वीडियो में कार सवार युवक चलती गाड़ी के सनरूफ और खिड़कियों से बाहर निकलते दिखाई दे रहे हैं। इस तरह की स्टंटबाजी से न केवल युवकों की जान खतरे में पड़ सकती है, बल्कि सड़क पर चल रहे अन्य वाहन चालकों के लिए भी हादसे का खतरा पैदा हो सकता है।
हरिभाऊ उपाध्याय नगर थाना प्रभारी महावीर प्रसाद शर्मा ने बताया कि वीडियो में दिखाई दे रहे वाहन के नंबर के आधार पर संबंधित युवकों की तलाश शुरू कर दी गई है।
थाना प्रभारी ने स्पष्ट किया कि यातायात नियमों का उल्लंघन किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। फिलहाल वीडियो कब का है, इसकी जानकारी सामने नहीं आई है। पुलिस वाहन नंबर के आधार पर मामले में आगे की कार्रवाई कर रही है।
All Rights Reserved & Copyright © 2015 By HP NEWS. Powered by Ui Systems Pvt. Ltd.