उदयपुर। खेरवाड़ा कस्बे में नेशनल हाईवे-48 पर गुरुवार रात बड़ा सड़क हादसा हो गया। सड़क किनारे खड़े ट्रेलर में पीछे से एक तेज रफ्तार कार जा घुसी। हादसे में कार सवार तीन युवक घायल हो गए। राहगीरों की मदद से घायलों को तत्काल खेरवाड़ा अस्पताल पहुंचाया गया। राहत की बात यह रही कि तीनों की हालत खतरे से बाहर बताई जा रही है। नवजीवन हॉस्पिटल के सामने हुआ... Read more
सीकर। राजस्थान के सीकर जिले में 20 वर्षीय युवती के लापता होने का मामला सामने आया है। युवती घर से दुकान पर सामान लेने गई थी, लेकिन काफी देर बाद भी वापस नहीं लौटी। परिजनों ने गांव और आसपास के इलाकों में उसकी तलाश की, लेकिन कोई जानकारी नहीं मिली। इसके बाद युवती के पिता ने पुलिस थाने में शिकायत दर्ज करवाई है। उन्होंने एक युवक पर बेटी को अपने साथ ले... Read more
जोधपुर। राजस्थान के जोधपुर में मौसम का मिजाज बदलने वाला है। मौसम विभाग ने 14 नवंबर से दो दिनों के दौरान आंधी और बारिश की संभावना जताई है। इसको लेकर यलो अलर्ट जारी किया गया है। इस दौरान तेज हवाएं चलने के साथ जोधपुर और आसपास के इलाकों में बारिश हो सकती है। वहीं, अगले सप्ताह से प्रदेश में सर्दी का असर भी बढ़ने के आसार हैं। 14 नवंबर को 30 से 40 किमी प्रति... Read more
जयपुर। राजधानी जयपुर में बीच सड़क खड़ी कार को हटवाने के लिए हॉर्न बजाना एक युवक को भारी पड़ गया। आरोप है कि हॉर्न बजाने से नाराज युवकों ने अपने परिवार और परिचितों के साथ मिलकर युवक की कार में तोड़फोड़ की। उसे बाल पकड़कर कार से बाहर निकाला और चेहरे पर मुक्के मारकर दांत तोड़ दिया। बीच-बचाव करने आए युवक की बहन, जीजा और उनके छोटे भाई के साथ भी मारपीट... Read more
जयपुर। देश में अदालती आदेशों के नाम पर बड़ा फर्जीवाड़ा सामने आया है। राजस्थान हाईकोर्ट और इलाहाबाद हाईकोर्ट के नाम से कथित तौर पर फर्जी आदेश तैयार कर सरकारी सिस्टम को गुमराह किया गया। इन आदेशों को असली मानकर केंद्र सरकार के दूरसंचार विभाग ने 129 ऑनलाइन बेटिंग वेबसाइट ब्लॉक करने के निर्देश जारी कर दिए। मामला सामने आने के बाद दोनों हाईकोर्ट के... Read more
जयपुर। दीपावली और छठ पूजा के त्योहारों पर घर जाने वाले यात्रियों के लिए रेलवे ने बड़ी राहत दी है। ट्रेनों में लगातार बढ़ती भीड़ और लंबी वेटिंग लिस्ट को देखते हुए उत्तर पश्चिम रेलवे ने जयपुर से तीन अलग-अलग रूट पर स्पेशल ट्रेनों के संचालन का फैसला किया है। ये ट्रेनें बिहार के गया, महाराष्ट्र के खड़की (पुणे) और असम के रंगिया के लिए चलाई जाएंगी। खास... Read more
सीकर। राजस्थान के सीकर जिले में सोशल मीडिया के जरिए हुई दोस्ती के बाद एक महिला के साथ कथित दुष्कर्म का मामला सामने आया है। 39 वर्षीय महिला ने एक युवक पर करीब एक साल तक शोषण करने का आरोप लगाया है। इतना ही नहीं, महिला ने आरोपी पर अपनी 13 वर्षीय नाबालिग बेटी के साथ छेड़छाड़ करने और घर से सामान चोरी कर ले जाने का भी आरोप लगाया है। पीड़िता की शिकायत पर... Read more
जोधपुर। राजस्थान के जोधपुर जिले के पीपाड़ थाना क्षेत्र में दबंगों के हौसले बुलंद नजर आए। नाबालिग भतीजियों से छेड़छाड़ का विरोध करने पर तीन बदमाशों ने उनके चाचा के साथ मारपीट की। इतना ही नहीं, कुछ देर बाद आरोपी डंपर में हथियार लेकर गांव पहुंचे और पीड़ित को कुचलने की कोशिश की। बदमाशों ने गांव में तीन राउंड हवाई फायरिंग कर दहशत फैला दी। इस दौरान... Read more
All Rights Reserved & Copyright © 2015 By HP NEWS. Powered by Ui Systems Pvt. Ltd.