Download App Now Register Now

राजस्थान बजट 2026: 10वीं-12वीं मेधावी विद्यार्थियों को टैबलेट और लैपटॉप के लिए 20 हजार रुपए की मदद

जयपुर: राजस्थान सरकार ने 2026-27 के बजट में शिक्षा क्षेत्र में बड़ी घोषणाएं की हैं। वित्त मंत्री दीया कुमारी ने विधानसभा में कहा कि 10वीं और 12वीं के मेधावी छात्रों को टैबलेट और लैपटॉप खरीदने के लिए 20 हजार रुपए की सहायता दी जाएगी। यह सहायता ई-बाउचर के माध्यम से पूरी पारदर्शिता के साथ प्रदान की जाएगी, ताकि छात्र अपने स्तर पर टेक्नोलॉजी खरीद सकें और पढ़ाई में आगे बढ़ सकें।

मेदावी विद्यार्थियों के लिए विशेष मदद:
दीया कुमारी ने बताया कि कक्षा 10वीं और 12वीं के चयनित मेधावी छात्रों को 20,000 रुपए की मदद उपलब्ध कराई जाएगी। इस योजना से छात्रों को उच्च तकनीकी उपकरण प्राप्त करने में सहायता मिलेगी और उनकी पढ़ाई को और सशक्त बनाया जाएगा।

आंगनबाड़ी केंद्रों में जादुई पिटारा और खेल सामग्री:
सरकार ने 22746 आंगनबाड़ी केंद्रों में बच्चों के सामग्र विकास और खेल आधारित शिक्षा के लिए खेल सामग्री और जादुई पिटारा उपलब्ध कराने का प्रस्ताव रखा है। इस पर कुल 323 करोड़ रुपए खर्च होंगे। वित्त मंत्री ने कहा कि जादुई पिटारा बच्चों के लिए है ताकि खेल और पढ़ाई दोनों में उनका विकास हो सके।

राजनीतिक चुटकी:
बजट पेश करते समय दीया कुमारी ने पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत पर चुटकी लेते हुए कहा कि “हमारे पास वह जादू नहीं है, जो बिना बजट कुछ कहे, आपके नेता कहते थे कि आप मांगते-मांगते थक जाओगे, लेकिन मैं देते-देते नहीं थकूंगी।”

इस योजना के तहत मेधावी छात्रों को शिक्षा के लिए टेक्नोलॉजी और संसाधन उपलब्ध कराकर राजस्थान सरकार ने शिक्षा क्षेत्र में समान अवसर और डिजिटल सशक्तिकरण पर जोर दिया है।

निष्कर्ष:
राजस्थान बजट 2026 में शिक्षा को नई दिशा दी गई है। मेधावी विद्यार्थियों को टैबलेट और लैपटॉप के लिए 20 हजार रुपए की मदद, आंगनबाड़ी केंद्रों में जादुई पिटारा और खेल सामग्री जैसे कदम राजस्थान के बच्चों को बेहतर शिक्षा और विकास का अवसर प्रदान करेंगे।

Written By

Rajat Kumar RK

Desk Reporter

Related News

All Rights Reserved & Copyright © 2015 By HP NEWS. Powered by Ui Systems Pvt. Ltd.

BREAKING NEWS
भजनलाल शर्मा का आया एक फोन और सारा काम हो गया... | मुकेश मिश्रा बने इंडियन मीडिया काउंसिल के राजस्थान प्रदेश अध्यक्ष, रतीराम गुर्जर को मिली प्रदेश महासचिव की जिम्मेदारी | उपराष्ट्रपति चुनाव में क्रॉस-वोटिंग विवाद: TMC बोली BJP ने विपक्षी सांसदों को ₹15-20 करोड़ में खरीदा; भाजपा ने कहा – I.N.D.I.A. गठबंधन में फूट | लाल किले से 'नए भारत' का आगाज: पीएम मोदी देंगे 12वां ऐतिहासिक भाषण, 5000 खास मेहमान बनेंगे गवाह | PM मोदी बोले: पुणे जैसा पटना और मुंबई जैसा मोतिहारी बनेगा, पहली नौकरी पर सरकार देगी ₹15 हजार | प्रधानमंत्री धन-धान्य कृषि योजना से किसानों को मिलेगा बड़ा लाभ, एनटीपीसी निवेश से ऊर्जा क्षेत्र को भी मिलेगी रफ्तार: अमित शाह | राजस्थान में सरकारी नौकरियों का सुनहरा मौका: 50 हजार कर्मचारियों को मिलेगा प्रमोशन, नई भर्तियों में 100% पद बढ़े | नीरव मोदी के भाई निहाल मोदी को अमेरिका में किया गया गिरफ्तार: PNB घोटाले से जुड़े सबूत मिटाने का आरोप, भारत ने की थी प्रत्यर्पण की अपील | प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी बोले - भारतीय प्रवासियों ने दुनिया को भारत की संस्कृति और मूल्यों से जोड़े रखा, पूर्वजों की कठिनाइयों ने उम्मीद को नहीं तोड़ा | CM रेखा गुप्ता के बंगले के रेनोवेशन पर बवाल: एसी-टीवी से भरा टेंडर, विपक्ष ने कहा 'मायामहल' |