Download App Now Register Now

नागौर रिंग रोड हादसा: कार-ट्रक टक्कर में 4 की मौत

सुरेश कंस्वा ने बताया कि दुर्घटना के कारणों की जांच की

नागौर। जोधपुर-बीकानेर बायपास स्थित रिंग रोड पर शनिवार दोपहर करीब 3:40 बजे एक दर्दनाक सड़क हादसा हुआ। तेज रफ्तार कार और ट्रक की आमने-सामने हुई भीषण टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि कार पूरी तरह चकनाचूर हो गई। टक्कर के बाद ट्रक के टायरों में आग लग गई, जिससे मौके पर अफरा-तफरी मच गई। स्थानीय लोगों ने तुरंत मदद की और आग को काबू में किया।

हादसे में दो महिलाएं, एक बच्चा और एक पुरुष शामिल थे। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार टक्कर इतनी तेज थी कि कार के परखच्चे उड़ गए और वाहन बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। कुछ ही देर में आसपास के लोग कार में फंसे घायलों को बाहर निकालने का प्रयास करने लगे। गंभीर रूप से घायल लोगों को तुरंत अस्पताल ले जाया गया, लेकिन दो लोगों ने घटनास्थल पर ही दम तोड़ दिया और दो अन्य रास्ते में अस्पताल जाते समय जान गंवा बैठे।

मृतकों में शामिल हैं:

  • जयसिंह (50) पुत्र प्रेमसिंह राजपूत, जोधपुर
  • सुमन कंवर (40) पत्नी जयसिंह, जोधपुर
  • इंद्रवर्धन उर्फ लड्डू (14) पुत्र जयसिंह, जोधपुर
  • लक्ष्मीकंवर (55) पत्नी विजयसिंह, झुंझुनूं (हाल जयपुर)

चारों लोग बीकानेर से कार में जोधपुर जा रहे थे। हादसा नागौर शहर के पास रिंग रोड पर बासनी पुलिया के निकट हुआ। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि ट्रक सड़क किनारे रेत के ढेर से टकराकर रुका। दमकलकर्मियों की मदद से कार में फंसे शवों को बाहर निकाला गया, जिसमें काफी मशक्कत करनी पड़ी।

घटना की जानकारी मिलते ही जिला कलक्टर देवेन्द्र कुमार, एसडीएम गोविन्दसिंह भींचर और पुलिस के वरिष्ठ अधिकारी मौके पर पहुंचे। सदर थाना प्रभारी

जा रही है और मृतकों के शव अस्पताल की मोर्चरी में रखवाए गए हैं।

Written By

Chanchal Rathore

Desk Reporter

Related News

All Rights Reserved & Copyright © 2015 By HP NEWS. Powered by Ui Systems Pvt. Ltd.

BREAKING NEWS
राजस्थान में 33 जिलों में 77 सड़क परियोजनाओं को मिली मंजूरी, बजट 2026-27 में कुल 676.74 करोड़ खर्च | राजस्थान में 33 जिलों में 77 सड़क परियोजनाओं को मिली मंजूरी, बजट 2026-27 में कुल 676.74 करोड़ खर्च | | | | राजस्थान वरिष्ठ नागरिक तीर्थ यात्रा योजना 2026: ऑनलाइन आवेदन शुरू | | JDA के नोटिस के बावजूद चल रहा “Boss Cafe” का रूफटॉप रेस्टोरेंट, स्टे की आड़ में नियमों को चुनौती? | जेडीए की नाक के नीचे सरकारी जमीन पर फिर कब्जा, बुलडोजर चला… लेकिन अवैध कॉलोनी फिर खड़ी हो गई! | राजस्थान हाईकोर्ट का ऐतिहासिक फैसला: 'आटा-साटा' प्रथा को बताया कानूनी व नैतिक रूप से दिवालिया, कहा- 'बेटी किसी सौदे की कीमत नहीं' | जेडीए की नाक के नीचे सरकारी जमीन पर फिर कब्जा, बुलडोजर चला… लेकिन अवैध कॉलोनी फिर खड़ी हो गई! | महिला आरक्षण पर सियासी संग्राम: CM का विपक्ष पर बड़ा हमला, डोटासरा बोले- “दिल्ली की पर्ची पढ़ रहे हैं मुख्यमंत्री!” |