Download App Now Register Now

जैसलमेर में सर्व समाज सद्भाव मार्च, धार्मिक स्थलों पर कार्रवाई के विरोध में सौंपा ज्ञापन

जैसलमेर में सीमावर्ती क्षेत्रों में ऑपरेशन क्लीन के तहत धार्मिक स्थलों पर की जा रही कथित कार्रवाई के विरोध में गुरुवार को जिला मुख्यालय पर सर्व समाज समन्वय समिति के आह्वान पर सर्व शांति एवं सद्भाव मार्च निकाला गया। हनुमान चौराहा से कलेक्ट्रेट तक निकाले गए इस मौन जुलूस में सैकड़ों की संख्या में विभिन्न समाजों के प्रतिनिधि शामिल हुए। इसके बाद प्रशासन को राष्ट्रपति के नाम ज्ञापन सौंपा गया।

ज्ञापन में सीमांत क्षेत्र के 50 किलोमीटर दायरे में अतिक्रमण के नाम पर धार्मिक स्थलों पर की जा रही कार्रवाई को लेकर स्थानीय लोगों की चिंताओं और भावनाओं को अवगत कराया गया तथा इस प्रकार की कार्रवाइयों को रोकने की मांग की गई। इस दौरान क्षेत्रीय सांसद उम्मेदाराम बेनीवाल भी कलेक्ट्रेट पहुंचे और प्रतिनिधियों के साथ चर्चा की।

सांसद ने कहा कि देश की सुरक्षा और संविधान सर्वोपरि हैं, लेकिन साथ ही सांस्कृतिक विरासत, सामाजिक सौहार्द और सभी धर्मों के आस्था स्थलों का सम्मान भी जरूरी है। उन्होंने कहा कि हाल के दिनों में धार्मिक स्थलों को लेकर हुई प्रशासनिक कार्रवाई से लोगों में चिंता और असंतोष का माहौल बना है।

सर्व समाज समन्वय समिति के संयोजक अशोक तंवर ने आरोप लगाया कि कार्रवाई भेदभावपूर्ण तरीके से की जा रही है और इससे स्थानीय लोगों में असंतोष बढ़ रहा है। वहीं पूर्व कैबिनेट मंत्री शाले मोहम्मद ने कहा कि जैसलमेर की पहचान हमेशा से प्रेम, भाईचारे और सामाजिक सौहार्द रही है और यह संदेश आज के मार्च में भी देखने को मिला।

Written By

Chanchal Rathore

Desk Reporter

Related News

All Rights Reserved & Copyright © 2015 By HP NEWS. Powered by Ui Systems Pvt. Ltd.

BREAKING NEWS
मीना पालड़ी में चार भूखंड जोड़कर दुकानों का निर्माण! अवैध निर्माण पर JDA की चुप्पी सवालों के घेरे में | मीना पालड़ी में चार भूखंड जोड़कर दुकानों का निर्माण! अवैध निर्माण पर JDA की चुप्पी सवालों के घेरे में | सूर्या के कत्ल की असली वजह आई सामने, बाइक बनी जानलेवा विवाद का कारण। | राजस्थान में 33 जिलों में 77 सड़क परियोजनाओं को मिली मंजूरी, बजट 2026-27 में कुल 676.74 करोड़ खर्च | राजस्थान में 33 जिलों में 77 सड़क परियोजनाओं को मिली मंजूरी, बजट 2026-27 में कुल 676.74 करोड़ खर्च | | | | जेडीए की नाक के नीचे सरकारी जमीन पर फिर कब्जा, बुलडोजर चला… लेकिन अवैध कॉलोनी फिर खड़ी हो गई! | राजस्थान हाईकोर्ट का ऐतिहासिक फैसला: 'आटा-साटा' प्रथा को बताया कानूनी व नैतिक रूप से दिवालिया, कहा- 'बेटी किसी सौदे की कीमत नहीं' | जेडीए की नाक के नीचे सरकारी जमीन पर फिर कब्जा, बुलडोजर चला… लेकिन अवैध कॉलोनी फिर खड़ी हो गई! |