निर्वाचन कार्यक्रम के अनुसार उम्मीदवार 23 से 26 सितंबर तक नामांकन दाखिल कर सकेंगे। इसके बाद 27 सितंबर को नामांकन पत्रों की जांच की जाएगी और पात्र उम्मीदवारों की सूची जारी होगी। 28 सितंबर को नाम वापसी का मौका रहेगा और इसी दिन अंतिम पात्र उम्मीदवारों की सूची प्रकाशित की जाएगी।
RCA चुनाव के लिए 29 सितंबर को मतदान कराया जाएगा। मतदान के बाद इसी दिन मतगणना कर परिणाम घोषित किए जाने का कार्यक्रम है। चुनाव में RCA के कार्यकारी निकाय के छह प्रमुख पदों—अध्यक्ष, उपाध्यक्ष, सचिव, संयुक्त सचिव, कोषाध्यक्ष और एक कार्यकारी सदस्य—के लिए चुनाव होगा।
अध्यक्ष पद को लेकर RCA से जुड़े कई प्रमुख दावेदारों के नाम सामने आने की संभावना है। नामांकन प्रक्रिया शुरू होने के साथ ही चुनावी तस्वीर और मुकाबले में शामिल उम्मीदवारों की स्थिति स्पष्ट होने लगेगी।
RCA की आधिकारिक वेबसाइट पर 2026-29 चुनाव से संबंधित अंतिम मतदाता सूची और जिला क्रिकेट संघों के पदाधिकारियों की सूची भी उपलब्ध कराई गई है।
अब नजर 26 सितंबर तक दाखिल होने वाले नामांकनों पर रहेगी। इसके बाद 27 सितंबर की जांच और 28 सितंबर की नाम वापसी के बाद RCA चुनाव की अंतिम तस्वीर साफ हो जाएगी।
All Rights Reserved & Copyright © 2015 By HP NEWS. Powered by Ui Systems Pvt. Ltd.