जयपुर | गणतंत्र दिवस 2026 के पावन अवसर पर सोमवार को राजधानी जयपुर स्थित पुलिस मुख्यालय में भव्य एवं गरिमामय समारोह का आयोजन किया गया। इस अवसर पर महानिदेशक पुलिस (डीजीपी) श्री राजीव कुमार शर्मा ने प्रातः 8:15 बजे राष्ट्रीय ध्वज फहराया और परेड की सलामी ली।
समारोह की शुरुआत प्रातः 8:00 बजे हुई। अतिरिक्त महानिदेशक पुलिस (कानून एवं व्यवस्था) विजय कुमार सिंह ने बताया कि निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार डीजीपी राजीव कुमार शर्मा ने ध्वजारोहण किया, जिसके पश्चात सुसज्जित पुलिस परेड द्वारा राष्ट्रध्वज को सलामी दी गई। इस दौरान उपस्थित सभी अधिकारियों, जवानों और कर्मचारियों ने देश की एकता और अखंडता की शपथ ली।
समारोह का मुख्य आकर्षण अलंकरण एवं सम्मान समारोह रहा, जिसमें प्रदेश के 45 पुलिस अधिकारियों एवं मंत्रालयिक वर्ग के कार्मिकों को उनके उत्कृष्ट योगदान के लिए सम्मानित किया गया। इन जांबाजों को जांच में कुशलता, प्रशासनिक दक्षता, अनुकरणीय सेवा और कर्तव्यनिष्ठा के लिए उत्कृष्ट एवं अति उत्कृष्ट सेवा पदक, डीजीपी डिस्क तथा प्रशंसा पत्र प्रदान किए गए।
विशिष्ट सेवाओं के लिए महानिरीक्षक पुलिस श्री सत्येन्द्र सिंह (सीकर रेंज, वर्तमान में आईजी सीआईडी सीबी, राजस्थान जयपुर) को राष्ट्रपति का पुलिस पदक प्रदान किया गया, जो समारोह का विशेष गौरवपूर्ण क्षण रहा।
विकास कुमार, महानिरीक्षक पुलिस, एटीएस एवं एसओजी, जयपुर
पीयूष दीक्षित, पुलिस अधीक्षक सुरक्षा, जयपुर
राजेन्द्र प्रसाद दिवाकर, अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त (सेवानिवृत्त)
राम प्रताप विश्नोई, अति. पुलिस अधीक्षक, सीआईडी (एसएसबी), बीकानेर
विजय सिंह चौधरी, अति. पुलिस अधीक्षक, एसओजी जयपुर
मनोज कुमार शर्मा, पुलिस निरीक्षक, पीटीएस बीकानेर
हनवन्त सिंह राजपुरोहित, पुलिस निरीक्षक, जोधपुर
पुरूषोत्तम लाल शर्मा, उप निरीक्षक, पुलिस थाना मेट्रो जयपुर
शीला, पुलिस निरीक्षक, सीआईडी (एसबी)
श्याम लाल, सहायक उप निरीक्षक, जोधपुर पश्चिम
स्वर्ण सिंह, सहायक उप निरीक्षक, श्रीगंगानगर
राजवीर सिंह, हैड कांस्टेबल, 6वीं बटालियन आरएसी धौलपुर
सुरेन्द्र सिंह, हैड कांस्टेबल, राजस्थान पुलिस अकादमी जयपुर
पवन कुमार, हैड कांस्टेबल, सीआईडी (एसएसबी)
रेवन्ता राम, कांस्टेबल, प्रथम बटालियन आरएसी जोधपुर
सुरेश कुमार शर्मा, कांस्टेबल, चूरू
घनश्याम सिंह, उप समादेष्टा, केंद्रीय प्रशिक्षण संस्थान, गृह रक्षा राजस्थान, जयपुर — राष्ट्रपति का सराहनीय सेवा पदक
समारोह में वरिष्ठ पुलिस अधिकारी, कर्मचारी, मंत्रालयिक स्टाफ एवं आमंत्रित अतिथि उपस्थित रहे। पूरे वातावरण में अनुशासन, राष्ट्रप्रेम और गर्व की भावना स्पष्ट रूप से देखने को मिली।
गणतंत्र दिवस 2026 पर पुलिस मुख्यालय में आयोजित यह समारोह न केवल राष्ट्रीय पर्व का उत्सव रहा, बल्कि पुलिस बल की निष्ठा, साहस और सेवा भावना को सम्मानित करने का एक सशक्त मंच भी बना। डीजीपी राजीव कुमार शर्मा के नेतृत्व में हुआ यह आयोजन पुलिस बल के मनोबल को और सुदृढ़ करने वाला साबित हुआ।
All Rights Reserved & Copyright © 2015 By HP NEWS. Powered by Ui Systems Pvt. Ltd.