Download App Now Register Now

ब्लड डोनेशन कैंप में हिस्ट्रीशीटर की एंट्री, पुलिस का बड़ा एक्शन... 15 लग्जरी गाड़ियां जब्त, 10 गिरफ्तार

राजस्थान के झुंझुनूं जिले में ब्लड डोनेशन कैंप के दौरान पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए 15 लग्जरी वाहनों को जब्त कर 10 युवकों को गिरफ्तार किया है। पुलिस के मुताबिक, हिस्ट्रीशीटर नितेश उर्फ ब्लैकिया अपने समर्थकों के साथ काफिले में ब्लड डोनेशन कैंप में पहुंचने वाला था। इसकी सूचना सोशल मीडिया मॉनिटरिंग के जरिए मिलने पर डीएसटी, क्यूआरटी और तीन थाना पुलिस की संयुक्त टीम ने गांव सोटवारा में कैंप स्थल की घेराबंदी कर दी।

पुलिस को देखते ही मौके पर अफरा-तफरी मच गई। कई आरोपी गाड़ियां छोड़कर खेतों के रास्ते फरार हो गए। हालांकि पुलिस ने मौके से थार, स्कॉर्पियो, बोलेरो, कैंपर समेत कुल 15 वाहन जब्त किए और 10 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। मुख्य आरोपी नितेश उर्फ ब्लैकिया फरार है, जिसकी तलाश में लगातार दबिश दी जा रही है।

जांच में सामने आया कि ब्लड डोनेशन कैंप गांव सोटवारा निवासी सुखवीर के जन्मदिन पर आयोजित किया गया था। पुलिस के अनुसार ब्लैकिया हाल ही में जमानत पर जेल से बाहर आया था और उसके खिलाफ 17 आपराधिक मामले दर्ज हैं। वह सोशल मीडिया पर हथियारों, लग्जरी गाड़ियों और गैंगस्टर स्टाइल की रीलें पोस्ट कर युवाओं के बीच अपनी दबंग छवि बनाने की कोशिश करता था।

पुलिस अब गिरफ्तार आरोपियों से पूछताछ कर पूरे नेटवर्क, उनके आपसी संबंधों और आयोजन में उनकी मौजूदगी के उद्देश्य की जांच कर रही है। साथ ही युवाओं से अपील की गई है कि वे अपराधियों की सोशल मीडिया छवि से प्रभावित न हों और ऐसे लोगों को सार्वजनिक आयोजनों में बढ़ावा न दें।

Written By

DESK HP NEWS

Hp News

Related News

All Rights Reserved & Copyright © 2015 By HP NEWS. Powered by Ui Systems Pvt. Ltd.

BREAKING NEWS
बीज घोटाले की जांच CBI से कराने की मांग, मंत्री किरोड़ी लाल मीणा CM भजनलाल शर्मा को लिखेंगे पत्र | Gen-Z IPS अभिजीत पाटील का कमाल: AI और NATGRID की मदद से गैंगस्टरों पर कसा शिकंजा | मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की भरतपुर को बड़ी सौगात, 1,186 करोड़ रुपये के विकास कार्यों का शिलान्यास और लोकार्पण | जनजातीय क्षेत्रों के विकास को नई गति, 196.39 करोड़ रुपये के वार्षिक प्रस्तावों को मिली मंजूरी | इकोलॉजिकल ज़ोन में 'अयोध्या नगर'! 42 बीघा कृषि भूमि पर धड़ल्ले से प्लॉटिंग, जेडीए आखिर खामोश क्यों? | मीना पालड़ी में चार भूखंड जोड़कर दुकानों का निर्माण! अवैध निर्माण पर JDA की चुप्पी सवालों के घेरे में | मीना पालड़ी में चार भूखंड जोड़कर दुकानों का निर्माण! अवैध निर्माण पर JDA की चुप्पी सवालों के घेरे में | सूर्या के कत्ल की असली वजह आई सामने, बाइक बनी जानलेवा विवाद का कारण। | राजस्थान में 33 जिलों में 77 सड़क परियोजनाओं को मिली मंजूरी, बजट 2026-27 में कुल 676.74 करोड़ खर्च | राजस्थान में 33 जिलों में 77 सड़क परियोजनाओं को मिली मंजूरी, बजट 2026-27 में कुल 676.74 करोड़ खर्च | |