Download App Now Register Now

जोधपुर में चारे से भरे ट्रक में लगी भीषण आग, गांव में मची अफरा-तफरी; ग्रामीणों ने टैंकर और JCB से पाया काबू

जोधपुर। जिले के जोलियाली गांव में बुधवार देर रात चारे से भरे एक ट्रक में अचानक आग लगने से हड़कंप मच गया। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप ले लिया और ट्रक से ऊंची-ऊंची लपटें उठने लगीं। घटना के बाद आसपास के ग्रामीण मौके पर जमा हो गए। ग्रामीणों ने सूझबूझ दिखाते हुए पानी के टैंकरों और JCB की मदद से काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया।

आधी रात को ट्रक में लगी आग

जानकारी के अनुसार, बुधवार देर रात करीब 12:30 बजे जोलियाली गांव में ज्वार के चारे से भरा 12 चक्का ट्रक खड़ा था। इसी दौरान अचानक ट्रक में आग लग गई। चारा होने के कारण आग तेजी से फैलने लगी। ट्रक से उठती लपटों को देखकर आसपास के लोगों में अफरा-तफरी मच गई और बड़ी संख्या में ग्रामीण घटनास्थल पर पहुंच गए।

ग्रामीणों ने टैंकर और JCB से संभाला मोर्चा

आग की सूचना मिलने पर ग्रामीणों ने अपने स्तर पर पानी के टैंकरों की व्यवस्था की और आग बुझाने का प्रयास शुरू किया। इसके बाद JCB भी मौके पर बुलाई गई। आग पर काबू पाने के लिए ट्रक को JCB की सहायता से पलटवाया गया और उसमें भरा चारा बाहर निकलवाया गया। इस पूरी कार्रवाई में गांव के सैकड़ों ग्रामीण जुटे रहे।

ट्रक की बॉडी को नुकसान, बड़ा हादसा टला

ग्रामीणों की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पा लिया गया। हालांकि, आग की वजह से ट्रक की बॉडी को नुकसान पहुंचा है। गनीमत रही कि इस घटना में कोई बड़ा हादसा नहीं हुआ। समय रहते ग्रामीणों की ओर से किए गए प्रयासों से आग पर नियंत्रण पा लिया गया।

Written By

DESK HP NEWS

Hp News

Related News

All Rights Reserved & Copyright © 2015 By HP NEWS. Powered by Ui Systems Pvt. Ltd.

BREAKING NEWS
सीकर में सोशल मीडिया फ्रेंड पर 39 वर्षीय महिला से रेप का आरोप, नाबालिग बेटी से भी छेड़छाड़; घर से सामान चोरी करने का भी दावा | जोधपुर में नाबालिग भतीजियों से छेड़छाड़ का विरोध करना पड़ा भारी, चाचा पर हमला; डंपर से कुचलने की कोशिश, हवाई फायरिंग से फैलाई दहशत | जयपुर में हिस्ट्रीशीटर विजय बाजिया की सवा मिनट में हत्या, कुल्हाड़ी से सिर पर किया वार; 7 साल पुरानी रंजिश में मर्डर, सरपंच का चुनाव लड़ना चाहता था | मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने BSF की महिला जवानों संग मनाई भाई दूज, तनोट माता मंदिर में किए दर्शन | एयरटेल रिचार्ज प्लान: 349 रुपये खर्च करने की जरूरत नहीं! एयरटेल ने वापस लॉन्च किया 299 रुपये वाला प्लान, जानें क्या मिलेंगे फायदे | TNI आवाज़ डिजिटल न्यूज़ चैनल, हिंदी-उर्दू समाचार पत्र द अनकवर्ड अपडेट एवं आवाज़-ए-तसनीम, लाइफस्टाइल समाचार पत्र अर्बन वॉग तथा हिंदुस्तान पत्रिका मीडिया एंड ब्रॉडकास्टिंग परिवार की ओर से आप सभी को दीपावली के पावन पंचदिवसीय पर्व की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं। धनतेरस, रूप चतुर्दशी, दीपावली, गोवर्धन पूजा एवं भाई दूज के शुभ अवसर पर मां लक्ष्मी एवं भगवान श्रीगणेश की कृपा आप सभी पर बनी रहे। यह पावन पर्व आपके जीवन में सुख, समृद्धि, शांति, उत्तम स्वास्थ्य और नई खुशियों का संचार करे। प्रेम, सद्भाव, भाईचारे और सकारात्मकता के दीप हर घर में प्रज्वलित हों। आप सभी का जीवन खुशियों और सफलता के प्रकाश से सदैव आलोकित रहे। | जयपुर में ऑनलाइन गेमिंग की आड़ में सट्टेबाजी का खुलासा, 7 आरोपी गिरफ्तार; करोड़ों के लेनदेन का पता चला | राजस्थान में बढ़ने लगी सर्दी, सीकर-फतेहपुर में 12.5 डिग्री पहुंचा पारा; जयपुर में भी रातें ठंडी | राजस्थान में दिवाली पर सिर्फ 3 घंटे चला सकेंगे पटाखे, 7 और 8 नवंबर को मिलेगी छूट; सरकार ने जारी की गाइडलाइन | पहले वनडे में न्यूजीलैंड की खराब शुरुआत, 115 रन पर 6 विकेट गिरे; भारतीय गेंदबाजों का शानदार प्रदर्शन |