जयपुर के आदर्श नगर थाना क्षेत्र में बर्फखाना के पास एक दर्दनाक घटना सामने आई, जहां एक रेजिडेंट डॉक्टर का शव उनकी ही कार के अंदर मिला। मृतक की पहचान उदयपुरवाटी (झुंझुनूं) निवासी संदीप कुमार शर्मा (37) के रूप में हुई, जो SMS मेडिकल कॉलेज के स्किन डिपार्टमेंट में फर्स्ट ईयर रेजिडेंट थे।
प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, डॉक्टर ने शराब का सेवन कर कार सड़क किनारे खड़ी की थी और एसी चालू कर अंदर ही सो गए थे। बताया जा रहा है कि कुछ समय बाद कार का पेट्रोल खत्म हो गया, जिससे इंजन और एसी दोनों बंद हो गए। लॉक कार के अंदर अत्यधिक गर्मी और ऑक्सीजन की कमी के कारण उनकी मौत होने की आशंका जताई जा रही है।
राहगीरों की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और कार का शीशा तोड़कर डॉक्टर को बाहर निकाला, लेकिन तब तक उनकी मौत हो चुकी थी। कार से शराब की बोतल भी बरामद की गई है। पुलिस और एफएसएल टीम ने मौके से साक्ष्य जुटाए हैं और शव को पोस्टमॉर्टम के लिए SMS अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया गया है।
पुलिस का कहना है कि मौत का सही कारण पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट के बाद स्पष्ट होगा, लेकिन प्रारंभिक जांच में दम घुटने और गर्मी के कारण मौत की आशंका जताई जा रही है
All Rights Reserved & Copyright © 2015 By HP NEWS. Powered by Ui Systems Pvt. Ltd.