Download App Now Register Now

जयपुर में सूने मकान में लाखों की चोरी, प्लास्टिक के कट्टों में सामान भरकर ले गए बदमाश; छत पर रॉड लेकर छिपे थे आरोपी

जयपुर। राजधानी जयपुर में चोरों ने एक सूने मकान को निशाना बनाकर चोरी की वारदात को अंजाम दिया। बदमाश दीवार फांदकर मकान में घुसे और पानी की मोटर, पाइप, मशीनों सहित कीमती सामान प्लास्टिक के कट्टों में भरकर ले गए। चोरी की यह वारदात मानसरोवर इलाके की है। पीड़ित ने सीसीटीवी फुटेज के आधार पर मानसरोवर थाने में मामला दर्ज करवाया है।

परिवार की गैरमौजूदगी में घर में घुसे चोर

पुलिस के अनुसार, मानसरोवर निवासी 57 वर्षीय सुमित भार्गव फाइबर का व्यवसाय करते हैं। उन्होंने रिपोर्ट में बताया कि 10 नवंबर को शाम करीब 7:30 बजे परिवार घर से बाहर गया हुआ था। इसी दौरान बदमाश दीवार फांदकर मकान में घुस गए।

आरोपियों ने घर से पानी की मोटर और पाइप खोल लिए। इसके अलावा 3 एचपी की मशीन, करीब 25 हजार रुपए कीमत के बिजली वायर के बंडल और लगभग 70 हजार रुपए कीमत की फाइबर केबल टेस्टिंग टूल मशीन चोरी कर ली। बदमाश चोरी का सामान प्लास्टिक के कट्टों में भरकर ले गए।

छत पर लोहे की रॉड लेकर छिपे बैठे थे बदमाश

पीड़ित सुमित भार्गव ने बताया कि रात करीब 11 बजे घर लौटने के बाद उन्हें कुछ संदिग्ध होने का शक हुआ। रात करीब 12:30 बजे जब वे दीपावली की लाइटिंग बंद करने छत पर पहुंचे तो वहां लोहे की रॉड पड़ी मिली। इससे उन्हें शक हुआ कि कोई व्यक्ति छत पर छिपा हो सकता है।

इसके बाद उन्होंने मकान में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली, जिसमें चोरी की पूरी घटना सामने आई।

20 मिनट में सामान समेटकर फरार हुए आरोपी

सीसीटीवी फुटेज के अनुसार, रात करीब 10:20 बजे बाइक पर सवार होकर तीन बदमाश मकान के पास पहुंचे। इसके बाद वे दीवार फांदकर अंदर घुसे। करीब एक घंटे तक मकान में चोरी करने के बाद रात 11:20 बजे प्लास्टिक के कट्टों में सामान भरकर बाहर निकलते दिखाई दिए।

पीड़ित की शिकायत पर मानसरोवर थाना पुलिस ने चोरी का मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस सीसीटीवी फुटेज के आधार पर आरोपियों की पहचान और तलाश में जुटी है।

Written By

DESK HP NEWS

Hp News

Related News

All Rights Reserved & Copyright © 2015 By HP NEWS. Powered by Ui Systems Pvt. Ltd.

BREAKING NEWS
उदयपुर में खड़े ट्रेलर में पीछे से घुसी तेज रफ्तार कार, तीन युवक घायल; कार का अगला हिस्सा क्षतिग्रस्त | सीकर में दुकान से सामान लेने गई 20 वर्षीय युवती लापता, पिता ने युवक पर भगाकर ले जाने का जताया शक | जोधपुर में कल से आंधी-बारिश का यलो अलर्ट, अगले सप्ताह से बढ़ेगी सर्दी; तापमान में भी गिरावट | जयपुर में हॉर्न बजाने पर युवक से मारपीट, बाल पकड़कर कार से बाहर निकाला; मुक्के मारकर तोड़ा दांत | उत्तर भारत में मौसम का बदला मिजाज: यूपी के 20 जिलों में कोहरा, दिल्ली में AQI 478; राजस्थान में आंधी-बारिश का अलर्ट | सीकर में सोशल मीडिया फ्रेंड पर 39 वर्षीय महिला से रेप का आरोप, नाबालिग बेटी से भी छेड़छाड़; घर से सामान चोरी करने का भी दावा | जोधपुर में नाबालिग भतीजियों से छेड़छाड़ का विरोध करना पड़ा भारी, चाचा पर हमला; डंपर से कुचलने की कोशिश, हवाई फायरिंग से फैलाई दहशत | जयपुर में हिस्ट्रीशीटर विजय बाजिया की सवा मिनट में हत्या, कुल्हाड़ी से सिर पर किया वार; 7 साल पुरानी रंजिश में मर्डर, सरपंच का चुनाव लड़ना चाहता था | मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने BSF की महिला जवानों संग मनाई भाई दूज, तनोट माता मंदिर में किए दर्शन | एयरटेल रिचार्ज प्लान: 349 रुपये खर्च करने की जरूरत नहीं! एयरटेल ने वापस लॉन्च किया 299 रुपये वाला प्लान, जानें क्या मिलेंगे फायदे |