मामले की गंभीरता को देखते हुए शिक्षा विभाग ने तीन सदस्यीय जांच कमेटी का गठन किया है, जिसने मंगलवार को स्कूल पहुंचकर ग्रामीणों, हेडमास्टर, रसोइए और अन्य संबंधित लोगों के बयान दर्ज किए तथा मौके से साक्ष्य जुटाए।
सोमवार को सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हुआ, जिसमें आरोप लगाया गया कि स्कूल की छुट्टी पहले कर दी गई और बच्चों को बाहर भेजकर रसोई में नॉनवेज खाना बनाया जा रहा था। वीडियो सामने आने के बाद शिक्षा विभाग ने मामले को गंभीरता से लिया।
प्रारंभिक जांच में हेडमास्टर की भूमिका संदिग्ध पाए जाने पर जिला शिक्षा अधिकारी (मुख्यालय) प्रारंभिक शिक्षा, सवाई माधोपुर देवीलाल मीणा ने राजस्थान सिविल सेवा नियम 1958 के तहत अमर सिंह मीणा को निलंबित कर दिया।
निलंबन अवधि में उनका मुख्यालय मुख्य ब्लॉक शिक्षा अधिकारी, समग्र शिक्षा सवाई माधोपुर तय किया गया है।
तीन सदस्यीय जांच कमेटी में शामिल हैं—
विजय सांखला, प्रधानाध्यापक, हिंगोटिया
जितेंद्र लोढ़ा, प्रधानाध्यापक, महात्मा गांधी सरकारी स्कूल, सापेरा बस्ती
कपिल शर्मा, प्रधानाध्यापक, रेती स्कूल
कमेटी ने मंगलवार को स्कूल पहुंचकर रसोई का निरीक्षण किया।
All Rights Reserved & Copyright © 2015 By HP NEWS. Powered by Ui Systems Pvt. Ltd.