Download App Now Register Now

झुंझुनूं में बड़ी डकैती, हथियारबंद बदमाशों ने कारोबारी के घर से 85 लाख की लूट

झुंझुनूं जिले के कोतवाली थाना क्षेत्र के पीपली चौक में शनिवार देर रात प्रॉपर्टी कारोबारी के घर हथियारबंद नकाबपोश बदमाशों ने डकैती की बड़ी वारदात को अंजाम दिया। 6–7 बदमाशों ने परिवार को पिस्टल की नोक पर बंधक बनाकर करीब 50–60 तोला सोना, डेढ़ किलो चांदी और डेढ़ से दो लाख रुपये नकद लूट लिए।

जानकारी के अनुसार, बदमाश रात करीब 1:15 बजे घर में घुसे और सबसे पहले परिवार के सदस्यों को बंधक बना लिया। उन्होंने महिलाओं को अलग-अलग कमरों और बाथरूम में बंद कर उनके गहने उतरवाए और पूरे घर की अलमारियों की तलाशी ली। वारदात के दौरान बदमाशों ने परिवार के हाथ-पैर बांध दिए और 10 साल के बच्चे को भी नहीं छोड़ा।

बदमाश करीब एक घंटे तक घर में मौजूद रहे और जाते समय सीसीटीवी कैमरों का डीवीआर भी साथ ले गए, ताकि सबूत मिटाया जा सके। पीड़ित परिवार ने बताया कि बदमाशों ने काली स्कॉर्पियो और संपत्ति की जानकारी पहले से होने की बात कही, जिससे रेकी की आशंका जताई जा रही है।

सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और एफएसएल व एमओबी टीम ने साक्ष्य जुटाए। आसपास के सीसीटीवी फुटेज की जांच में कुछ संदिग्ध गतिविधियां सामने आई हैं। पुलिस के अनुसार वारदात में चार से छह नकाबपोश बदमाश शामिल हो सकते हैं, हालांकि जांच जारी है।

पुलिस ने मामला दर्ज कर बदमाशों की तलाश शुरू कर दी है। प्रारंभिक जांच में बदमाशों की बोली उत्तर प्रदेश क्षेत्र से जुड़ी होने की आशंका जताई जा रही है।

Written By

Chanchal Rathore

Desk Reporter

Related News

All Rights Reserved & Copyright © 2015 By HP NEWS. Powered by Ui Systems Pvt. Ltd.

BREAKING NEWS
मीना पालड़ी में चार भूखंड जोड़कर दुकानों का निर्माण! अवैध निर्माण पर JDA की चुप्पी सवालों के घेरे में | मीना पालड़ी में चार भूखंड जोड़कर दुकानों का निर्माण! अवैध निर्माण पर JDA की चुप्पी सवालों के घेरे में | सूर्या के कत्ल की असली वजह आई सामने, बाइक बनी जानलेवा विवाद का कारण। | राजस्थान में 33 जिलों में 77 सड़क परियोजनाओं को मिली मंजूरी, बजट 2026-27 में कुल 676.74 करोड़ खर्च | राजस्थान में 33 जिलों में 77 सड़क परियोजनाओं को मिली मंजूरी, बजट 2026-27 में कुल 676.74 करोड़ खर्च | | | | जेडीए की नाक के नीचे सरकारी जमीन पर फिर कब्जा, बुलडोजर चला… लेकिन अवैध कॉलोनी फिर खड़ी हो गई! | राजस्थान हाईकोर्ट का ऐतिहासिक फैसला: 'आटा-साटा' प्रथा को बताया कानूनी व नैतिक रूप से दिवालिया, कहा- 'बेटी किसी सौदे की कीमत नहीं' | जेडीए की नाक के नीचे सरकारी जमीन पर फिर कब्जा, बुलडोजर चला… लेकिन अवैध कॉलोनी फिर खड़ी हो गई! |