Download App Now Register Now

राजस्थान की राजनीति

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने BSF की महिला जवानों संग मनाई भाई दूज, तनोट माता मंदिर में किए दर्शन

जोधपुर (राजीव गौड़)। राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने भाई दूज के पावन पर्व पर भारत-पाकिस्तान अंतरराष्ट्रीय सीमा के निकट स्थित प्रसिद्ध तनोट माता मंदिर पहुंचकर दर्शन किए। इस दौरान मुख्यमंत्री ने प्रदेश की खुशहाली, सुख-समृद्धि और विकास की कामना की। खास बात यह रही कि मुख्यमंत्री ने सीमा सुरक्षा बल (BSF) की महिला जवानों के बीच पहुंचकर भाई... Read more

राजस्थान को जल्द मिल सकता है 3 हजार करोड़ का फंड, निकायों और पंचायतों में फिर शुरू होंगे विकास कार्य

जयपुर। राजस्थान के शहरी निकायों और पंचायतीराज संस्थाओं के लिए बड़ी राहत की खबर है। पिछले करीब सवा साल से अटका केंद्रीय वित्त आयोग का लगभग 3 हजार करोड़ रुपए का फंड जल्द जारी होने की उम्मीद है। पंचायतीराज चुनाव की प्रक्रिया पूरी होने के बाद केंद्र सरकार से अनुदान जारी होने का रास्ता साफ हो सकता है। इस राशि से प्रदेश की नगर निकायों और ग्राम... Read more

राजस्थान की सियासत के 4 चर्चित किस्से: मंत्री किरोड़ी बाबा का सवाई माधोपुर को चंडीगढ़ बनाने का वादा, पूर्व विधायक गंगा देवी का भैंस प्रेम; सरपंच ने हथौड़े से तोड़ा ताला, कारोबारी ने कर्मचारियों को बांटी नोटों की गड्डियां

जयपुर। राजस्थान की राजनीति में बयानबाजी, जनप्रतिनिधियों के अनोखे अंदाज और ब्यूरोक्रेसी से जुड़े दिलचस्प घटनाक्रम अक्सर चर्चा का विषय बन जाते हैं। कहीं मंत्री बड़े विकास के वादे कर रहे हैं, तो कहीं पूर्व विधायक अपने पारंपरिक अंदाज में नजर आ रही हैं। नागौर में नए सरपंच ने पंचायत भवन का ताला तोड़कर अपनी मौजूदगी दर्ज कराई, तो गुजरात के सूरत में... Read more

दीपावली पर मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने परकोटे में आमजन के बीच पहुंचकर बांटी खुशियां, दी शुभकामनाएं

जयपुर, 8 नवंबर 2026। दीपावली के पावन पर्व पर राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा रविवार देर रात सपरिवार जयपुर के ऐतिहासिक परकोटे पहुंचे। यहां उन्होंने आमजन के बीच पहुंचकर दीपावली की खुशियां साझा कीं और प्रदेशवासियों को पर्व की शुभकामनाएं दीं। मुख्यमंत्री के अचानक आमजन के बीच पहुंचने से बाजारों में उत्साह का माहौल देखने को मिला। बच्चों,... Read more

जयपुर में पंचायत चुनाव का सियासी मुकाबला तेज, चौथे चरण में 241 प्रत्याशी मैदान में

जयपुर, 6 नवंबर 2026। राजस्थान में पंचायतीराज आम चुनाव को लेकर राजनीतिक सरगर्मियां तेज हो गई हैं। जयपुर जिले में चौथे चरण के तहत चार पंचायत समितियों में पंचायत समिति सदस्य पदों के लिए चुनावी तस्वीर साफ हो गई है। नामांकन पत्रों की संवीक्षा और नाम वापसी की प्रक्रिया पूरी होने के बाद अब कुल 241 अभ्यर्थी चुनाव मैदान में रह गए हैं। जिला निर्वाचन... Read more

छोटी दिवाली 2026: 7 नवंबर को मनाया जाएगा नरक चतुर्दशी का पर्व, जानिए शुभ मुहूर्त, अभ्यंग स्नान और दीपदान का महत्व

जयपुर। दीपावली के पांच दिवसीय दीपोत्सव की शुरुआत के साथ ही देशभर में त्योहारों की रौनक देखने को मिल रही है। धनतेरस के बाद अब छोटी दिवाली यानी नरक चतुर्दशी का पर्व मनाने की तैयारियां शुरू हो गई हैं। हिंदू धर्म में छोटी दिवाली का विशेष धार्मिक महत्व है। इसे नरक चतुर्दशी, रूप चतुर्दशी और काली चौदस के नाम से भी जाना जाता है। धार्मिक मान्यताओं के... Read more

जयपुर की 133 ग्राम पंचायतों में सरपंच-वार्ड पंच के लिए मतदान, 856 उम्मीदवारों की किस्मत दांव पर

जयपुर। राजस्थान में पंचायत चुनाव के तीसरे चरण के तहत जयपुर जिले की 133 ग्राम पंचायतों में सरपंच और वार्ड पंच पदों के लिए मतदान प्रक्रिया शुरू हो गई है। सुबह 7 बजे से मतदान केंद्रों पर मतदाताओं की कतारें लगनी शुरू हो गईं। इस चरण में सरपंच पद के लिए कुल 856 उम्मीदवार चुनावी मैदान में हैं। इन सभी प्रत्याशियों की किस्मत का फैसला मतदाता अपने वोट से... Read more

जैसलमेर में रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह का बड़ा बयान: 2029 तक 3 लाख करोड़ रुपये के रक्षा उत्पादन का लक्ष्य, स्वदेशी हथियारों पर सरकार का जोर

जैसलमेर। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने जैसलमेर दौरे के दौरान रक्षा मंत्रालय की कंसल्टेटिव कमेटी की बैठक को संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने भारत के रक्षा उत्पादन, रक्षा निर्यात, सैन्य आधुनिकीकरण और स्वदेशी हथियारों के विकास को लेकर सरकार की प्राथमिकताओं की जानकारी दी। उन्होंने कहा कि भविष्य की सुरक्षा चुनौतियों से निपटने के लिए भारतीय... Read more

Gallery

All Rights Reserved & Copyright © 2015 By HP NEWS. Powered by Ui Systems Pvt. Ltd.

BREAKING NEWS
सीकर में सोशल मीडिया फ्रेंड पर 39 वर्षीय महिला से रेप का आरोप, नाबालिग बेटी से भी छेड़छाड़; घर से सामान चोरी करने का भी दावा | जोधपुर में नाबालिग भतीजियों से छेड़छाड़ का विरोध करना पड़ा भारी, चाचा पर हमला; डंपर से कुचलने की कोशिश, हवाई फायरिंग से फैलाई दहशत | जयपुर में हिस्ट्रीशीटर विजय बाजिया की सवा मिनट में हत्या, कुल्हाड़ी से सिर पर किया वार; 7 साल पुरानी रंजिश में मर्डर, सरपंच का चुनाव लड़ना चाहता था | मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने BSF की महिला जवानों संग मनाई भाई दूज, तनोट माता मंदिर में किए दर्शन | एयरटेल रिचार्ज प्लान: 349 रुपये खर्च करने की जरूरत नहीं! एयरटेल ने वापस लॉन्च किया 299 रुपये वाला प्लान, जानें क्या मिलेंगे फायदे | TNI आवाज़ डिजिटल न्यूज़ चैनल, हिंदी-उर्दू समाचार पत्र द अनकवर्ड अपडेट एवं आवाज़-ए-तसनीम, लाइफस्टाइल समाचार पत्र अर्बन वॉग तथा हिंदुस्तान पत्रिका मीडिया एंड ब्रॉडकास्टिंग परिवार की ओर से आप सभी को दीपावली के पावन पंचदिवसीय पर्व की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं। धनतेरस, रूप चतुर्दशी, दीपावली, गोवर्धन पूजा एवं भाई दूज के शुभ अवसर पर मां लक्ष्मी एवं भगवान श्रीगणेश की कृपा आप सभी पर बनी रहे। यह पावन पर्व आपके जीवन में सुख, समृद्धि, शांति, उत्तम स्वास्थ्य और नई खुशियों का संचार करे। प्रेम, सद्भाव, भाईचारे और सकारात्मकता के दीप हर घर में प्रज्वलित हों। आप सभी का जीवन खुशियों और सफलता के प्रकाश से सदैव आलोकित रहे। | जयपुर में ऑनलाइन गेमिंग की आड़ में सट्टेबाजी का खुलासा, 7 आरोपी गिरफ्तार; करोड़ों के लेनदेन का पता चला | राजस्थान में बढ़ने लगी सर्दी, सीकर-फतेहपुर में 12.5 डिग्री पहुंचा पारा; जयपुर में भी रातें ठंडी | राजस्थान में दिवाली पर सिर्फ 3 घंटे चला सकेंगे पटाखे, 7 और 8 नवंबर को मिलेगी छूट; सरकार ने जारी की गाइडलाइन | पहले वनडे में न्यूजीलैंड की खराब शुरुआत, 115 रन पर 6 विकेट गिरे; भारतीय गेंदबाजों का शानदार प्रदर्शन |