Download App Now Register Now

जोधपुर में कल से शुरू होगा मरूनिनाद कार्यक्रम, 5 हजार स्वयंसेवक लेंगे हिस्सा

जोधपुर। जोधपुर में कल से राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ का मरूनिनाद कार्यक्रम शुरू होने जा रहा है। शिकारपुरा स्थित श्रीराजाराम आश्रम में आयोजित होने वाले इस चार दिवसीय शिविर में जोधपुर प्रांत के करीब 5 हजार स्वयंसेवक हिस्सा लेंगे। कार्यक्रम का समापन 15 नवंबर को होगा। समापन समारोह में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के सरसंघचालक डॉ. मोहन भागवत भी शामिल होंगे।

कार्यक्रम को लेकर पिछले एक महीने से तैयारियां चल रही हैं। आयोजन की व्यवस्थाओं में 500 से अधिक स्वयंसेवक जुटे हुए हैं। शिविर में जोधपुर प्रांत के अलग-अलग जिलों से आने वाले स्वयंसेवकों के ठहरने की व्यवस्था श्रीराजाराम आश्रम परिसर में की गई है। इसके लिए तीन अलग-अलग हॉल तैयार किए गए हैं।

रोजाना 6 से 7 घंटे होगा घोष वादन का अभ्यास

शिविर के लिए आश्रम परिसर में विशेष मैदान तैयार किया गया है और मंच भी बनाया गया है। यहां स्वयंसेवक रोजाना 6 से 7 घंटे तक घोष वादन का अभ्यास करेंगे। इस दौरान अलग-अलग घोष रचनाओं की तैयारी भी की जाएगी। इन प्रस्तुतियों का प्रदर्शन 15 नवंबर को समापन समारोह के दौरान किया जाएगा।

14 नवंबर को शहर में निकलेगा घोष संचलन

मरूनिनाद कार्यक्रम के तहत 14 नवंबर को शाम 4 बजे जोधपुर शहर में भव्य घोष संचलन निकाला जाएगा। यह संचलन एक साथ तीन निर्धारित मार्गों से रवाना होगा। करीब 50 मिनट में संचलन अपने निर्धारित गंतव्य तक पहुंचेगा।

5 हजार शिक्षार्थियों के साथ 500 शिक्षक-अधिकारी रहेंगे मौजूद

जोधपुर प्रांत के प्रांत संघचालक हरदयाल वर्मा के अनुसार, शिविर में करीब 5 हजार शिक्षार्थी हिस्सा लेंगे। वहीं, व्यवस्थाओं, शिक्षण और प्रबंधन की जिम्मेदारी संभालने के लिए 500 शिक्षक और अधिकारी भी शिविर परिसर में मौजूद रहेंगे।

शिविर के दौरान स्वच्छता, स्वयंसेवकों के स्वास्थ्य और प्राथमिक चिकित्सा की विशेष व्यवस्था की जाएगी। साथ ही शिविर में शामिल होने वाले स्वयंसेवकों के मोबाइल फोन भी जमा कराए जाएंगे।

सुरक्षा व्यवस्थाओं का लिया जायजा

कार्यक्रम को लेकर तैयारियां अंतिम चरण में हैं। बुधवार को पुलिस अधिकारी भी आयोजन स्थल पर पहुंचे और सुरक्षा एवं अन्य व्यवस्थाओं का जायजा लिया। बुधवार से ही प्रांत के विभिन्न जिलों से स्वयंसेवकों के पहुंचने का सिलसिला शुरू होने की जानकारी दी गई है।

15 नवंबर को होने वाले समापन समारोह में डॉ. मोहन भागवत की मौजूदगी को देखते हुए आयोजन स्थल पर व्यवस्थाओं को अंतिम रूप दिया जा रहा है।

Written By

DESK HP NEWS

Hp News

Related News

All Rights Reserved & Copyright © 2015 By HP NEWS. Powered by Ui Systems Pvt. Ltd.

BREAKING NEWS
सीकर में सोशल मीडिया फ्रेंड पर 39 वर्षीय महिला से रेप का आरोप, नाबालिग बेटी से भी छेड़छाड़; घर से सामान चोरी करने का भी दावा | जोधपुर में नाबालिग भतीजियों से छेड़छाड़ का विरोध करना पड़ा भारी, चाचा पर हमला; डंपर से कुचलने की कोशिश, हवाई फायरिंग से फैलाई दहशत | जयपुर में हिस्ट्रीशीटर विजय बाजिया की सवा मिनट में हत्या, कुल्हाड़ी से सिर पर किया वार; 7 साल पुरानी रंजिश में मर्डर, सरपंच का चुनाव लड़ना चाहता था | मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने BSF की महिला जवानों संग मनाई भाई दूज, तनोट माता मंदिर में किए दर्शन | एयरटेल रिचार्ज प्लान: 349 रुपये खर्च करने की जरूरत नहीं! एयरटेल ने वापस लॉन्च किया 299 रुपये वाला प्लान, जानें क्या मिलेंगे फायदे | TNI आवाज़ डिजिटल न्यूज़ चैनल, हिंदी-उर्दू समाचार पत्र द अनकवर्ड अपडेट एवं आवाज़-ए-तसनीम, लाइफस्टाइल समाचार पत्र अर्बन वॉग तथा हिंदुस्तान पत्रिका मीडिया एंड ब्रॉडकास्टिंग परिवार की ओर से आप सभी को दीपावली के पावन पंचदिवसीय पर्व की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं। धनतेरस, रूप चतुर्दशी, दीपावली, गोवर्धन पूजा एवं भाई दूज के शुभ अवसर पर मां लक्ष्मी एवं भगवान श्रीगणेश की कृपा आप सभी पर बनी रहे। यह पावन पर्व आपके जीवन में सुख, समृद्धि, शांति, उत्तम स्वास्थ्य और नई खुशियों का संचार करे। प्रेम, सद्भाव, भाईचारे और सकारात्मकता के दीप हर घर में प्रज्वलित हों। आप सभी का जीवन खुशियों और सफलता के प्रकाश से सदैव आलोकित रहे। | जयपुर में ऑनलाइन गेमिंग की आड़ में सट्टेबाजी का खुलासा, 7 आरोपी गिरफ्तार; करोड़ों के लेनदेन का पता चला | राजस्थान में बढ़ने लगी सर्दी, सीकर-फतेहपुर में 12.5 डिग्री पहुंचा पारा; जयपुर में भी रातें ठंडी | राजस्थान में दिवाली पर सिर्फ 3 घंटे चला सकेंगे पटाखे, 7 और 8 नवंबर को मिलेगी छूट; सरकार ने जारी की गाइडलाइन | पहले वनडे में न्यूजीलैंड की खराब शुरुआत, 115 रन पर 6 विकेट गिरे; भारतीय गेंदबाजों का शानदार प्रदर्शन |