Download App Now Register Now

राजस्थान के 273 निकायों में मुखिया का फैसला, कई जगह भाजपा-कांग्रेस के बीच कांटे का मुकाबला

जयपुर, 21 सितंबर। राजस्थान में सोमवार को पांच नगर निगम समेत 273 नगरीय निकायों में मेयर, सभापति और अध्यक्ष पद के लिए मतदान हुआ। सुबह 10 बजे से शुरू हुई मतदान प्रक्रिया दोपहर 2 बजे तक चली, जिसके बाद मतगणना शुरू हुई और अलग-अलग निकायों से परिणाम सामने आने लगे।

शुरुआती परिणामों में कई जगह भाजपा और कांग्रेस के बीच बेहद करीबी मुकाबला देखने को मिला। झुंझुनूं के मलसीसर में भाजपा प्रत्याशी पवन कुमार और कांग्रेस के प्रवीण को 10-10 वोट मिले। बराबरी के बाद लॉटरी से फैसला हुआ, जिसमें भाजपा के पवन कुमार विजयी रहे। मलसीसर में कांग्रेस के 10, भाजपा के 7 और निर्दलीय 3 पार्षद चुने गए थे।

प्रमुख निकायों के नतीजे

दौसा की सिकराय नगरपालिका: भाजपा के कैलाश बैरवा ने कांग्रेस प्रत्याशी को एक वोट से हराया। उन्हें 13, जबकि कांग्रेस को 12 वोट मिले।

चूरू के बीदासर: भाजपा की सुमन अध्यक्ष निर्वाचित हुईं। उन्हें 19, कांग्रेस को 15 और निर्दलीय प्रत्याशी को एक वोट मिला।

झुंझुनूं के डूंडलोद: भाजपा के सचिन सैनी ने कांग्रेस के मनफूल को हराया। भाजपा को 11 और कांग्रेस को 9 वोट मिले। यहां निर्दलीय पार्षदों की भूमिका महत्वपूर्ण रही।

जयपुर की शाहपुरा नगर परिषद: भाजपा के रविश खटाना ने कांग्रेस की मेघा चौधरी को एक वोट से हराया। खटाना को 28 और मेघा चौधरी को 27 वोट मिले। निर्दलीय पार्षदों ने भी मतदान में अहम भूमिका निभाई।

सिरोही के माउंट आबू: भाजपा के सुनील आचार्य अध्यक्ष चुने गए। उन्हें 19 और कांग्रेस के यश शर्मा को 6 वोट मिले।

बांसवाड़ा नगर परिषद: भाजपा के मुकेश सभापति निर्वाचित हुए। भाजपा को 37 और कांग्रेस को 23 वोट मिले।

करौली के सूरौठ: भाजपा की कमला देवी महावर ने कांग्रेस की सोमोती को 11-9 से हराया।

हनुमानगढ़ के गोलूवाला: भाजपा के ताराचंद बावरी ने कांग्रेस के भोलाराम खटीक को 13-12 से हराया।

पाली के जैतारण: भाजपा के भेणाराम गहलोत अध्यक्ष निर्वाचित हुए। यहां क्रॉस वोटिंग की चर्चा रही।

वहीं बारां के अंता में कांग्रेस के प्रदीप नागर एक वोट से विजयी हुए। बांसवाड़ा के प्रतापपुर-गढ़ी में भी कांग्रेस ने बोर्ड बनाया, जहां कांग्रेस प्रत्याशी को 14 और भाजपा प्रत्याशी को 11 वोट मिले। दांतारामगढ़ में कांग्रेस के भंवरलाल कुमावत ने 14 वोट हासिल कर भाजपा प्रत्याशी को 11 वोट पर रोक दिया।

राज्यभर में घोषित अध्यक्ष पदों के परिणामों में भाजपा ने 197 और कांग्रेस ने 94 पद जीते हैं। इसके अलावा निर्दलीय उम्मीदवारों ने 7, जबकि AAP, CPI(M) और RLP ने एक-एक पद पर जीत दर्ज की है

Written By

DESK HP NEWS

Hp News

Related News

All Rights Reserved & Copyright © 2015 By HP NEWS. Powered by Ui Systems Pvt. Ltd.

BREAKING NEWS
बीज घोटाले की जांच CBI से कराने की मांग, मंत्री किरोड़ी लाल मीणा CM भजनलाल शर्मा को लिखेंगे पत्र | Gen-Z IPS अभिजीत पाटील का कमाल: AI और NATGRID की मदद से गैंगस्टरों पर कसा शिकंजा | मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की भरतपुर को बड़ी सौगात, 1,186 करोड़ रुपये के विकास कार्यों का शिलान्यास और लोकार्पण | जनजातीय क्षेत्रों के विकास को नई गति, 196.39 करोड़ रुपये के वार्षिक प्रस्तावों को मिली मंजूरी | इकोलॉजिकल ज़ोन में 'अयोध्या नगर'! 42 बीघा कृषि भूमि पर धड़ल्ले से प्लॉटिंग, जेडीए आखिर खामोश क्यों? | मीना पालड़ी में चार भूखंड जोड़कर दुकानों का निर्माण! अवैध निर्माण पर JDA की चुप्पी सवालों के घेरे में | मीना पालड़ी में चार भूखंड जोड़कर दुकानों का निर्माण! अवैध निर्माण पर JDA की चुप्पी सवालों के घेरे में | सूर्या के कत्ल की असली वजह आई सामने, बाइक बनी जानलेवा विवाद का कारण। | राजस्थान में 33 जिलों में 77 सड़क परियोजनाओं को मिली मंजूरी, बजट 2026-27 में कुल 676.74 करोड़ खर्च | राजस्थान में 33 जिलों में 77 सड़क परियोजनाओं को मिली मंजूरी, बजट 2026-27 में कुल 676.74 करोड़ खर्च | |