Download App Now Register Now

सीएम भजनलाल शर्मा बोले—चुनौतियों से डरेंगे नहीं, संकल्पों से पीछे नहीं हटेंगे

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने पंचायत चुनावों के नतीजों के बाद पहली बार इस पर इशारों-इशारों में प्रतिक्रिया दी। गुरुवार, 26 नवंबर को जयपुर के कॉन्स्टिट्यूशन क्लब में भाजपा के संविधान गौरव दिवस कार्यक्रम को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि कुछ लोगों को लगता है कि भ्रम फैलाकर सरकार के संकल्पों को कमजोर कर देंगे, लेकिन बड़े संकल्प लेकर चलने वाले ऐसी बाधाओं से नहीं घबराते।

मुख्यमंत्री ने कहा कि उनकी सरकार चुनौतियों से डरने वाली नहीं है और अपने संकल्पों से पीछे नहीं हटेगी। उन्होंने कहा कि भ्रम फैलाकर, झूठे नैरेटिव गढ़कर और जनता के बीच गलतफहमियां पैदा करके कुछ समय के लिए राजनीतिक लाभ लेने की कोशिश की जा सकती है, लेकिन अंत में जीत सत्य की होती है।

पंचायत चुनाव के बाद पहली टिप्पणी

पंचायत चुनावों में भाजपा के खराब प्रदर्शन के बाद मुख्यमंत्री की यह पहली टिप्पणी है। खबर के मुताबिक, बुधवार को भाजपा प्रदेशाध्यक्ष मदन राठौड़, संगठन महामंत्री और सभी महामंत्रियों को दिल्ली बुलाया गया था। वहां राष्ट्रीय संगठन महामंत्री बीएल संतोष के साथ बैठक हुई।

कांग्रेस पर भी साधा निशाना

संविधान दिवस के मौके पर मुख्यमंत्री ने कांग्रेस और राहुल गांधी पर भी निशाना साधा। उन्होंने कहा कि कांग्रेस के कई नेताओं ने बचपन से अपने परिवार को संविधान की मर्यादा तार-तार करते देखा है। सीएम ने आरोप लगाया कि इंदिरा गांधी ने 39वें और 42वें संविधान संशोधन के जरिए संविधान बदलने का प्रयास किया और कांग्रेस ने तुष्टिकरण की राजनीति के लिए संवैधानिक संस्थाओं को ताक पर रखा।

मुख्यमंत्री ने कहा कि कांग्रेस ने कई बार राज्यों में राष्ट्रपति शासन लगाया। उनके अनुसार, इंदिरा गांधी ने अकेले 50 बार राष्ट्रपति शासन लगाने का काम किया।

प्रधानमंत्री ने 2015 से शुरू की संविधान दिवस की परंपरा

सीएम शर्मा ने कहा कि संविधान दिवस की तारीख को पहले उतना महत्व नहीं दिया गया, जितना दिया जाना चाहिए था। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 2015 से हर साल 26 नवंबर को संविधान दिवस मनाने की शुरुआत की।

कार्यक्रम में केंद्रीय मंत्री जितेंद्र सिंह ने भी कांग्रेस पर आरोप लगाए। उन्होंने कहा कि कांग्रेस ने पारिवारिक राजनीति के चलते बाबा साहब डॉ. भीमराव अंबेडकर, नेताजी सुभाष चंद्र बोस और सरदार पटेल जैसे नेताओं का तिरस्कार किया। कार्यक्रम में भाजपा प्रदेशाध्यक्ष मदन राठौड़, उप मुख्यमंत्री दीया कुमारी, प्रेमचंद बैरवा सहित पार्टी पदाधिकारी और समाज के प्रबुद्धजन मौजूद रहे।

Written By

DESK HP NEWS

Hp News

Related News

All Rights Reserved & Copyright © 2015 By HP NEWS. Powered by Ui Systems Pvt. Ltd.

BREAKING NEWS
कोटा में खड़े ट्रक से टकराई क्रूजर, एक ही परिवार के 9 लोगों की मौत; 8 घायल | उदयपुर में खड़े ट्रेलर में पीछे से घुसी तेज रफ्तार कार, तीन युवक घायल; कार का अगला हिस्सा क्षतिग्रस्त | सीकर में दुकान से सामान लेने गई 20 वर्षीय युवती लापता, पिता ने युवक पर भगाकर ले जाने का जताया शक | जोधपुर में कल से आंधी-बारिश का यलो अलर्ट, अगले सप्ताह से बढ़ेगी सर्दी; तापमान में भी गिरावट | जयपुर में हॉर्न बजाने पर युवक से मारपीट, बाल पकड़कर कार से बाहर निकाला; मुक्के मारकर तोड़ा दांत | उत्तर भारत में मौसम का बदला मिजाज: यूपी के 20 जिलों में कोहरा, दिल्ली में AQI 478; राजस्थान में आंधी-बारिश का अलर्ट | सीकर में सोशल मीडिया फ्रेंड पर 39 वर्षीय महिला से रेप का आरोप, नाबालिग बेटी से भी छेड़छाड़; घर से सामान चोरी करने का भी दावा | जोधपुर में नाबालिग भतीजियों से छेड़छाड़ का विरोध करना पड़ा भारी, चाचा पर हमला; डंपर से कुचलने की कोशिश, हवाई फायरिंग से फैलाई दहशत | जयपुर में हिस्ट्रीशीटर विजय बाजिया की सवा मिनट में हत्या, कुल्हाड़ी से सिर पर किया वार; 7 साल पुरानी रंजिश में मर्डर, सरपंच का चुनाव लड़ना चाहता था | मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने BSF की महिला जवानों संग मनाई भाई दूज, तनोट माता मंदिर में किए दर्शन |