Download App Now Register Now

जयपुर में हिस्ट्रीशीटर विजय बाजिया की सवा मिनट में हत्या, कुल्हाड़ी से सिर पर किया वार; 7 साल पुरानी रंजिश में मर्डर, सरपंच का चुनाव लड़ना चाहता था

जयपुर। राजधानी जयपुर में बुधवार रात सनसनीखेज वारदात सामने आई, जहां जोबनेर थाने के हिस्ट्रीशीटर विजय बाजिया (25) की बदमाशों ने बेरहमी से हत्या कर दी। कालवाड़ रोड स्थित जगदम्बा नगर कॉलोनी में बदमाशों ने पहले कैंपर गाड़ी से उसकी फॉर्च्यूनर को टक्कर मारकर रोका। इसके बाद विजय के गाड़ी से उतरकर भागने पर हमलावरों ने लाठी-डंडों और कुल्हाड़ी से हमला कर दिया। महज सवा मिनट के भीतर बदमाशों ने वारदात को अंजाम दिया और मौके से फरार हो गए। पुलिस जांच में हत्या के पीछे करीब सात साल पुरानी रंजिश सामने आई है। पुलिस ने मामले में आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।

सात साल पुरानी रंजिश में की गई हत्या

डीसीपी वेस्ट प्रशांत किरण के अनुसार, विजय बाजिया जोबनेर क्षेत्र के तिबारियां गांव का रहने वाला था और जोबनेर थाने का हिस्ट्रीशीटर था। उसके खिलाफ जोबनेर, कालवाड़ और करधनी थानों में कुल 15 आपराधिक मामले दर्ज थे। इनमें हत्या के दो मामले भी शामिल थे।

पुलिस के मुताबिक, वर्ष 2019 में विजय ने जोबनेर इलाके में कैलाश नाम के युवक की हत्या की थी। इसी घटना के बाद से उसका दूसरे पक्ष के साथ विवाद चल रहा था। पुरानी रंजिश के चलते पिछले कई वर्षों में विजय पर तीन से चार बार हमले भी किए जा चुके थे। पुलिस जांच में सामने आया कि विरोधी गुट लंबे समय से उसकी हत्या की योजना बना रहा था।

कैंपर से टक्कर मारकर रोकी फॉर्च्यूनर

करधनी थाना पुलिस के अनुसार, बुधवार रात करीब 8 बजे विजय बाजिया अपनी फॉर्च्यूनर गाड़ी से कालवाड़ से जयपुर की ओर आ रहा था। इसी दौरान कैंपर सवार बदमाशों ने उसका पीछा करना शुरू कर दिया। खतरा भांपकर विजय ने अपनी गाड़ी रावण गेट की तरफ मोड़ ली।

इसके बाद जगदम्बा नगर कॉलोनी में बदमाशों ने कैंपर से उसकी फॉर्च्यूनर को जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर से गाड़ी क्षतिग्रस्त हो गई। अपनी जान बचाने के लिए विजय गाड़ी से उतरकर भागने लगा, लेकिन हमलावरों ने उसका पीछा किया और लाठी-डंडों के साथ कुल्हाड़ी से सिर पर वार कर दिए।

वारदात के बाद मौके पर छोड़ गए कुल्हाड़ी

हमले के बाद आरोपी कैंपर में सवार होकर फरार हो गए। घटनास्थल पर मौजूद लोगों ने पुलिस को सूचना दी। करधनी थाना पुलिस मौके पर पहुंची और गंभीर हालत में विजय को कांवटिया अस्पताल पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

वारदात के बाद पुलिस ने आरोपियों की तलाश में जयपुर शहर और ग्रामीण क्षेत्र में ए-श्रेणी की नाकाबंदी करवाई। हत्या में इस्तेमाल की गई कुल्हाड़ी घटनास्थल पर ही छोड़ दी गई थी।

प्रॉपर्टी विवाद में देता था हत्या की धमकी

पुलिस जांच में विजय बाजिया की आपराधिक गतिविधियों और प्रॉपर्टी विवादों से जुड़ी कई जानकारियां सामने आई हैं। बताया जा रहा है कि वह प्रॉपर्टी खाली करवाने और कब्जे को लेकर अक्सर विवादों में रहता था। आरोप है कि वह लोगों को धमकी देते हुए कहता था कि वह दो हत्याएं कर चुका है और तीसरी भी कर सकता है।

उसकी गाड़ी का नंबर भी 0302 था, जिसे वह हत्या की धारा 302 से जोड़कर लोगों के सामने दिखाता था।

सरपंच का चुनाव लड़ने की कर रहा था तैयारी

हत्या का शिकार हुआ विजय बाजिया राजनीति में भी अपनी पहचान बनाना चाहता था। उसने हाल ही में खेजड़ावास ग्राम पंचायत से सरपंच का चुनाव लड़ने की तैयारी शुरू की थी। इसके लिए उसने इलाके में पोस्टर भी लगवाए थे।

हालांकि, उसकी आपराधिक छवि और दर्ज मुकदमों के चलते उसकी उम्मीदवारी को लेकर अड़चनें सामने आईं। बताया गया कि गांव के लोगों ने भी उसे चुनाव मैदान में उतरने से रोक दिया था।

फिलहाल पुलिस मामले में आरोपियों की गिरफ्तारी के बाद हत्या के पीछे की पूरी साजिश, पुरानी रंजिश और अन्य संभावित कारणों की जांच कर रही है।

Written By

DESK HP NEWS

Hp News

Related News

All Rights Reserved & Copyright © 2015 By HP NEWS. Powered by Ui Systems Pvt. Ltd.

BREAKING NEWS
सीकर में सोशल मीडिया फ्रेंड पर 39 वर्षीय महिला से रेप का आरोप, नाबालिग बेटी से भी छेड़छाड़; घर से सामान चोरी करने का भी दावा | जोधपुर में नाबालिग भतीजियों से छेड़छाड़ का विरोध करना पड़ा भारी, चाचा पर हमला; डंपर से कुचलने की कोशिश, हवाई फायरिंग से फैलाई दहशत | जयपुर में हिस्ट्रीशीटर विजय बाजिया की सवा मिनट में हत्या, कुल्हाड़ी से सिर पर किया वार; 7 साल पुरानी रंजिश में मर्डर, सरपंच का चुनाव लड़ना चाहता था | मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने BSF की महिला जवानों संग मनाई भाई दूज, तनोट माता मंदिर में किए दर्शन | एयरटेल रिचार्ज प्लान: 349 रुपये खर्च करने की जरूरत नहीं! एयरटेल ने वापस लॉन्च किया 299 रुपये वाला प्लान, जानें क्या मिलेंगे फायदे | TNI आवाज़ डिजिटल न्यूज़ चैनल, हिंदी-उर्दू समाचार पत्र द अनकवर्ड अपडेट एवं आवाज़-ए-तसनीम, लाइफस्टाइल समाचार पत्र अर्बन वॉग तथा हिंदुस्तान पत्रिका मीडिया एंड ब्रॉडकास्टिंग परिवार की ओर से आप सभी को दीपावली के पावन पंचदिवसीय पर्व की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं। धनतेरस, रूप चतुर्दशी, दीपावली, गोवर्धन पूजा एवं भाई दूज के शुभ अवसर पर मां लक्ष्मी एवं भगवान श्रीगणेश की कृपा आप सभी पर बनी रहे। यह पावन पर्व आपके जीवन में सुख, समृद्धि, शांति, उत्तम स्वास्थ्य और नई खुशियों का संचार करे। प्रेम, सद्भाव, भाईचारे और सकारात्मकता के दीप हर घर में प्रज्वलित हों। आप सभी का जीवन खुशियों और सफलता के प्रकाश से सदैव आलोकित रहे। | जयपुर में ऑनलाइन गेमिंग की आड़ में सट्टेबाजी का खुलासा, 7 आरोपी गिरफ्तार; करोड़ों के लेनदेन का पता चला | राजस्थान में बढ़ने लगी सर्दी, सीकर-फतेहपुर में 12.5 डिग्री पहुंचा पारा; जयपुर में भी रातें ठंडी | राजस्थान में दिवाली पर सिर्फ 3 घंटे चला सकेंगे पटाखे, 7 और 8 नवंबर को मिलेगी छूट; सरकार ने जारी की गाइडलाइन | पहले वनडे में न्यूजीलैंड की खराब शुरुआत, 115 रन पर 6 विकेट गिरे; भारतीय गेंदबाजों का शानदार प्रदर्शन |