहपुरा से संतरा गुर्जर और आंधी से माया देवी वर्मा ने प्रधान पद पर निर्विरोध जीत दर्ज की।

दोनों पंचायत समितियों में कांग्रेस ने अपने उम्मीदवारों को प्रधान पद के लिए मैदान में उतारा था। नामांकन प्रक्रिया के बाद दोनों ही उम्मीदवार निर्विरोध निर्वाचित हो गए।

सांगानेर में RLP की सीमा चौधरी ने मारी बाजी

सांगानेर पंचायत समिति में प्रधान पद के चुनाव में आरएलपी की सीमा चौधरी ने जीत दर्ज की। यहां बीजेपी और कांग्रेस ने अपना उम्मीदवार नहीं उतारा था। सीमा चौधरी का मुकाबला निर्दलीय प्रत्याशी राजकुमार चौधरी से था।

सीमा चौधरी को 11 वोट मिले, जबकि निर्दलीय उम्मीदवार राजकुमार चौधरी को 4 वोट मिले। जीत के बाद आरएलपी समर्थक पंचायत समिति के बाहर एकत्रित हुए और खुशी जाहिर की।

सीमा चौधरी ने जीत के बाद क्षेत्र में बिजली, पानी और सड़क से जुड़ी समस्याओं का प्राथमिकता से समाधान करवाने की बात कही।

बिना बहुमत वाली पंचायत समितियों में भी बने प्रधान

जयपुर जिले की अमरसर, जालसू, मौजमाबाद, रामपुरा डाबड़ी और दूदू पंचायत समितियों में किसी भी पार्टी के पास स्पष्ट बहुमत नहीं था। इसके बावजूद इन पंचायत समितियों में प्रधान पद के चुनाव में अलग-अलग राजनीतिक समीकरण देखने को मिले।

अमरसर और रामपुरा डाबड़ी में कांग्रेस ने प्रधान बनाए, जबकि जालसू और मौजमाबाद में बीजेपी को सफलता मिली। दूदू पंचायत समिति में आरएलपी की अयोध्या देवी प्रधान चुनी गईं।

अमरसर पंचायत समिति में कांग्रेस की समोती देवी मीणा प्रधान बनीं। खास बात यह रही कि समोती देवी मीणा पंचायत समिति सदस्य का चुनाव बीजेपी से जीती थीं, लेकिन प्रधान पद के लिए कांग्रेस ने उन्हें अपना उम्मीदवार बनाया था।

कांग्रेस ने इन पंचायत समितियों में बनाए प्रधान

जयपुर जिले की फागी, शाहपुरा, आंधी, रामपुरा डाबड़ी, तूंगा, जमवारामगढ़, बस्सी, चाकसू, झोटवाड़ा, कोटखावदा, आमेर, गोविंदगढ़, अमरसर, किशनगढ़ रेनवाल, माधोराजपुरा और जोबनेर पंचायत समितियों में कांग्रेस के उम्मीदवार प्रधान चुने गए।

वहीं बीजेपी ने जालसू, मौजमाबाद, सांभरलेक और चौमूं पंचायत समितियों में प्रधान बनाए। आरएलपी को सांगानेर और दूदू पंचायत समितियों में सफलता मिली।

जयपुर की 22 पंचायत समितियों में 386 वार्ड

जयपुर जिले की 22 पंचायत समितियों में कुल 386 वार्ड हैं। पंचायत समिति प्रधान चुनाव के नतीजों में कांग्रेस ने 16 सीटों पर जीत हासिल कर जिले में अपना राजनीतिक दबदबा कायम किया है।

पंचायत समिति चुनाव के नतीजों के बाद अब जिले में स्थानीय निकायों की राजनीति में कांग्रेस की स्थिति मजबूत मानी जा रही है। वहीं बीजेपी और आरएलपी ने भी कुछ पंचायत समितियों में जीत दर्ज कर अपनी मौजूदगी कायम रखी है।

Written By

DESK HP NEWS

Hp News

Related News

All Rights Reserved & Copyright © 2015 By HP NEWS. Powered by Ui Systems Pvt. Ltd.

BREAKING NEWS
कोटा में खड़े ट्रक से टकराई क्रूजर, एक ही परिवार के 9 लोगों की मौत; 8 घायल | उदयपुर में खड़े ट्रेलर में पीछे से घुसी तेज रफ्तार कार, तीन युवक घायल; कार का अगला हिस्सा क्षतिग्रस्त | सीकर में दुकान से सामान लेने गई 20 वर्षीय युवती लापता, पिता ने युवक पर भगाकर ले जाने का जताया शक | जोधपुर में कल से आंधी-बारिश का यलो अलर्ट, अगले सप्ताह से बढ़ेगी सर्दी; तापमान में भी गिरावट | जयपुर में हॉर्न बजाने पर युवक से मारपीट, बाल पकड़कर कार से बाहर निकाला; मुक्के मारकर तोड़ा दांत | उत्तर भारत में मौसम का बदला मिजाज: यूपी के 20 जिलों में कोहरा, दिल्ली में AQI 478; राजस्थान में आंधी-बारिश का अलर्ट | सीकर में सोशल मीडिया फ्रेंड पर 39 वर्षीय महिला से रेप का आरोप, नाबालिग बेटी से भी छेड़छाड़; घर से सामान चोरी करने का भी दावा | जोधपुर में नाबालिग भतीजियों से छेड़छाड़ का विरोध करना पड़ा भारी, चाचा पर हमला; डंपर से कुचलने की कोशिश, हवाई फायरिंग से फैलाई दहशत | जयपुर में हिस्ट्रीशीटर विजय बाजिया की सवा मिनट में हत्या, कुल्हाड़ी से सिर पर किया वार; 7 साल पुरानी रंजिश में मर्डर, सरपंच का चुनाव लड़ना चाहता था | मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने BSF की महिला जवानों संग मनाई भाई दूज, तनोट माता मंदिर में किए दर्शन |