Download App Now Register Now

जयपुर के ढोढसर स्कूल प्रिंसिपल की अनोखी पहल, 93% टॉपर छात्रा को कराई हवाई यात्रा

ढोढसर स्कूल के प्रधानाचार्य ने 12वीं टॉपर छात्रा को अपने खर्चे पर जयपुर से बीकानेर तक हवाई यात्रा कराकर शिक्षा को प्रोत्साहित करने की अनोखी पहल की।

डिस्क्रिप्शन (Description):
गोविंदगढ़ (जयपुर) के राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय ढोढसर के प्रधानाचार्य राजेश कुमार अंकुर ने शिक्षा को प्रोत्साहित करने के लिए एक अनोखी पहल की है। उन्होंने 12वीं बोर्ड परीक्षा में 93 प्रतिशत अंक प्राप्त करने वाली टॉपर छात्रा विद्या कुमावत को अपने निजी खर्च पर हवाई यात्रा करवाई।

यह यात्रा जयपुर से बीकानेर तक दो दिनों की रही, जिसका उद्देश्य छात्रों में पढ़ाई के प्रति उत्साह बढ़ाना और प्रतिस्पर्धा की भावना विकसित करना था। प्रधानाचार्य का मानना है कि जब विद्यार्थियों को उनकी मेहनत का विशेष और यादगार पुरस्कार मिलता है, तो उनका आत्मविश्वास और भी बढ़ता है।

यात्रा के दौरान छात्रा को बीकानेर के प्रमुख ऐतिहासिक और सांस्कृतिक स्थलों का भ्रमण कराया गया, जिनमें जूनागढ़ किला, म्यूजियम, करणी माता मंदिर (देशनोक), वैष्णो धाम, लालगढ़ पैलेस और निदेशालय भवन शामिल रहे। इससे छात्रा को राजस्थान की संस्कृति और इतिहास को करीब से जानने का अवसर मिला।

छात्रा विद्या कुमावत ने बताया कि 93 प्रतिशत अंक प्राप्त करने के बाद मिली यह हवाई यात्रा उनके लिए बेहद यादगार अनुभव रहा। उन्होंने कहा कि यह अवसर उनके जीवन में प्रेरणा देने वाला है।

प्रधानाचार्य राजेश कुमार अंकुर इससे पहले भी कई मेधावी छात्रों को जयपुर, उदयपुर और दिल्ली जैसे शहरों की हवाई यात्रा करवा चुके हैं। ग्रामीण क्षेत्र में उन्हें “हवाई जहाज वाले प्रिंसिपल” के नाम से भी जाना जाता है।

शिक्षा विभाग के अधिकारियों ने भी इस पहल की सराहना की है और इसे विद्यार्थियों को प्रेरित करने वाला सकारात्मक कदम बताया है।

Written By

Chanchal Rathore

Desk Reporter

Related News

All Rights Reserved & Copyright © 2015 By HP NEWS. Powered by Ui Systems Pvt. Ltd.

BREAKING NEWS
उदयपुर में खड़े ट्रेलर में पीछे से घुसी तेज रफ्तार कार, तीन युवक घायल; कार का अगला हिस्सा क्षतिग्रस्त | सीकर में दुकान से सामान लेने गई 20 वर्षीय युवती लापता, पिता ने युवक पर भगाकर ले जाने का जताया शक | जोधपुर में कल से आंधी-बारिश का यलो अलर्ट, अगले सप्ताह से बढ़ेगी सर्दी; तापमान में भी गिरावट | जयपुर में हॉर्न बजाने पर युवक से मारपीट, बाल पकड़कर कार से बाहर निकाला; मुक्के मारकर तोड़ा दांत | उत्तर भारत में मौसम का बदला मिजाज: यूपी के 20 जिलों में कोहरा, दिल्ली में AQI 478; राजस्थान में आंधी-बारिश का अलर्ट | सीकर में सोशल मीडिया फ्रेंड पर 39 वर्षीय महिला से रेप का आरोप, नाबालिग बेटी से भी छेड़छाड़; घर से सामान चोरी करने का भी दावा | जोधपुर में नाबालिग भतीजियों से छेड़छाड़ का विरोध करना पड़ा भारी, चाचा पर हमला; डंपर से कुचलने की कोशिश, हवाई फायरिंग से फैलाई दहशत | जयपुर में हिस्ट्रीशीटर विजय बाजिया की सवा मिनट में हत्या, कुल्हाड़ी से सिर पर किया वार; 7 साल पुरानी रंजिश में मर्डर, सरपंच का चुनाव लड़ना चाहता था | मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने BSF की महिला जवानों संग मनाई भाई दूज, तनोट माता मंदिर में किए दर्शन | एयरटेल रिचार्ज प्लान: 349 रुपये खर्च करने की जरूरत नहीं! एयरटेल ने वापस लॉन्च किया 299 रुपये वाला प्लान, जानें क्या मिलेंगे फायदे |