Download App Now Register Now

अमेरिका के फ्लोरिडा में बड़ा विमान हादसा: रिहायशी इलाके के पास धमाके के साथ क्रैश हुआ बिजनेस जेट, 9 लोगों की मौत

नई दिल्ली। अमेरिका के फ्लोरिडा में रविवार को एक बड़ा विमान हादसा सामने आया। दक्षिण फ्लोरिडा के पाम बीच इलाके में एक बिजनेस जेट दुर्घटनाग्रस्त हो गया। हादसे में विमान में सवार क्रू मेंबर्स समेत सभी 9 लोगों की मौत होने की खबर है। शुरुआती जानकारी के मुताबिक, विमान में पायलट सहित कुल 9 लोग सवार थे।

रिहायशी इलाके के पास हुआ हादसा

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, हादसे का शिकार हुआ विमान लियरजेट-60 (Learjet 60) बिजनेस जेट था। विमान दक्षिण फ्लोरिडा के एक रिहायशी इलाके के ऊपर से गुजर रहा था, तभी अचानक नीचे की ओर गिरने लगा। इसके बाद सड़क के पास जोरदार धमाके के साथ विमान दुर्घटनाग्रस्त हो गया।

क्रैश के बाद लगी भीषण आग

विमान के जमीन से टकराते ही उसमें भीषण आग लग गई। हादसे के वीडियो में घटनास्थल पर जलता हुआ मलबा और आग की ऊंची लपटें दिखाई दे रही हैं। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि घटनास्थल पर जमीन में बड़ा गड्ढा बन गया। आसपास के इलाके में काले धुएं का गुबार फैल गया।

टेक्सास से बहामास जा रहा था विमान

रिपोर्ट्स के मुताबिक, यह बिजनेस जेट टेक्सास के ऑस्टिन से रवाना हुआ था और बहामास की ओर जा रहा था। विमान की पहचान लियरजेट-60 (N722BD) के रूप में बताई गई है। यह दो इंजन वाला बिजनेस जेट है, जिसकी उड़ान क्षमता लगभग 4,400 किलोमीटर बताई जाती है।

फिलहाल हादसे के कारणों को लेकर विस्तृत जानकारी सामने आना बाकी है। विमान दुर्घटना की जांच में तकनीकी खराबी और अन्य संभावित कारणों की पड़ताल की जाएगी।

Written By

DESK HP NEWS

Hp News

Related News

All Rights Reserved & Copyright © 2015 By HP NEWS. Powered by Ui Systems Pvt. Ltd.

BREAKING NEWS
उदयपुर में खड़े ट्रेलर में पीछे से घुसी तेज रफ्तार कार, तीन युवक घायल; कार का अगला हिस्सा क्षतिग्रस्त | सीकर में दुकान से सामान लेने गई 20 वर्षीय युवती लापता, पिता ने युवक पर भगाकर ले जाने का जताया शक | जोधपुर में कल से आंधी-बारिश का यलो अलर्ट, अगले सप्ताह से बढ़ेगी सर्दी; तापमान में भी गिरावट | जयपुर में हॉर्न बजाने पर युवक से मारपीट, बाल पकड़कर कार से बाहर निकाला; मुक्के मारकर तोड़ा दांत | उत्तर भारत में मौसम का बदला मिजाज: यूपी के 20 जिलों में कोहरा, दिल्ली में AQI 478; राजस्थान में आंधी-बारिश का अलर्ट | सीकर में सोशल मीडिया फ्रेंड पर 39 वर्षीय महिला से रेप का आरोप, नाबालिग बेटी से भी छेड़छाड़; घर से सामान चोरी करने का भी दावा | जोधपुर में नाबालिग भतीजियों से छेड़छाड़ का विरोध करना पड़ा भारी, चाचा पर हमला; डंपर से कुचलने की कोशिश, हवाई फायरिंग से फैलाई दहशत | जयपुर में हिस्ट्रीशीटर विजय बाजिया की सवा मिनट में हत्या, कुल्हाड़ी से सिर पर किया वार; 7 साल पुरानी रंजिश में मर्डर, सरपंच का चुनाव लड़ना चाहता था | मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने BSF की महिला जवानों संग मनाई भाई दूज, तनोट माता मंदिर में किए दर्शन | एयरटेल रिचार्ज प्लान: 349 रुपये खर्च करने की जरूरत नहीं! एयरटेल ने वापस लॉन्च किया 299 रुपये वाला प्लान, जानें क्या मिलेंगे फायदे |