Download App Now Register Now

जोधपुर में नाबालिग छात्राओं से छेड़छाड़ के विवाद में दो आरोपी गिरफ्तार, चाचा पर डंपर चढ़ाने का किया था प्रयास

जोधपुर। पीपाड़ शहर थाना क्षेत्र के एक गांव में नाबालिग छात्राओं से छेड़छाड़ के विवाद के बाद फायरिंग और जानलेवा हमले के मामले में पुलिस को सफलता मिली है। जिला विशेष टीम (DST) ने कार्रवाई करते हुए दो नामजद आरोपियों को पाली से गिरफ्तार किया है। पुलिस ने वारदात में इस्तेमाल बिना नंबर का डंपर भी जब्त कर लिया है।

छात्राओं से छेड़छाड़ के विरोध पर हुआ विवाद

पुलिस के अनुसार, थाना क्षेत्र की एक निवासी महिला ने रिपोर्ट दर्ज करवाई थी कि गांव के कुछ युवक स्कूल आने-जाने वाली छात्राओं का पीछा करते थे और उन पर अभद्र टिप्पणियां करते थे। इस बात का उलाहना देने पर 11 नवंबर को गौशाला के पास आरोपियों ने परिवादी के साथ मारपीट की।

फायरिंग कर डंपर से कुचलने का किया प्रयास

परिवादी का आरोप है कि मारपीट के बाद आरोपी बिना नंबर का डंपर लेकर उसके मोहल्ले पहुंचे। यहां उन्होंने अवैध हथियार लहराते हुए हवाई फायरिंग की और दहशत फैलाई। आरोपियों ने परिवादी और उसके परिजनों पर डंपर चढ़ाने का प्रयास भी किया। इस दौरान वहां खड़ी एक बाइक क्षतिग्रस्त हो गई।

पाली में रिश्तेदार के घर छिपे मिले आरोपी

मामले की गंभीरता को देखते हुए एसपी पंकज यादव के निर्देश पर थानाधिकारी सीताराम खोजा और डीएसटी प्रभारी शंकरलाल कड़वा के नेतृत्व में टीम गठित की गई। पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर पाली शहर में घेराबंदी कर एक रिश्तेदार के घर छिपे मुख्य आरोपी और उसके साथी को पकड़ लिया।

कर्नाटक भागने की फिराक में थे आरोपी

पुलिस पूछताछ में सामने आया कि दोनों आरोपी कर्नाटक भागने की तैयारी कर रहे थे, लेकिन किराए के पैसे नहीं होने के कारण पाली में ही रुक गए। पुलिस ने दोनों को गिरफ्तार कर लिया है। मामले में शामिल अन्य आरोपियों की तलाश जारी है।

Written By

DESK HP NEWS

Hp News

Related News

All Rights Reserved & Copyright © 2015 By HP NEWS. Powered by Ui Systems Pvt. Ltd.

BREAKING NEWS
उदयपुर में खड़े ट्रेलर में पीछे से घुसी तेज रफ्तार कार, तीन युवक घायल; कार का अगला हिस्सा क्षतिग्रस्त | सीकर में दुकान से सामान लेने गई 20 वर्षीय युवती लापता, पिता ने युवक पर भगाकर ले जाने का जताया शक | जोधपुर में कल से आंधी-बारिश का यलो अलर्ट, अगले सप्ताह से बढ़ेगी सर्दी; तापमान में भी गिरावट | जयपुर में हॉर्न बजाने पर युवक से मारपीट, बाल पकड़कर कार से बाहर निकाला; मुक्के मारकर तोड़ा दांत | उत्तर भारत में मौसम का बदला मिजाज: यूपी के 20 जिलों में कोहरा, दिल्ली में AQI 478; राजस्थान में आंधी-बारिश का अलर्ट | सीकर में सोशल मीडिया फ्रेंड पर 39 वर्षीय महिला से रेप का आरोप, नाबालिग बेटी से भी छेड़छाड़; घर से सामान चोरी करने का भी दावा | जोधपुर में नाबालिग भतीजियों से छेड़छाड़ का विरोध करना पड़ा भारी, चाचा पर हमला; डंपर से कुचलने की कोशिश, हवाई फायरिंग से फैलाई दहशत | जयपुर में हिस्ट्रीशीटर विजय बाजिया की सवा मिनट में हत्या, कुल्हाड़ी से सिर पर किया वार; 7 साल पुरानी रंजिश में मर्डर, सरपंच का चुनाव लड़ना चाहता था | मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने BSF की महिला जवानों संग मनाई भाई दूज, तनोट माता मंदिर में किए दर्शन | एयरटेल रिचार्ज प्लान: 349 रुपये खर्च करने की जरूरत नहीं! एयरटेल ने वापस लॉन्च किया 299 रुपये वाला प्लान, जानें क्या मिलेंगे फायदे |