Download App Now Register Now

हजारों लोगों के साथ मुस्लिम समाज की पदयात्रा, गोमाता को राष्ट्रीय पशु बनाने की माँग

  • जयपुर में मुस्लिम समाज के हजारों लोगों ने गोमाता को राष्ट्रीय पशु का दर्जा देने और गोहत्या व गोतस्करी पर पूर्ण प्रतिबंध लगाने की मांग को लेकर विशाल पदयात्रा निकाली। यह पदयात्रा पार्षद अजरुद्दीन, आफताब गोरान, जिशान पठान, अरशद ख़ान, एहसान ख़ान और अयूब ख़ान के नेतृत्व में आयोजित की गई, जिसमें बड़ी संख्या में मुस्लिम समाज के लोग, युवा और गौभक्त शामिल हुए।

यात्रा के दौरान लोग “गोमाता को राष्ट्रीय पशु का दर्जा दो”, “गोहत्या बंद करो”, “गोतस्करी बंद करो” और “गोमाता के हत्यारों को फांसी दो” जैसे नारों के साथ रैली में भाग लेते रहे। विभिन्न स्थानों पर पुष्पवर्षा और मालाओं के साथ उनका स्वागत किया गया।

पूर्व कैबिनेट मंत्री एवं कांग्रेस नेता प्रताप सिंह खाचरियावास ने कहा कि भाजपा केवल हिंदू, मुस्लिम, सिख और ईसाई के नाम पर वोट मांगने तथा लोगों को आपस में लड़ाने की राजनीति करती है। उन्होंने यह स्पष्ट किया कि मुस्लिम समाज के हजारों लोगों ने सड़कों पर उतरकर यह संदेश दिया कि समाज गाय को विशेष सम्मान दिलाने की मांग कर रहा है।

खाचरियावास ने भाजपा के दोहरे चरित्र की आलोचना करते हुए कहा कि यदि भाजपा वास्तव में गोमाता और गोरक्षा के प्रति गंभीर है, तो उसे राष्ट्रीय स्तर पर गोमाता को राष्ट्रीय पशु बनाने और गोहत्या तथा गोतस्करी पर प्रभावी कदम उठाने चाहिए। उन्होंने सरकार से अपील की कि धर्म के नाम पर राजनीति करने के बजाय गोसंरक्षण के लिए ठोस निर्णय लिए जाएँ।

  •  

Written By

Chanchal Rathore

Desk Reporter

Related News

All Rights Reserved & Copyright © 2015 By HP NEWS. Powered by Ui Systems Pvt. Ltd.

BREAKING NEWS
राजस्थान में 33 जिलों में 77 सड़क परियोजनाओं को मिली मंजूरी, बजट 2026-27 में कुल 676.74 करोड़ खर्च | राजस्थान में 33 जिलों में 77 सड़क परियोजनाओं को मिली मंजूरी, बजट 2026-27 में कुल 676.74 करोड़ खर्च | | | | राजस्थान वरिष्ठ नागरिक तीर्थ यात्रा योजना 2026: ऑनलाइन आवेदन शुरू | | JDA के नोटिस के बावजूद चल रहा “Boss Cafe” का रूफटॉप रेस्टोरेंट, स्टे की आड़ में नियमों को चुनौती? | जेडीए की नाक के नीचे सरकारी जमीन पर फिर कब्जा, बुलडोजर चला… लेकिन अवैध कॉलोनी फिर खड़ी हो गई! | राजस्थान हाईकोर्ट का ऐतिहासिक फैसला: 'आटा-साटा' प्रथा को बताया कानूनी व नैतिक रूप से दिवालिया, कहा- 'बेटी किसी सौदे की कीमत नहीं' | जेडीए की नाक के नीचे सरकारी जमीन पर फिर कब्जा, बुलडोजर चला… लेकिन अवैध कॉलोनी फिर खड़ी हो गई! | महिला आरक्षण पर सियासी संग्राम: CM का विपक्ष पर बड़ा हमला, डोटासरा बोले- “दिल्ली की पर्ची पढ़ रहे हैं मुख्यमंत्री!” |