जोधपुर की सोशल मीडिया इन्फ्लूएंसर अनिता बिश्नोई अस्पताल से छुट्टी मिलने के बाद एक बार फिर सक्रिय हो गई हैं। घर लौटते ही उन्होंने सोशल मीडिया पर दो पोस्ट किए, जिनमें उन्होंने बिना नाम लिए उन लोगों पर निशाना साधा, जिन पर पहले उन्हें परेशान करने के आरोप लगे थे। उनके ये पोस्ट तेजी से वायरल हो रहे हैं और सोशल मीडिया पर अलग-अलग प्रतिक्रियाएं सामने आ रही हैं।
अनिता बिश्नोई ने अपने पोस्ट में लिखा कि उन पर आपत्तिजनक टिप्पणी करने वाले व्यक्ति को भगवान ने सजा दे दी है और जिस व्यक्ति ने उन्हें परेशान किया था, वह अफीम के साथ पकड़ा गया है। एक अन्य पोस्ट में उन्होंने लिखा कि “बालाजी महाराज ने मेरी पुकार सुन ली है” और आगे कहा कि जहां उसकी जगह थी वह चला गया है और तीन लोग अभी बाकी हैं।
इस मामले में उनके पति दीनाराम बिश्नोई ने बनाड़ थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई थी। रिपोर्ट में मालाराम बैगरा नामक व्यक्ति पर आरोप लगाया गया है कि वह लंबे समय से सोशल मीडिया पर अनिता के खिलाफ आपत्तिजनक टिप्पणियां और भ्रामक पोस्ट कर रहा था।
परिवार का आरोप है कि लगातार ट्रोलिंग और सोशल मीडिया पर हमलों के कारण अनिता मानसिक रूप से परेशान रहने लगी थीं, जिसके चलते उनकी तबीयत बिगड़ गई थी और उन्हें अस्पताल में भर्ती कराना पड़ा। अस्पताल से लौटने के बाद उनके नए पोस्ट फिर से चर्चा का विषय बने हुए हैं।
All Rights Reserved & Copyright © 2015 By HP NEWS. Powered by Ui Systems Pvt. Ltd.