Download App Now Register Now

राजस्थान में रिश्तों का खौफनाक सच: पति हत्याकांडों ने हिला दिया पूरा प्रदेश

राजस्थान के अलग-अलग जिलों से सामने आए पिछले कुछ समय के पांच अलग-अलग सनसनीखेज मामलों ने पूरे प्रदेश को झकझोर कर रख दिया है। इन सभी घटनाओं में पारिवारिक कलह और अवैध संबंधों को लेकर पत्नियों द्वारा अपने ही पतियों की हत्या या हत्या की साजिश रचने जैसे गंभीर मामले सामने आए हैं, जिनका खुलासा पुलिस जांच के बाद हुआ।

कोटा जिले के RK पुरम थाना क्षेत्र में रिटायर्ड फौजी मनोज शर्मा की उसकी पत्नी दीपिका ने अपने प्रेमी और उसके साथी के साथ मिलकर हत्या करवा दी। योजना के तहत पहले शराब पिलाई गई और फिर सोते हुए पति की गला घोंटकर हत्या कर दी गई। बाद में मामले को सामान्य मौत दिखाने की कोशिश की गई, लेकिन पुलिस जांच में पूरा सच सामने आ गया।

अजमेर जिले के बोराड़ा थाना क्षेत्र के श्रीरामपुरा गांव में दूसरी शादी को लेकर हुए विवाद में पहली पत्नी सुनीता ने अपने बच्चों के साथ मिलकर पति, सास और सौतन समेत चार लोगों की बेरहमी से हत्या कर दी। इसके बाद सबूत मिटाने के लिए सभी शवों को कार में डालकर आग लगाने का प्रयास किया गया, लेकिन पुलिस जांच में पूरी साजिश उजागर हो गई।

श्रीगंगानगर जिले में एक सरकारी शिक्षक की हत्या कर उसके शव को खेत में गहरे गड्ढे में दफना दिया गया। जांच में सामने आया कि पत्नी का अपने एक साथी के साथ अवैध संबंध था और पति इस रिश्ते में बाधा बन रहा था। कॉल डिटेल्स और पूछताछ के आधार पर पुलिस ने शव बरामद कर दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया।

घड़साना क्षेत्र में भजनलाल नामक युवक की हत्या कर उसकी लाश बाइक सहित नहर में फेंक दी गई थी। पुलिस जांच में खुलासा हुआ कि पत्नी इंदिरा देवी और उसके प्रेमी प्रभुदयाल ने मिलकर हत्या की साजिश रची थी। तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर दोनों को गिरफ्तार कर लिया गया।

धौलपुर जिले में भी एक दिल दहला देने वाला मामला सामने आया, जहां पति की हत्या कर उसके शव को ऐतिहासिक किले की खाई में फेंक दिया गया। जांच में पत्नी और उसके प्रेमी की संलिप्तता सामने आने के बाद पुलिस ने दोनों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।

इन सभी घटनाओं ने पारिवारिक रिश्तों की संवेदनशीलता और बदलते सामाजिक व्यवहार पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। पुलिस सभी मामलों में विस्तृत जांच कर रही है और आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जा रही है।

Written By

Chanchal Rathore

Desk Reporter

Related News

All Rights Reserved & Copyright © 2015 By HP NEWS. Powered by Ui Systems Pvt. Ltd.

BREAKING NEWS
उदयपुर में खड़े ट्रेलर में पीछे से घुसी तेज रफ्तार कार, तीन युवक घायल; कार का अगला हिस्सा क्षतिग्रस्त | सीकर में दुकान से सामान लेने गई 20 वर्षीय युवती लापता, पिता ने युवक पर भगाकर ले जाने का जताया शक | जोधपुर में कल से आंधी-बारिश का यलो अलर्ट, अगले सप्ताह से बढ़ेगी सर्दी; तापमान में भी गिरावट | जयपुर में हॉर्न बजाने पर युवक से मारपीट, बाल पकड़कर कार से बाहर निकाला; मुक्के मारकर तोड़ा दांत | उत्तर भारत में मौसम का बदला मिजाज: यूपी के 20 जिलों में कोहरा, दिल्ली में AQI 478; राजस्थान में आंधी-बारिश का अलर्ट | सीकर में सोशल मीडिया फ्रेंड पर 39 वर्षीय महिला से रेप का आरोप, नाबालिग बेटी से भी छेड़छाड़; घर से सामान चोरी करने का भी दावा | जोधपुर में नाबालिग भतीजियों से छेड़छाड़ का विरोध करना पड़ा भारी, चाचा पर हमला; डंपर से कुचलने की कोशिश, हवाई फायरिंग से फैलाई दहशत | जयपुर में हिस्ट्रीशीटर विजय बाजिया की सवा मिनट में हत्या, कुल्हाड़ी से सिर पर किया वार; 7 साल पुरानी रंजिश में मर्डर, सरपंच का चुनाव लड़ना चाहता था | मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने BSF की महिला जवानों संग मनाई भाई दूज, तनोट माता मंदिर में किए दर्शन | एयरटेल रिचार्ज प्लान: 349 रुपये खर्च करने की जरूरत नहीं! एयरटेल ने वापस लॉन्च किया 299 रुपये वाला प्लान, जानें क्या मिलेंगे फायदे |