Download App Now Register Now

राजस्थान में मौसम ने दिखाए तेवर: रेड-ऑरेंज-येलो अलर्ट जारी

जयपुर। राजस्थान में मौसम ने एक बार फिर अपने तेवर दिखाना शुरू कर दिए हैं। मौसम विभाग और आपदा प्रबंधन विभाग ने अगले तीन घंटों के लिए कई जिलों में रेड, ऑरेंज और येलो अलर्ट जारी किया है और लोगों को सतर्क रहने की सलाह दी है। विभाग ने चेतावनी दी है कि कई क्षेत्रों में अत्यंत तीव्र मेघगर्जन, तेज आंधी, ओलावृष्टि और बारिश का दौर देखने को मिल सकता है। कुछ स्थानों पर हवा की रफ्तार 80 से 100 किलोमीटर प्रति घंटा तक पहुंचने की आशंका जताई गई है।

बीकानेर, चूरू, फलोदी, नागौर, डीडवाना-कुचामन, सीकर, झुंझुनूं और जयपुर जिलों के लिए रेड अलर्ट जारी किया गया है। इन क्षेत्रों में 80 किलोमीटर प्रति घंटा या उससे अधिक की रफ्तार से तेज हवाएं चल सकती हैं। धूलभरी आंधी, वज्रपात, ओलावृष्टि और हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना है।

भरतपुर, धौलपुर, दौसा, सवाई माधोपुर, टोंक, कोटपूतली-बहरोड़, खैरथल-तिजारा और अलवर जिलों के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। इन जिलों में कहीं-कहीं तेज हवाएं, धूलभरी आंधी, वज्रपात और हल्की से मध्यम बारिश की संभावना है।

श्रीगंगानगर, हनुमानगढ़, डीग और करौली जिलों में येलो अलर्ट लागू है। इन क्षेत्रों में हल्के से मध्यम मेघगर्जन और गरज-चमक के साथ 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से हवाएं चल सकती हैं। हल्की से मध्यम वर्षा भी हो सकती है।

आपदा प्रबंधन, सहायता एवं नागरिक सुरक्षा विभाग ने लंबी सायरन के साथ मोबाइल अलर्ट जारी कर लोगों को सतर्क रहने और विशेष सावधानी बरतने की सलाह दी है। अगले तीन घंटों में बीकानेर, चूरू, डीडवाना-कुचामन, श्रीगंगानगर, हनुमानगढ़, जयपुर, झुंझुनूं, कोटपूतली-बहरोड़, नागौर और सीकर जिलों में कई स्थानों पर गंभीर तूफानी गतिविधियां देखने को मिल सकती हैं।

कुछ क्षेत्रों में सतही हवाओं की गति 90 से 100 किलोमीटर प्रति घंटा तक पहुंच सकती है। झुंझुनूं और बीकानेर में तेज आंधी के चलते जनजीवन प्रभावित हुआ। वाहन चालकों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा। हालांकि इसके बाद हुई बारिश ने मौसम में ठंडक घोल दी, जिससे आम लोगों को राहत मिली।

Written By

Chanchal Rathore

Desk Reporter

Related News

All Rights Reserved & Copyright © 2015 By HP NEWS. Powered by Ui Systems Pvt. Ltd.

BREAKING NEWS
राजस्थान में 33 जिलों में 77 सड़क परियोजनाओं को मिली मंजूरी, बजट 2026-27 में कुल 676.74 करोड़ खर्च | राजस्थान में 33 जिलों में 77 सड़क परियोजनाओं को मिली मंजूरी, बजट 2026-27 में कुल 676.74 करोड़ खर्च | | | | राजस्थान वरिष्ठ नागरिक तीर्थ यात्रा योजना 2026: ऑनलाइन आवेदन शुरू | | JDA के नोटिस के बावजूद चल रहा “Boss Cafe” का रूफटॉप रेस्टोरेंट, स्टे की आड़ में नियमों को चुनौती? | जेडीए की नाक के नीचे सरकारी जमीन पर फिर कब्जा, बुलडोजर चला… लेकिन अवैध कॉलोनी फिर खड़ी हो गई! | राजस्थान हाईकोर्ट का ऐतिहासिक फैसला: 'आटा-साटा' प्रथा को बताया कानूनी व नैतिक रूप से दिवालिया, कहा- 'बेटी किसी सौदे की कीमत नहीं' | जेडीए की नाक के नीचे सरकारी जमीन पर फिर कब्जा, बुलडोजर चला… लेकिन अवैध कॉलोनी फिर खड़ी हो गई! | महिला आरक्षण पर सियासी संग्राम: CM का विपक्ष पर बड़ा हमला, डोटासरा बोले- “दिल्ली की पर्ची पढ़ रहे हैं मुख्यमंत्री!” |