Download App Now Register Now

रेतीली झोंपड़ी से सफलता तक, सरकारी शिक्षक बने धर्मेंद्र जाणी की प्रेरक कहानी

बालोतरा जिले के कालेवा गांव के रहने वाले धर्मेंद्र जाणी ने यह साबित कर दिया है कि सफलता पाने के लिए महंगी कोचिंग या आधुनिक सुविधाओं की नहीं, बल्कि मजबूत इच्छाशक्ति और निरंतर मेहनत की जरूरत होती है। तृतीय श्रेणी शिक्षक भर्ती परीक्षा में 196.33 अंक प्राप्त कर राज्य में 1380वीं रैंक हासिल करने वाले धर्मेंद्र आज हजारों युवाओं के लिए प्रेरणा बन चुके हैं।

धर्मेंद्र का जीवन संघर्षों से भरा रहा है। कोरोना काल में आर्थिक तंगी के कारण उन्हें रिफाइनरी में मजदूरी करनी पड़ी, इसके बाद अहमदाबाद की एक कपड़ा फैक्ट्री में काम कर उन्होंने अपने परिवार की जिम्मेदारी संभाली। इसी दौरान उनके रिश्तेदार के शिक्षक बनने से उन्हें भी शिक्षक बनने की प्रेरणा मिली। उनके 57 वर्षीय पिता वालाराम जाणी ने कठिन परिस्थितियों में मजदूरी कर बेटे की पढ़ाई का खर्च उठाया और परिवार ने कई आर्थिक चुनौतियों का सामना किया।

आर्थिक स्थिति कमजोर होने के कारण धर्मेंद्र बड़े कोचिंग संस्थानों में नहीं जा सके, इसलिए उन्होंने सेल्फ स्टडी को ही अपना माध्यम बनाया। वर्ष 2022 में उन्होंने अपने गांव के पास रेतीले धोरे पर घास-फूस और लकड़ियों से एक छोटी सी झोंपड़ी बनाकर उसे ही अपनी पढ़ाई की पाठशाला बना लिया। उसी झोंपड़ी में बैठकर उन्होंने तपती गर्मी और सर्द हवाओं के बीच लगातार मेहनत की और अपने सपनों को साकार किया।

संघर्ष के दिनों में कई बार उनके पास मोबाइल फोन तक नहीं होता था। परीक्षा परिणाम आने के दिन भी वे अपने पिता को तुरंत सूचना नहीं दे पाए क्योंकि उनके पास बैलेंस तक नहीं था, लेकिन उन्होंने कभी हार नहीं मानी। लगातार मेहनत और आत्मविश्वास के दम पर उन्होंने यह बड़ी उपलब्धि हासिल की।

धर्मेंद्र अपनी सफलता का श्रेय अपने माता-पिता के त्याग, परिवार के समर्थन, रिश्तेदार गुमनाराम जाणी की प्रेरणा और शिक्षक खुमाराम गोदारा के मार्गदर्शन को देते हैं। उनकी यह कहानी आज उन सभी युवाओं के लिए प्रेरणा है जो सीमित संसाधनों के बावजूद अपने सपनों को पूरा करना चाहते हैं।

Written By

Chanchal Rathore

Desk Reporter

Related News

All Rights Reserved & Copyright © 2015 By HP NEWS. Powered by Ui Systems Pvt. Ltd.

BREAKING NEWS
उदयपुर में खड़े ट्रेलर में पीछे से घुसी तेज रफ्तार कार, तीन युवक घायल; कार का अगला हिस्सा क्षतिग्रस्त | सीकर में दुकान से सामान लेने गई 20 वर्षीय युवती लापता, पिता ने युवक पर भगाकर ले जाने का जताया शक | जोधपुर में कल से आंधी-बारिश का यलो अलर्ट, अगले सप्ताह से बढ़ेगी सर्दी; तापमान में भी गिरावट | जयपुर में हॉर्न बजाने पर युवक से मारपीट, बाल पकड़कर कार से बाहर निकाला; मुक्के मारकर तोड़ा दांत | उत्तर भारत में मौसम का बदला मिजाज: यूपी के 20 जिलों में कोहरा, दिल्ली में AQI 478; राजस्थान में आंधी-बारिश का अलर्ट | सीकर में सोशल मीडिया फ्रेंड पर 39 वर्षीय महिला से रेप का आरोप, नाबालिग बेटी से भी छेड़छाड़; घर से सामान चोरी करने का भी दावा | जोधपुर में नाबालिग भतीजियों से छेड़छाड़ का विरोध करना पड़ा भारी, चाचा पर हमला; डंपर से कुचलने की कोशिश, हवाई फायरिंग से फैलाई दहशत | जयपुर में हिस्ट्रीशीटर विजय बाजिया की सवा मिनट में हत्या, कुल्हाड़ी से सिर पर किया वार; 7 साल पुरानी रंजिश में मर्डर, सरपंच का चुनाव लड़ना चाहता था | मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने BSF की महिला जवानों संग मनाई भाई दूज, तनोट माता मंदिर में किए दर्शन | एयरटेल रिचार्ज प्लान: 349 रुपये खर्च करने की जरूरत नहीं! एयरटेल ने वापस लॉन्च किया 299 रुपये वाला प्लान, जानें क्या मिलेंगे फायदे |