Download App Now Register Now

जयपुर में बेकाबू ट्रॉले का कहर, 5 वाहनों को मारी टक्कर; 2 लोगों की मौत, 3 गंभीर घायल

जयपुर। राजधानी जयपुर में जयपुर-दिल्ली हाईवे पर शुक्रवार दोपहर एक भीषण सड़क हादसा हो गया। मुरलीपुरा थाना इलाके में रोड नंबर-14 स्थित अनाज मंडी के पीछे वाले गेट के सामने तेज रफ्तार बेकाबू ट्रॉले ने एक के बाद एक पांच वाहनों को टक्कर मार दी। हादसे में दो लोगों की मौत हो गई, जबकि तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों में ट्रॉला चालक भी शामिल है।

जानकारी के अनुसार, हादसा शुक्रवार दोपहर करीब 12 बजे हुआ। ट्रॉला दौलतपुरा टोल से होते हुए अजमेर रोड की तरफ जा रहा था। इसी दौरान सर्विस लाइन पर ट्रॉले ने तीन चारपहिया और दो दोपहिया वाहनों को अपनी चपेट में ले लिया। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि एक कार पूरी तरह चकनाचूर हो गई।

हादसे के दौरान टू-व्हीलर ऑटो पार्ट्स की दुकान के सामने पैदल जा रहा एक युवक ट्रॉले के पहिए के नीचे आ गया। उसकी मौके पर ही मौत हो गई। वहीं, कार में सवार एक व्यक्ति वाहन में बुरी तरह फंस गया। पुलिस ने स्थानीय लोगों की मदद से उसे बाहर निकाला और अस्पताल पहुंचाया, लेकिन रास्ते में उसने भी दम तोड़ दिया।

तेज रफ्तार में वाहनों को रौंदता चला गया ट्रॉला

प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, ट्रॉले ने पहले सर्विस लाइन पर खड़ी इको कार को टक्कर मारी। इसके बाद दुकान के फुटपाथ पर खड़ी एक्टिवा स्कूटी, वैगनआर और टाटा 407 को भी चपेट में ले लिया। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई और बड़ी संख्या में लोग जमा हो गए।

स्थानीय लोगों ने ड्राइवर से बहस की भी बताई वजह

स्थानीय लोगों के अनुसार, हादसे से पहले स्कॉर्पियो सवार और ट्रॉला चालक के बीच बहस हुई थी। बताया जा रहा है कि इसके बाद स्कॉर्पियो सवार ने पत्थर मारकर ट्रॉले को रोकने की कोशिश की थी। हालांकि, पुलिस ने इस दावे की अभी पुष्टि नहीं की है।

डीसीपी बोले- ओवरस्पीड से हुआ हादसा

डीसीपी वेस्ट प्रशांत किरण ने बताया कि दौलतपुरा की तरफ से आ रहे ट्रॉले ने स्लिप लाइन पर तीन चारपहिया और दो दोपहिया वाहनों को टक्कर मारी। हादसे में एक व्यक्ति की मौके पर मौत हुई, जबकि दूसरे ने अस्पताल ले जाते समय दम तोड़ दिया। तीन घायलों का इलाज जारी है, जिनमें ट्रॉला चालक भी शामिल है।

पुलिस के अनुसार, प्रथम दृष्टया हादसे की वजह ट्रॉले की तेज रफ्तार सामने आई है। घटनास्थल और आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है। पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी है।

Written By

DESK HP NEWS

Hp News

Related News

All Rights Reserved & Copyright © 2015 By HP NEWS. Powered by Ui Systems Pvt. Ltd.

BREAKING NEWS
उदयपुर में खड़े ट्रेलर में पीछे से घुसी तेज रफ्तार कार, तीन युवक घायल; कार का अगला हिस्सा क्षतिग्रस्त | सीकर में दुकान से सामान लेने गई 20 वर्षीय युवती लापता, पिता ने युवक पर भगाकर ले जाने का जताया शक | जोधपुर में कल से आंधी-बारिश का यलो अलर्ट, अगले सप्ताह से बढ़ेगी सर्दी; तापमान में भी गिरावट | जयपुर में हॉर्न बजाने पर युवक से मारपीट, बाल पकड़कर कार से बाहर निकाला; मुक्के मारकर तोड़ा दांत | उत्तर भारत में मौसम का बदला मिजाज: यूपी के 20 जिलों में कोहरा, दिल्ली में AQI 478; राजस्थान में आंधी-बारिश का अलर्ट | सीकर में सोशल मीडिया फ्रेंड पर 39 वर्षीय महिला से रेप का आरोप, नाबालिग बेटी से भी छेड़छाड़; घर से सामान चोरी करने का भी दावा | जोधपुर में नाबालिग भतीजियों से छेड़छाड़ का विरोध करना पड़ा भारी, चाचा पर हमला; डंपर से कुचलने की कोशिश, हवाई फायरिंग से फैलाई दहशत | जयपुर में हिस्ट्रीशीटर विजय बाजिया की सवा मिनट में हत्या, कुल्हाड़ी से सिर पर किया वार; 7 साल पुरानी रंजिश में मर्डर, सरपंच का चुनाव लड़ना चाहता था | मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने BSF की महिला जवानों संग मनाई भाई दूज, तनोट माता मंदिर में किए दर्शन | एयरटेल रिचार्ज प्लान: 349 रुपये खर्च करने की जरूरत नहीं! एयरटेल ने वापस लॉन्च किया 299 रुपये वाला प्लान, जानें क्या मिलेंगे फायदे |