Download App Now Register Now

राजस्थान के 304 नगरीय निकायों में आचार संहिता खत्म, 5 निकायों में अभी भी रहेगी लागू

जयपुर, 22 सितंबर। राजस्थान में नगरीय निकाय चुनाव की प्रक्रिया पूरी होने के साथ ही राज्य निर्वाचन आयोग ने 304 नगरीय निकाय क्षेत्रों में लागू आदर्श आचरण संहिता को तत्काल प्रभाव से समाप्त कर दिया है। हालांकि, जयपुर, जोधपुर और कोटा नगर निगम तथा सुकेत और खाटूश्यामजी नगर पालिकाओं में चुनाव प्रक्रिया जारी रहने के कारण यहां आचार संहिता अभी लागू रहेगी।

राज्य निर्वाचन आयोग ने 19 अगस्त 2026 को प्रदेश के 41 जिलों की कुल 309 नगरीय निकायों के चुनाव कार्यक्रम की घोषणा की थी। चुनाव कार्यक्रम जारी होने के साथ ही संबंधित नगरीय निकाय क्षेत्रों में आदर्श आचरण संहिता प्रभावी हो गई थी।

आयोग के अनुसार, मंगलवार को 304 नगरीय निकायों में सभी पदों के लिए निर्वाचन प्रक्रिया पूरी हो चुकी है। इसके बाद इन सभी 304 निकाय क्षेत्रों में नगरीय निकाय चुनाव के लिए लागू आदर्श आचरण संहिता को तत्काल प्रभाव से समाप्त करने का निर्णय लिया गया है।

वहीं, जयपुर, जोधपुर और कोटा नगर निगम सहित सुकेत और खाटूश्यामजी नगर पालिका में निर्वाचन प्रक्रिया अभी पूरी नहीं हुई है। ऐसे में इन पांच नगरीय निकाय क्षेत्रों में आगामी आदेश तक आदर्श आचरण संहिता प्रभावी रहेगी।

पंचायतीराज चुनाव को लेकर भी निर्देश

राज्य निर्वाचन आयोग ने पंचायतीराज संस्थाओं के आम चुनाव भी शीघ्र कराने की तैयारी की है। इसी को देखते हुए प्रदेश के सभी जिलों में अधिकारियों और कर्मचारियों को कार्यमुक्त करने तथा नए स्थान पर कार्यग्रहण कराने पर लगाया गया पूर्ण प्रतिबंध यथावत जारी रहेगा।

आयोग के इस फैसले के बाद 304 नगरीय निकाय क्षेत्रों में चुनाव संबंधी आचार संहिता समाप्त हो गई है, जबकि पांच निकायों में निर्वाचन प्रक्रिया पूरी होने तक इसके प्रावधान लागू रहेंगे।

Written By

DESK HP NEWS

Hp News

Related News

All Rights Reserved & Copyright © 2015 By HP NEWS. Powered by Ui Systems Pvt. Ltd.

BREAKING NEWS
बीज घोटाले की जांच CBI से कराने की मांग, मंत्री किरोड़ी लाल मीणा CM भजनलाल शर्मा को लिखेंगे पत्र | Gen-Z IPS अभिजीत पाटील का कमाल: AI और NATGRID की मदद से गैंगस्टरों पर कसा शिकंजा | मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की भरतपुर को बड़ी सौगात, 1,186 करोड़ रुपये के विकास कार्यों का शिलान्यास और लोकार्पण | जनजातीय क्षेत्रों के विकास को नई गति, 196.39 करोड़ रुपये के वार्षिक प्रस्तावों को मिली मंजूरी | इकोलॉजिकल ज़ोन में 'अयोध्या नगर'! 42 बीघा कृषि भूमि पर धड़ल्ले से प्लॉटिंग, जेडीए आखिर खामोश क्यों? | मीना पालड़ी में चार भूखंड जोड़कर दुकानों का निर्माण! अवैध निर्माण पर JDA की चुप्पी सवालों के घेरे में | मीना पालड़ी में चार भूखंड जोड़कर दुकानों का निर्माण! अवैध निर्माण पर JDA की चुप्पी सवालों के घेरे में | सूर्या के कत्ल की असली वजह आई सामने, बाइक बनी जानलेवा विवाद का कारण। | राजस्थान में 33 जिलों में 77 सड़क परियोजनाओं को मिली मंजूरी, बजट 2026-27 में कुल 676.74 करोड़ खर्च | राजस्थान में 33 जिलों में 77 सड़क परियोजनाओं को मिली मंजूरी, बजट 2026-27 में कुल 676.74 करोड़ खर्च | |