Download App Now Register Now

राजस्थान को मिलेगा यमुना जल, हरियाणा के साथ बनी सहमति"

नई दिल्ली/जयपुर। केंद्रीय जल शक्ति मंत्री सीआर पाटिल की अध्यक्षता में नई दिल्ली में हुई अहम बैठक में हरियाणा और राजस्थान के बीच यमुना जल बंटवारे को लेकर बड़ी सहमति बनी है। मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी और भजनलाल शर्मा की मौजूदगी में तय हुआ कि 1994 के अपर यमुना रिवर बोर्ड समझौते के तहत राजस्थान को उसके हिस्से का यमुना जल उपलब्ध कराया जाएगा। इस संबंध में दोनों राज्यों के बीच जल्द ही एमओयू पर हस्ताक्षर होंगे।

इस समझौते से शेखावाटी सहित प्रदेश के जल संकटग्रस्त क्षेत्रों को बड़ी राहत मिलने की उम्मीद है। बैठक में रेणुका, किशाऊ और लखवार बांध परियोजनाओं को तेजी से आगे बढ़ाने पर भी सहमति बनी। साथ ही घग्गर नहर में प्रदूषण रोकने के लिए नए ट्रीटमेंट प्लांट लगाने और जल स्रोतों की स्वच्छता बनाए रखने का निर्णय लिया गया।

5 बड़े फैसले

  • राजस्थान को उसके हिस्से का यमुना जल मिलेगा।
  • हरियाणा और राजस्थान के बीच एमओयू पर होंगे हस्ताक्षर।
  • रेणुका, किशाऊ और लखवार बांध परियोजनाओं को मिलेगी रफ्तार।
  • घग्गर नहर के प्रदूषण नियंत्रण के लिए नए ट्रीटमेंट प्लांट लगाए जाएंगे।
  • जल संरक्षण और बेहतर जल प्रबंधन के लिए दोनों राज्य मिलकर काम करेंगे।

 

Written By

DESK HP NEWS

Hp News

Related News

All Rights Reserved & Copyright © 2015 By HP NEWS. Powered by Ui Systems Pvt. Ltd.

BREAKING NEWS
TNI आवाज़ डिजिटल न्यूज़ चैनल, हिंदी-उर्दू समाचार पत्र द अनकवर्ड अपडेट एवं आवाज़-ए-तसनीम, लाइफस्टाइल समाचार पत्र अर्बन वॉग तथा हिंदुस्तान पत्रिका मीडिया एंड ब्रॉडकास्टिंग परिवार की ओर से आप सभी को दीपावली के पावन पंचदिवसीय पर्व की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं। धनतेरस, रूप चतुर्दशी, दीपावली, गोवर्धन पूजा एवं भाई दूज के शुभ अवसर पर मां लक्ष्मी एवं भगवान श्रीगणेश की कृपा आप सभी पर बनी रहे। यह पावन पर्व आपके जीवन में सुख, समृद्धि, शांति, उत्तम स्वास्थ्य और नई खुशियों का संचार करे। प्रेम, सद्भाव, भाईचारे और सकारात्मकता के दीप हर घर में प्रज्वलित हों। आप सभी का जीवन खुशियों और सफलता के प्रकाश से सदैव आलोकित रहे। | जयपुर में ऑनलाइन गेमिंग की आड़ में सट्टेबाजी का खुलासा, 7 आरोपी गिरफ्तार; करोड़ों के लेनदेन का पता चला | राजस्थान में बढ़ने लगी सर्दी, सीकर-फतेहपुर में 12.5 डिग्री पहुंचा पारा; जयपुर में भी रातें ठंडी | राजस्थान में दिवाली पर सिर्फ 3 घंटे चला सकेंगे पटाखे, 7 और 8 नवंबर को मिलेगी छूट; सरकार ने जारी की गाइडलाइन | पहले वनडे में न्यूजीलैंड की खराब शुरुआत, 115 रन पर 6 विकेट गिरे; भारतीय गेंदबाजों का शानदार प्रदर्शन | श्रीगंगानगर में रेलवे ट्रैक पर जोरदार ब्लास्ट, ट्रेन उड़ाने की आशंका; 4 ट्रेनें रद्द | सीकर में चोरी और लापता होने की घटनाओं से मचा हड़कंप: 16 साल की नाबालिग लापता, घर से सोने-चांदी के जेवर चोरी; 13 बकरियां और गाय भी ले गए चोर | राजस्थान के सभी स्कूलों में लगेंगे 'शुगर बोर्ड': बच्चों को चम्मच से समझाई जाएगी कोल्ड ड्रिंक, चॉकलेट और बिस्किट में चीनी की मात्रा | राजस्थान में बदला मौसम का मिजाज: दिन के तापमान में गिरावट, रात में कम हुई सर्दी; माउंट आबू सबसे ठंडा | अमेरिका के फ्लोरिडा में बड़ा विमान हादसा: रिहायशी इलाके के पास धमाके के साथ क्रैश हुआ बिजनेस जेट, 9 लोगों की मौत |