Download App Now Register Now

विधानसभा अध्यक्ष वासुदेव देवनानी को भेंट की गई संस्कृत साहित्य पर आधारित पुस्तक, लेखिका डॉ. श्वेता गौड को दी बधाई

जयपुर। राजस्थान विधानसभा अध्यक्ष वासुदेव देवनानी को शुक्रवार को विधानसभा में लेखिका डॉ. श्वेता गौड ने अपनी नव प्रकाशित पुस्तक 'संस्कृत काव्य परम्परा एवं निहित मूल्य' की प्रथम प्रति भेंट की। इस अवसर पर देवनानी ने लेखिका को पुस्तक के प्रकाशन पर बधाई एवं शुभकामनाएं दीं।

संस्कृत भारतीय संस्कृति और सनातन ज्ञान का आधार : देवनानी

विधानसभा अध्यक्ष वासुदेव देवनानी ने कहा कि भारतीय ज्ञान परंपरा, संस्कृत साहित्य और सांस्कृतिक चेतना को समर्पित यह पुस्तक महत्वपूर्ण शोधपरक कृति है। उन्होंने कहा कि संस्कृत केवल एक भाषा नहीं, बल्कि भारतीय संस्कृति और सनातन ज्ञान का आधार है।

उन्होंने कहा कि वेद, उपनिषद, रामायण, महाभारत और पुराणों से लेकर आधुनिक संस्कृत साहित्य तक भारतीय सभ्यता के जीवन मूल्य, दर्शन, राष्ट्रभक्ति और मानव कल्याण की चेतना प्रवाहित होती रही है।

प्रकृति चित्रण को बताया सार्थक प्रयास

देवनानी ने पुस्तक में किए गए प्रकृति चित्रण की सराहना करते हुए इसे एक सार्थक प्रयास बताया। उन्होंने कहा कि संस्कृत साहित्य भारतीय परंपराओं, सांस्कृतिक मूल्यों और जीवन दर्शन को समझने का महत्वपूर्ण माध्यम है।

इस अवसर पर लेखिका डॉ. श्वेता गौड के परिजन आकाश गौड सहित अन्य लोग मौजूद रहे।

Written By

DESK HP NEWS

Hp News

Related News

All Rights Reserved & Copyright © 2015 By HP NEWS. Powered by Ui Systems Pvt. Ltd.

BREAKING NEWS
उदयपुर में खड़े ट्रेलर में पीछे से घुसी तेज रफ्तार कार, तीन युवक घायल; कार का अगला हिस्सा क्षतिग्रस्त | सीकर में दुकान से सामान लेने गई 20 वर्षीय युवती लापता, पिता ने युवक पर भगाकर ले जाने का जताया शक | जोधपुर में कल से आंधी-बारिश का यलो अलर्ट, अगले सप्ताह से बढ़ेगी सर्दी; तापमान में भी गिरावट | जयपुर में हॉर्न बजाने पर युवक से मारपीट, बाल पकड़कर कार से बाहर निकाला; मुक्के मारकर तोड़ा दांत | उत्तर भारत में मौसम का बदला मिजाज: यूपी के 20 जिलों में कोहरा, दिल्ली में AQI 478; राजस्थान में आंधी-बारिश का अलर्ट | सीकर में सोशल मीडिया फ्रेंड पर 39 वर्षीय महिला से रेप का आरोप, नाबालिग बेटी से भी छेड़छाड़; घर से सामान चोरी करने का भी दावा | जोधपुर में नाबालिग भतीजियों से छेड़छाड़ का विरोध करना पड़ा भारी, चाचा पर हमला; डंपर से कुचलने की कोशिश, हवाई फायरिंग से फैलाई दहशत | जयपुर में हिस्ट्रीशीटर विजय बाजिया की सवा मिनट में हत्या, कुल्हाड़ी से सिर पर किया वार; 7 साल पुरानी रंजिश में मर्डर, सरपंच का चुनाव लड़ना चाहता था | मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने BSF की महिला जवानों संग मनाई भाई दूज, तनोट माता मंदिर में किए दर्शन | एयरटेल रिचार्ज प्लान: 349 रुपये खर्च करने की जरूरत नहीं! एयरटेल ने वापस लॉन्च किया 299 रुपये वाला प्लान, जानें क्या मिलेंगे फायदे |