Download App Now Register Now

जयपुर में विश्व योग दिवस की पूर्व संध्या पर विशेष योग समारोह 20 जून को

विश्व योग दिवस 2026 की पूर्व संध्या पर राजस्थान की राजधानी जयपुर में योग और स्वास्थ्य को समर्पित एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है। वर्क राजस्थान चैप्टर संस्था की ओर से 20 जून 2026 को यह “योग समारोह” आयोजित किया जाएगा, जिसका मुख्य उद्देश्य योग के माध्यम से समाज में स्वास्थ्य, संतुलन और भारतीय संस्कृति के वैश्विक महत्व को बढ़ावा देना है। कार्यक्रम का विषय “योग के माध्यम से भारत विश्वगुरु रहेगा” रखा गया है, जिसमें योग की आध्यात्मिक, सामाजिक और वैश्विक उपयोगिता पर विशेष चर्चा की जाएगी।

यह आयोजन 20 जून शनिवार को शाम 5 बजे ऐतिहासिक अल्बर्ट हॉल, रामनिवास बाग, जयपुर में संपन्न होगा। कार्यक्रम में प्रसिद्ध योग गुरु डॉ. मसूद इकबाल विशेष योग एवं व्यायाम सत्र का संचालन करेंगे, जिसमें प्रतिभागियों को विभिन्न योग आसनों, प्राणायाम और स्वास्थ्य संबंधी अभ्यासों की जानकारी दी जाएगी। इसके साथ ही योग, मानसिक स्वास्थ्य, जीवनशैली सुधार और भारतीय संस्कृति से जुड़े विषयों पर विशेषज्ञ अपने विचार साझा करेंगे।

आयोजकों के अनुसार इस समारोह का उद्देश्य केवल योगाभ्यास तक सीमित नहीं है, बल्कि समाज में स्वस्थ जीवनशैली को अपनाने और योग को दैनिक जीवन का हिस्सा बनाने के लिए लोगों को प्रेरित करना भी है। कार्यक्रम में योग के माध्यम से शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य के संतुलन पर विशेष जोर दिया जाएगा।

वर्क राजस्थान चैप्टर संस्था ने इलेक्ट्रॉनिक, प्रिंट और डिजिटल मीडिया के प्रतिनिधियों को इस आयोजन में आमंत्रित करते हुए इसके व्यापक प्रचार-प्रसार की अपील की है, ताकि अधिक से अधिक लोग इस पहल से जुड़ सकें और योग के लाभों को समझ सकें।

इस अवसर पर वर्क राजस्थान चैप्टर के प्रमुख पदाधिकारी लाइक साहब (वर्क हेड राजस्थान), सैयद असगर अली (वर्क प्रवक्ता), योग गुरु डॉ. मसूद इकबाल, एच. आर. खान, आलिया खान, जिया उर रहमान, लुबैना फिरदौस एवं यूसुफ खान सहित संगठन के अन्य सदस्य एवं गणमान्य अतिथि उपस्थित रहेंगे।

Written By

Chanchal Rathore

Desk Reporter

Related News

All Rights Reserved & Copyright © 2015 By HP NEWS. Powered by Ui Systems Pvt. Ltd.

BREAKING NEWS
उदयपुर में खड़े ट्रेलर में पीछे से घुसी तेज रफ्तार कार, तीन युवक घायल; कार का अगला हिस्सा क्षतिग्रस्त | सीकर में दुकान से सामान लेने गई 20 वर्षीय युवती लापता, पिता ने युवक पर भगाकर ले जाने का जताया शक | जोधपुर में कल से आंधी-बारिश का यलो अलर्ट, अगले सप्ताह से बढ़ेगी सर्दी; तापमान में भी गिरावट | जयपुर में हॉर्न बजाने पर युवक से मारपीट, बाल पकड़कर कार से बाहर निकाला; मुक्के मारकर तोड़ा दांत | उत्तर भारत में मौसम का बदला मिजाज: यूपी के 20 जिलों में कोहरा, दिल्ली में AQI 478; राजस्थान में आंधी-बारिश का अलर्ट | सीकर में सोशल मीडिया फ्रेंड पर 39 वर्षीय महिला से रेप का आरोप, नाबालिग बेटी से भी छेड़छाड़; घर से सामान चोरी करने का भी दावा | जोधपुर में नाबालिग भतीजियों से छेड़छाड़ का विरोध करना पड़ा भारी, चाचा पर हमला; डंपर से कुचलने की कोशिश, हवाई फायरिंग से फैलाई दहशत | जयपुर में हिस्ट्रीशीटर विजय बाजिया की सवा मिनट में हत्या, कुल्हाड़ी से सिर पर किया वार; 7 साल पुरानी रंजिश में मर्डर, सरपंच का चुनाव लड़ना चाहता था | मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने BSF की महिला जवानों संग मनाई भाई दूज, तनोट माता मंदिर में किए दर्शन | एयरटेल रिचार्ज प्लान: 349 रुपये खर्च करने की जरूरत नहीं! एयरटेल ने वापस लॉन्च किया 299 रुपये वाला प्लान, जानें क्या मिलेंगे फायदे |