Download App Now Register Now

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा का सुमेरपुर दौरा, प्रशासन ने तेज की तैयारियां

राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा शनिवार को सुमेरपुर दौरे पर रहेंगे, जिसके चलते प्रशासन और संबंधित विभागों ने तैयारियों को अंतिम रूप दे दिया है। मुख्यमंत्री के आगमन को देखते हुए शहर से जुड़े प्रमुख मार्गों और काफिले के गुजरने वाले रास्तों पर रातों-रात सड़क मरम्मत और पेचवर्क का कार्य कराया गया।

निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार मुख्यमंत्री दोपहर 12:50 बजे नेतरा (सुमेरपुर) स्थित हेलीपैड पर पहुंचेंगे, जिसके बाद वे राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय नेतरा में ग्रामीण सेवा शिविर का अवलोकन करेंगे। इसके बाद वे सुमेरपुर टाउन हॉल पहुंचकर शहरी सेवा शिविर का निरीक्षण करेंगे और विभिन्न विभागीय गतिविधियों की जानकारी लेंगे।

मुख्यमंत्री इसके बाद पीएम किसान उत्सव दिवस राज्य स्तरीय समारोह में शामिल होंगे, जिसमें वे वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से भी जुड़ेंगे। कार्यक्रम समाप्त होने के बाद वे शाम को वापस नेतरा हेलीपैड के लिए प्रस्थान करेंगे।

दौरे को लेकर पाली जिला कलेक्टर और पुलिस अधीक्षक सहित वरिष्ठ अधिकारियों ने मौके पर पहुंचकर व्यवस्थाओं का निरीक्षण किया और संबंधित विभागों को आवश्यक निर्देश दिए। प्रशासनिक बैठक में सुरक्षा, यातायात और कार्यक्रम संचालन को लेकर विस्तृत चर्चा की गई।

मुख्यमंत्री के दौरे से पहले कई स्थानों पर खराब सड़कों की मरम्मत की गई, जिसमें नेशनल हाईवे की सर्विस रोड और अन्य प्रमुख मार्ग शामिल हैं। स्थानीय लोगों का कहना है कि लंबे समय से खराब सड़कों की मरम्मत अचानक दौरे से पहले की गई है, जिससे आम दिनों में भी ऐसी व्यवस्था की आवश्यकता पर सवाल उठ रहे हैं।

Written By

Chanchal Rathore

Desk Reporter

Related News

All Rights Reserved & Copyright © 2015 By HP NEWS. Powered by Ui Systems Pvt. Ltd.

BREAKING NEWS
उदयपुर में खड़े ट्रेलर में पीछे से घुसी तेज रफ्तार कार, तीन युवक घायल; कार का अगला हिस्सा क्षतिग्रस्त | सीकर में दुकान से सामान लेने गई 20 वर्षीय युवती लापता, पिता ने युवक पर भगाकर ले जाने का जताया शक | जोधपुर में कल से आंधी-बारिश का यलो अलर्ट, अगले सप्ताह से बढ़ेगी सर्दी; तापमान में भी गिरावट | जयपुर में हॉर्न बजाने पर युवक से मारपीट, बाल पकड़कर कार से बाहर निकाला; मुक्के मारकर तोड़ा दांत | उत्तर भारत में मौसम का बदला मिजाज: यूपी के 20 जिलों में कोहरा, दिल्ली में AQI 478; राजस्थान में आंधी-बारिश का अलर्ट | सीकर में सोशल मीडिया फ्रेंड पर 39 वर्षीय महिला से रेप का आरोप, नाबालिग बेटी से भी छेड़छाड़; घर से सामान चोरी करने का भी दावा | जोधपुर में नाबालिग भतीजियों से छेड़छाड़ का विरोध करना पड़ा भारी, चाचा पर हमला; डंपर से कुचलने की कोशिश, हवाई फायरिंग से फैलाई दहशत | जयपुर में हिस्ट्रीशीटर विजय बाजिया की सवा मिनट में हत्या, कुल्हाड़ी से सिर पर किया वार; 7 साल पुरानी रंजिश में मर्डर, सरपंच का चुनाव लड़ना चाहता था | मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने BSF की महिला जवानों संग मनाई भाई दूज, तनोट माता मंदिर में किए दर्शन | एयरटेल रिचार्ज प्लान: 349 रुपये खर्च करने की जरूरत नहीं! एयरटेल ने वापस लॉन्च किया 299 रुपये वाला प्लान, जानें क्या मिलेंगे फायदे |