Download App Now Register Now

जोधपुर में निर्माणाधीन कॉलेज और स्वास्थ्य केंद्रों का संसदीय कार्य मंत्री ने किया निरीक्षण, गुणवत्ता और समयबद्ध कार्य पर दिया जोर

जोधपुर। संसदीय कार्य, विधि एवं विधिक कार्य मंत्री जोगाराम पटेल ने रविवार को जोधपुर जिले में विभिन्न निर्माणाधीन शैक्षणिक एवं स्वास्थ्य संस्थानों का निरीक्षण कर विकास कार्यों की प्रगति का जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने राजकीय कन्या महाविद्यालय लूणावास भाकर, राजकीय महाविद्यालय झंवर, पंचायत समिति धवा, आयुर्वेद चिकित्सालय धवा तथा प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र मेलबा के निर्माणाधीन भवनों का अवलोकन किया।

निरीक्षण के दौरान मंत्री पटेल ने अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिए कि सभी निर्माण कार्य उच्च गुणवत्ता के साथ तय समय-सीमा में पूरे किए जाएं, ताकि आमजन को जल्द से जल्द इन सुविधाओं का लाभ मिल सके। उन्होंने कहा कि गुणवत्तापूर्ण शिक्षा और बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराना राज्य सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता है और इसी उद्देश्य से प्रदेशभर में आधारभूत ढांचे को मजबूत किया जा रहा है।

उन्होंने कहा कि विकास कार्य केवल कागजों तक सीमित नहीं रहने चाहिए, बल्कि जन आकांक्षाओं के अनुरूप धरातल पर दिखाई देने चाहिए। इसी कारण जनप्रतिनिधियों और अधिकारियों की जिम्मेदारी है कि वे नियमित रूप से निर्माण कार्यों की मॉनिटरिंग करें और किसी भी प्रकार की लापरवाही या गुणवत्ता में कमी को बर्दाश्त न करें।

जोगाराम पटेल ने कहा कि मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के निर्देशानुसार बजट घोषणाओं को समयबद्ध तरीके से धरातल पर उतारने के लिए प्रदेशभर में निर्माणाधीन परियोजनाओं की लगातार समीक्षा की जा रही है। सरकार का उद्देश्य राजस्थान के प्रत्येक क्षेत्र का संतुलित और समग्र विकास सुनिश्चित करना है, ताकि क्षेत्रीय असमानताओं को समाप्त किया जा सके।

निरीक्षण के दौरान मंत्री ने संबंधित विभागीय अधिकारियों को निर्माण स्थलों पर स्वच्छता व्यवस्था बनाए रखने, व्यापक वृक्षारोपण कराने तथा सभी भवनों में समय पर पेयजल और विद्युत कनेक्शन उपलब्ध कराने के भी निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि विकास कार्यों की गुणवत्ता और समयबद्ध पूर्णता से ही आमजन का सरकार पर विश्वास और मजबूत होगा।

 

Written By

DESK HP NEWS

Hp News

Related News

All Rights Reserved & Copyright © 2015 By HP NEWS. Powered by Ui Systems Pvt. Ltd.

BREAKING NEWS
TNI आवाज़ डिजिटल न्यूज़ चैनल, हिंदी-उर्दू समाचार पत्र द अनकवर्ड अपडेट एवं आवाज़-ए-तसनीम, लाइफस्टाइल समाचार पत्र अर्बन वॉग तथा हिंदुस्तान पत्रिका मीडिया एंड ब्रॉडकास्टिंग परिवार की ओर से आप सभी को दीपावली के पावन पंचदिवसीय पर्व की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं। धनतेरस, रूप चतुर्दशी, दीपावली, गोवर्धन पूजा एवं भाई दूज के शुभ अवसर पर मां लक्ष्मी एवं भगवान श्रीगणेश की कृपा आप सभी पर बनी रहे। यह पावन पर्व आपके जीवन में सुख, समृद्धि, शांति, उत्तम स्वास्थ्य और नई खुशियों का संचार करे। प्रेम, सद्भाव, भाईचारे और सकारात्मकता के दीप हर घर में प्रज्वलित हों। आप सभी का जीवन खुशियों और सफलता के प्रकाश से सदैव आलोकित रहे। | जयपुर में ऑनलाइन गेमिंग की आड़ में सट्टेबाजी का खुलासा, 7 आरोपी गिरफ्तार; करोड़ों के लेनदेन का पता चला | राजस्थान में बढ़ने लगी सर्दी, सीकर-फतेहपुर में 12.5 डिग्री पहुंचा पारा; जयपुर में भी रातें ठंडी | राजस्थान में दिवाली पर सिर्फ 3 घंटे चला सकेंगे पटाखे, 7 और 8 नवंबर को मिलेगी छूट; सरकार ने जारी की गाइडलाइन | पहले वनडे में न्यूजीलैंड की खराब शुरुआत, 115 रन पर 6 विकेट गिरे; भारतीय गेंदबाजों का शानदार प्रदर्शन | श्रीगंगानगर में रेलवे ट्रैक पर जोरदार ब्लास्ट, ट्रेन उड़ाने की आशंका; 4 ट्रेनें रद्द | सीकर में चोरी और लापता होने की घटनाओं से मचा हड़कंप: 16 साल की नाबालिग लापता, घर से सोने-चांदी के जेवर चोरी; 13 बकरियां और गाय भी ले गए चोर | राजस्थान के सभी स्कूलों में लगेंगे 'शुगर बोर्ड': बच्चों को चम्मच से समझाई जाएगी कोल्ड ड्रिंक, चॉकलेट और बिस्किट में चीनी की मात्रा | राजस्थान में बदला मौसम का मिजाज: दिन के तापमान में गिरावट, रात में कम हुई सर्दी; माउंट आबू सबसे ठंडा | अमेरिका के फ्लोरिडा में बड़ा विमान हादसा: रिहायशी इलाके के पास धमाके के साथ क्रैश हुआ बिजनेस जेट, 9 लोगों की मौत |