खैरथल जिले के ततारपुर थाना क्षेत्र में थाना परिसर के पास एक 25 वर्षीय युवक का शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। सूचना मिलते ही थानाधिकारी महावीर सिंह शेखावत पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे और शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू की।
प्रारंभिक जांच में मृतक के हाथ में इंजेक्शन लगा हुआ पाया गया, जिससे मामला संदिग्ध हो गया है। घटनास्थल से एक मोटरसाइकिल (RJ-02 AS 4611) भी बरामद हुई, जिसकी जांच में सामने आया कि यह बाइक बहरोड़ क्षेत्र से उसी दिन सुबह चोरी हुई थी।
बाइक के मालिक जयराम, जो बैंक ऑफ बड़ौदा में गनमैन के पद पर कार्यरत हैं, ने बताया कि उन्होंने बाइक कैनरा बैंक के बाहर खड़ी की थी, जिसके बाद वह चोरी हो गई थी और शाम को यह बाइक शव के पास मिली।
पुलिस इस मामले को गंभीरता से जांच रही है और यह पता लगाने की कोशिश कर रही है कि युवक की मौत ड्रग्स ओवरडोज से हुई है या इसके पीछे किसी आपराधिक गिरोह का हाथ है। शव को पोस्टमार्टम के लिए मोर्चरी में रखवाया गया है और रिपोर्ट का इंतजार किया जा रहा है।
All Rights Reserved & Copyright © 2015 By HP NEWS. Powered by Ui Systems Pvt. Ltd.