Download App Now Register Now

पशु चिकित्सा में डिजिटल तकनीक और AI के उपयोग पर जोर, राज्यपाल हरिभाऊ बागडे बोले—पशुधन संरक्षण में अग्रणी बने राजस्थान

जयपुर, 26 अक्टूबर। राज्यपाल हरिभाऊ बागडे ने कहा कि पशुपालन भारत की ग्रामीण अर्थव्यवस्था, राष्ट्रीय आय और रोजगार का महत्वपूर्ण आधार है। राजस्थान दुग्ध उत्पादन में देश में दूसरे स्थान पर है। ऐसे में राज्य को पशु चिकित्सा, पशुधन संरक्षण और दुग्ध उत्पादन के क्षेत्र में भी अग्रणी बनाने के लिए वैज्ञानिक तकनीकों और आधुनिक चिकित्सा पद्धतियों को अपनाना आवश्यक है।

राज्यपाल सोमवार को राजस्थान पशु चिकित्सा एवं पशु विज्ञान विश्वविद्यालय, जोबनेर में आयोजित ‘वेटरनरी मेडिसिन इन द डिजिटल एरा’ विषयक राष्ट्रीय संगोष्ठी को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि डिजिटल तकनीक और आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) के दौर में पशुओं के स्वास्थ्य, रोग निदान और संरक्षण से जुड़े प्रयासों को नई दिशा दी जा सकती है।

वैज्ञानिक पशुपालन से बढ़ेगा दुग्ध उत्पादन

राज्यपाल ने पशुपालकों के लिए संचालित मुख्यमंत्री दुग्ध संबल योजना और सरस डेयरी के विस्तार की सराहना की। उन्होंने कहा कि दुग्ध उत्पादन बढ़ाने के लिए पशुओं को संतुलित आहार देना, उनके स्वास्थ्य की नियमित देखभाल करना और बेहतर नस्ल के संरक्षण पर ध्यान देना जरूरी है।

उन्होंने कहा कि राजस्थान में देशी पशुधन की महत्वपूर्ण विविधता मौजूद है। राठी और थारपारकर जैसी देशी गायों का संरक्षण पशुपालन क्षेत्र के लिए महत्वपूर्ण है। पशुपालकों, वैज्ञानिकों और पशु चिकित्सकों को मिलकर पशुधन की गुणवत्ता और उत्पादकता बढ़ाने की दिशा में काम करना चाहिए।

पशुओं के रोग निदान में पशु चिकित्सकों की अहम भूमिका

राज्यपाल ने कहा कि पशु अपनी पीड़ा और बीमारी को मनुष्यों की तरह शब्दों में व्यक्त नहीं कर सकते। इसलिए पशुओं में रोग की पहचान और समय पर उपचार करना पशु चिकित्सकों के लिए विशेष चुनौती है।

उन्होंने पशु चिकित्सकों से संवेदनशीलता के साथ कार्य करने और पशुओं की रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाने पर विशेष ध्यान देने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि परंपरागत रोग निदान प्रणालियों के साथ आधुनिक चिकित्सा तकनीकों का समन्वय पशुधन संरक्षण को अधिक प्रभावी बना सकता है।

35 करोड़ से अधिक पशुओं को डिजिटल पहचान

राज्यपाल ने राष्ट्रीय डिजिटल पशुधन व्यवस्था का उल्लेख करते हुए कहा कि देश में 35 करोड़ से अधिक पशुओं को 12 अंकों की विशिष्ट डिजिटल पहचान यानी ‘पशु आधार’ सुविधा दी जा रही है। यह पहचान पशुओं के स्वास्थ्य रिकॉर्ड और टीकाकरण संबंधी जानकारी को व्यवस्थित रखने में उपयोगी है।

उन्होंने कहा कि डिजिटल रिकॉर्ड और आधुनिक तकनीकों के बेहतर उपयोग से पशुओं की देखभाल, रोगों की पहचान और पशुधन प्रबंधन को मजबूत किया जा सकता है।

ग्रामीण अर्थव्यवस्था में छोटे पशुपालकों का योगदान महत्वपूर्ण

राज्यपाल ने कहा कि दूध का उपयोग डेयरी उत्पादों और मिठाई निर्माण में बड़े पैमाने पर होता है। राजस्थान से मिठाइयों का निर्यात भी किया जाता है। इस क्षेत्र में छोटे किसानों और आर्थिक रूप से कमजोर पशुपालकों का योगदान महत्वपूर्ण है। उनके हितों को ध्यान में रखते हुए प्रोत्साहन और सहयोग के प्रयास किए जाने चाहिए।

कार्यक्रम से पहले राज्यपाल ने पशु चिकित्सा एवं पशु विज्ञान के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान देने वाले व्यक्तियों को सम्मानित किया। विश्वविद्यालय के कुलगुरु प्रो. त्रिभुवन शर्मा ने संगोष्ठी के उद्देश्यों और आयोजन से संबंधित जानकारी साझा की।

राष्ट्रीय संगोष्ठी में पशु चिकित्सा के क्षेत्र में डिजिटल तकनीक, आधुनिक उपचार पद्धतियों और पशुधन संरक्षण के नए अवसरों पर विचार-विमर्श किया गया।

Written By

DESK HP NEWS

Hp News

Related News

All Rights Reserved & Copyright © 2015 By HP NEWS. Powered by Ui Systems Pvt. Ltd.

BREAKING NEWS
सीकर में सोशल मीडिया फ्रेंड पर 39 वर्षीय महिला से रेप का आरोप, नाबालिग बेटी से भी छेड़छाड़; घर से सामान चोरी करने का भी दावा | जोधपुर में नाबालिग भतीजियों से छेड़छाड़ का विरोध करना पड़ा भारी, चाचा पर हमला; डंपर से कुचलने की कोशिश, हवाई फायरिंग से फैलाई दहशत | जयपुर में हिस्ट्रीशीटर विजय बाजिया की सवा मिनट में हत्या, कुल्हाड़ी से सिर पर किया वार; 7 साल पुरानी रंजिश में मर्डर, सरपंच का चुनाव लड़ना चाहता था | मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने BSF की महिला जवानों संग मनाई भाई दूज, तनोट माता मंदिर में किए दर्शन | एयरटेल रिचार्ज प्लान: 349 रुपये खर्च करने की जरूरत नहीं! एयरटेल ने वापस लॉन्च किया 299 रुपये वाला प्लान, जानें क्या मिलेंगे फायदे | TNI आवाज़ डिजिटल न्यूज़ चैनल, हिंदी-उर्दू समाचार पत्र द अनकवर्ड अपडेट एवं आवाज़-ए-तसनीम, लाइफस्टाइल समाचार पत्र अर्बन वॉग तथा हिंदुस्तान पत्रिका मीडिया एंड ब्रॉडकास्टिंग परिवार की ओर से आप सभी को दीपावली के पावन पंचदिवसीय पर्व की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं। धनतेरस, रूप चतुर्दशी, दीपावली, गोवर्धन पूजा एवं भाई दूज के शुभ अवसर पर मां लक्ष्मी एवं भगवान श्रीगणेश की कृपा आप सभी पर बनी रहे। यह पावन पर्व आपके जीवन में सुख, समृद्धि, शांति, उत्तम स्वास्थ्य और नई खुशियों का संचार करे। प्रेम, सद्भाव, भाईचारे और सकारात्मकता के दीप हर घर में प्रज्वलित हों। आप सभी का जीवन खुशियों और सफलता के प्रकाश से सदैव आलोकित रहे। | जयपुर में ऑनलाइन गेमिंग की आड़ में सट्टेबाजी का खुलासा, 7 आरोपी गिरफ्तार; करोड़ों के लेनदेन का पता चला | राजस्थान में बढ़ने लगी सर्दी, सीकर-फतेहपुर में 12.5 डिग्री पहुंचा पारा; जयपुर में भी रातें ठंडी | राजस्थान में दिवाली पर सिर्फ 3 घंटे चला सकेंगे पटाखे, 7 और 8 नवंबर को मिलेगी छूट; सरकार ने जारी की गाइडलाइन | पहले वनडे में न्यूजीलैंड की खराब शुरुआत, 115 रन पर 6 विकेट गिरे; भारतीय गेंदबाजों का शानदार प्रदर्शन |