Download App Now Register Now

फसल बीमा पॉलिसियों का जांच के बाद ही होगा अनुमोदन, खरीफ 2026 से नए नियम लागू

राजस्थान में प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना के तहत किसानों के हितों को ध्यान में रखते हुए कृषि विभाग ने फसल बीमा पॉलिसियों के अनुमोदन को लेकर नए दिशा-निर्देश जारी किए हैं। ये नियम खरीफ 2026 से लागू होंगे। अब फसल बीमा पॉलिसी को मंजूरी देने से पहले किसान के आवेदन, भूमि रिकॉर्ड और खेत में वास्तव में बोई गई फसल का सत्यापन किया जाएगा।

कृषि आयुक्त नरेश कुमार गोयल के अनुसार, गैर-ऋणी किसानों की पॉलिसियों का सत्यापन निर्धारित प्रक्रिया के तहत करना संबंधित बीमा कंपनी की जिम्मेदारी होगी। वहीं ऋणी किसानों की पॉलिसी बनाते समय किसान की सहमति और वास्तविक बोई गई फसल का सही मिलान नहीं होने से कई बार क्लेम के समय विवाद सामने आते हैं। इन्हीं समस्याओं को रोकने के लिए पॉलिसी अनुमोदन से पहले फसल का सत्यापन अनिवार्य किया गया है।

वास्तविक और बीमित फसल के मिलान के लिए भौतिक सत्यापन, क्रॉप हेल्थ मॉनिटरिंग सर्वे और तकनीकी माध्यमों का इस्तेमाल किया जाएगा। यदि किसी फसल का बीमित क्षेत्र औसत बुवाई क्षेत्र से अधिक पाया जाता है, तो संबंधित पॉलिसियों की अनिवार्य जांच होगी।

जरूरत पड़ने पर जिला कलेक्टर और कृषि अधिकारियों के समन्वय से ई-गिरदावरी और डीसीएस सर्वे रिपोर्ट के जरिए भी सत्यापन किया जाएगा। गलत तरीके से मंजूर पॉलिसियों को जिला स्तरीय मॉनिटरिंग कमेटी की अनुशंसा पर रिवर्ट किया जा सकेगा।

सरकार का उद्देश्य फसल बीमा प्रक्रिया में पारदर्शिता बढ़ाना, क्लेम संबंधी विवाद कम करना और किसानों के हितों की रक्षा करना है।

Written By

DESK HP NEWS

Hp News

Related News

All Rights Reserved & Copyright © 2015 By HP NEWS. Powered by Ui Systems Pvt. Ltd.

BREAKING NEWS
सीकर में सोशल मीडिया फ्रेंड पर 39 वर्षीय महिला से रेप का आरोप, नाबालिग बेटी से भी छेड़छाड़; घर से सामान चोरी करने का भी दावा | जोधपुर में नाबालिग भतीजियों से छेड़छाड़ का विरोध करना पड़ा भारी, चाचा पर हमला; डंपर से कुचलने की कोशिश, हवाई फायरिंग से फैलाई दहशत | जयपुर में हिस्ट्रीशीटर विजय बाजिया की सवा मिनट में हत्या, कुल्हाड़ी से सिर पर किया वार; 7 साल पुरानी रंजिश में मर्डर, सरपंच का चुनाव लड़ना चाहता था | मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने BSF की महिला जवानों संग मनाई भाई दूज, तनोट माता मंदिर में किए दर्शन | एयरटेल रिचार्ज प्लान: 349 रुपये खर्च करने की जरूरत नहीं! एयरटेल ने वापस लॉन्च किया 299 रुपये वाला प्लान, जानें क्या मिलेंगे फायदे | TNI आवाज़ डिजिटल न्यूज़ चैनल, हिंदी-उर्दू समाचार पत्र द अनकवर्ड अपडेट एवं आवाज़-ए-तसनीम, लाइफस्टाइल समाचार पत्र अर्बन वॉग तथा हिंदुस्तान पत्रिका मीडिया एंड ब्रॉडकास्टिंग परिवार की ओर से आप सभी को दीपावली के पावन पंचदिवसीय पर्व की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं। धनतेरस, रूप चतुर्दशी, दीपावली, गोवर्धन पूजा एवं भाई दूज के शुभ अवसर पर मां लक्ष्मी एवं भगवान श्रीगणेश की कृपा आप सभी पर बनी रहे। यह पावन पर्व आपके जीवन में सुख, समृद्धि, शांति, उत्तम स्वास्थ्य और नई खुशियों का संचार करे। प्रेम, सद्भाव, भाईचारे और सकारात्मकता के दीप हर घर में प्रज्वलित हों। आप सभी का जीवन खुशियों और सफलता के प्रकाश से सदैव आलोकित रहे। | जयपुर में ऑनलाइन गेमिंग की आड़ में सट्टेबाजी का खुलासा, 7 आरोपी गिरफ्तार; करोड़ों के लेनदेन का पता चला | राजस्थान में बढ़ने लगी सर्दी, सीकर-फतेहपुर में 12.5 डिग्री पहुंचा पारा; जयपुर में भी रातें ठंडी | राजस्थान में दिवाली पर सिर्फ 3 घंटे चला सकेंगे पटाखे, 7 और 8 नवंबर को मिलेगी छूट; सरकार ने जारी की गाइडलाइन | पहले वनडे में न्यूजीलैंड की खराब शुरुआत, 115 रन पर 6 विकेट गिरे; भारतीय गेंदबाजों का शानदार प्रदर्शन |