जानकारी के अनुसार, तुर्किया बूथ के बूथ नंबर 151 और 152 पर ईवीएम में तकनीकी समस्या सामने आई है। मशीनों में खराबी के कारण मतदान प्रक्रिया शुरू नहीं हो सकी। बताया जा रहा है कि बूथ पर तीसरी बार ईवीएम मशीन पहुंचाई गई है।
ईवीएम की तकनीकी खराबी दूर करने के लिए इंजीनियरों की टीम मौके पर जुटी हुई है। इंजीनियर मशीनों को दुरुस्त करने का प्रयास कर रहे हैं, ताकि जल्द से जल्द मतदान शुरू कराया जा सके।
निवाई पंचायत समिति क्षेत्र में पंचायती राज चुनाव के तहत सीआर और डीआर के लिए मतदान कराया जा रहा है। फिलहाल तुर्किया बूथ पर सभी की नजरें ईवीएम की खराबी दूर होने और मतदान प्रक्रिया शुरू होने पर टिकी हैं। मशीन ठीक होने के बाद ही इन बूथों पर मतदान आगे बढ़ सकेगा।
All Rights Reserved & Copyright © 2015 By HP NEWS. Powered by Ui Systems Pvt. Ltd.