BSNL जोधपुर क्षेत्र के प्रधान महाप्रबंधक एन. राम ने इन योजनाओं की जानकारी देते हुए बताया कि यह कदम स्वदेशी 4G नेटवर्क को बढ़ावा देने और आम जनता को सस्ती व मजबूत डिजिटल कनेक्टिविटी देने की दिशा में उठाया गया है।
एन. राम ने बताया कि 27 सितंबर को BSNL की स्वदेशी 4G सेवा को आधिकारिक रूप से लॉन्च किया गया था। यह योजना पहले “फ्रीडम ऑफर” के नाम से शुरू की गई थी, जिसे उपभोक्ताओं की मांग को देखते हुए आगे बढ़ाया गया है।
इस स्कीम के तहत:
रोजाना 2GB हाई-स्पीड डेटा
अनलिमिटेड वॉयस कॉलिंग
प्रतिदिन 100 SMS
की सुविधा दी जा रही है।
यह ऑफर नए उपभोक्ताओं और BSNL में पोर्ट-इन करने वाले ग्राहकों के लिए है। निजी टेलीकॉम कंपनियों के समान प्लान जहां 349 से 399 रुपए तक के होते हैं, वहीं BSNL का यह ऑफर बेहद किफायती बताया जा रहा है।
वर्तमान में जोधपुर जिले में BSNL के 352 स्वदेशी 4G टावर कार्यरत हैं। इनमें से कई टावर ऐसे ग्रामीण क्षेत्रों में लगाए गए हैं, जहां पहले कभी मोबाइल नेटवर्क नहीं पहुंचा था।
एन. राम के अनुसार, जोधपुर जिले के 63 ऐसे गांव हैं जहां पहली बार BSNL के जरिए मोबाइल नेटवर्क की सुविधा उपलब्ध हुई है। BSNL देशभर में पूरी तरह भारत में बने 1 लाख 4G टावर लगाने की योजना पर काम कर रहा है।
BSNL का सिल्वर जुबिली प्लान भी उपभोक्ताओं के बीच खासा आकर्षण का केंद्र बना हुआ है। इस प्लान में ग्राहकों को मिलती हैं:
75Mbps की स्पीड पर 2500GB हाई-स्पीड डेटा
600 से अधिक टीवी चैनल, जिनमें 127 पेड चैनल शामिल
Disney+ Hotstar और Sony LIV जैसे OTT प्लेटफॉर्म्स का फ्री एक्सेस
लोकल और STD दोनों तरह की अनलिमिटेड कॉलिंग
2500GB डेटा खत्म होने के बाद भी इंटरनेट सेवा बंद नहीं होती, बल्कि स्पीड कम हो जाती है, जो सामान्य ब्राउजिंग और OTT स्ट्रीमिंग के लिए पर्याप्त रहती है।
एन. राम ने जिले के नागरिकों से अपील की कि वे इन योजनाओं का लाभ उठाकर स्वदेशी 4G नेटवर्क का अनुभव करें। इन ऑफर्स का लाभ लेने के लिए उपभोक्ता अपने नजदीकी BSNL कार्यालय या अधिकृत रिटेलर से संपर्क कर सकते हैं।
BSNL की ये नई योजनाएं न सिर्फ निजी टेलीकॉम कंपनियों को कड़ी टक्कर देती हैं, बल्कि ग्रामीण और दूरदराज के इलाकों में डिजिटल कनेक्टिविटी को भी मजबूती देती हैं। कम कीमत, ज्यादा डेटा और स्वदेशी नेटवर्क के साथ BSNL का यह कदम नए साल में उपभोक्ताओं के लिए बड़ी राहत साबित हो सकता है।
All Rights Reserved & Copyright © 2015 By HP NEWS. Powered by Ui Systems Pvt. Ltd.