Download App Now Register Now

मलसीसर में लॉटरी से भाजपा का बोर्ड, पवन कुमार बने अध्यक्ष

मलसीसर में लॉटरी से भाजपा का बोर्ड, पवन कुमार बने अध्यक्ष

झुंझुनूं: झुंझुनूं जिले के मलसीसर नगर निकाय में भाजपा ने बोर्ड बना लिया है। अध्यक्ष पद के चुनाव में भाजपा प्रत्याशी पवन कुमार ने कांग्रेस के प्रवीण को हराया। दोनों प्रत्याशियों को बराबर 10-10 वोट मिलने के बाद लॉटरी के जरिए अध्यक्ष पद का फैसला किया गया, जिसमें भाजपा प्रत्याशी पवन कुमार विजयी रहे।

मलसीसर नगर निकाय के चुनाव परिणाम में कांग्रेस के 10, भाजपा के 7 और निर्दलीय 3 पार्षद निर्वाचित हुए थे। इसके बावजूद अध्यक्ष पद के मतदान में दोनों प्रत्याशियों के बीच बराबरी हो गई। इसके बाद लॉटरी से हुए निर्णय में भाजपा के पवन कुमार के पक्ष में परिणाम आया।

अध्यक्ष पद का फैसला होते ही भाजपा कार्यकर्ताओं और समर्थकों में उत्साह देखने को मिला। समर्थकों ने जीत का जश्न मनाया और पवन कुमार को बधाई दी।

झुंझुनूं जिले में आज निकाय प्रमुखों के चुनाव के तहत विभिन्न नगर निकायों में मतदान हुआ। मतदान सुबह 10 बजे से दोपहर 2 बजे तक कराया गया। मतदान समाप्त होने के बाद मतगणना शुरू हुई और परिणाम घोषित किए गए। जिले के 18 निकायों में सभापति और अध्यक्ष पद के लिए चुनाव प्रक्रिया हुई।

झुंझुनूं नगर परिषद में कांग्रेस के अब्दुल्ला अगवान और भाजपा के मनु धनखड़ के बीच मुकाबला है। वहीं, कुछ निकायों में निर्दलीय प्रत्याशियों की भी भूमिका महत्वपूर्ण रही। खेतड़ी में निर्विरोध अध्यक्ष चुने जाने के बाद अन्य निकायों के परिणाम सामने आए। मंगलवार को उपसभापति और उपाध्यक्ष पद के लिए नामांकन, मतदान और मतगणना की प्रक्रिया होगी।

Written By

DESK HP NEWS

Hp News

Related News

All Rights Reserved & Copyright © 2015 By HP NEWS. Powered by Ui Systems Pvt. Ltd.

BREAKING NEWS
TNI आवाज़ डिजिटल न्यूज़ चैनल, हिंदी-उर्दू समाचार पत्र द अनकवर्ड अपडेट एवं आवाज़-ए-तसनीम, लाइफस्टाइल समाचार पत्र अर्बन वॉग तथा हिंदुस्तान पत्रिका मीडिया एंड ब्रॉडकास्टिंग परिवार की ओर से आप सभी को दीपावली के पावन पंचदिवसीय पर्व की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं। धनतेरस, रूप चतुर्दशी, दीपावली, गोवर्धन पूजा एवं भाई दूज के शुभ अवसर पर मां लक्ष्मी एवं भगवान श्रीगणेश की कृपा आप सभी पर बनी रहे। यह पावन पर्व आपके जीवन में सुख, समृद्धि, शांति, उत्तम स्वास्थ्य और नई खुशियों का संचार करे। प्रेम, सद्भाव, भाईचारे और सकारात्मकता के दीप हर घर में प्रज्वलित हों। आप सभी का जीवन खुशियों और सफलता के प्रकाश से सदैव आलोकित रहे। | जयपुर में ऑनलाइन गेमिंग की आड़ में सट्टेबाजी का खुलासा, 7 आरोपी गिरफ्तार; करोड़ों के लेनदेन का पता चला | राजस्थान में बढ़ने लगी सर्दी, सीकर-फतेहपुर में 12.5 डिग्री पहुंचा पारा; जयपुर में भी रातें ठंडी | राजस्थान में दिवाली पर सिर्फ 3 घंटे चला सकेंगे पटाखे, 7 और 8 नवंबर को मिलेगी छूट; सरकार ने जारी की गाइडलाइन | पहले वनडे में न्यूजीलैंड की खराब शुरुआत, 115 रन पर 6 विकेट गिरे; भारतीय गेंदबाजों का शानदार प्रदर्शन | श्रीगंगानगर में रेलवे ट्रैक पर जोरदार ब्लास्ट, ट्रेन उड़ाने की आशंका; 4 ट्रेनें रद्द | सीकर में चोरी और लापता होने की घटनाओं से मचा हड़कंप: 16 साल की नाबालिग लापता, घर से सोने-चांदी के जेवर चोरी; 13 बकरियां और गाय भी ले गए चोर | राजस्थान के सभी स्कूलों में लगेंगे 'शुगर बोर्ड': बच्चों को चम्मच से समझाई जाएगी कोल्ड ड्रिंक, चॉकलेट और बिस्किट में चीनी की मात्रा | राजस्थान में बदला मौसम का मिजाज: दिन के तापमान में गिरावट, रात में कम हुई सर्दी; माउंट आबू सबसे ठंडा | अमेरिका के फ्लोरिडा में बड़ा विमान हादसा: रिहायशी इलाके के पास धमाके के साथ क्रैश हुआ बिजनेस जेट, 9 लोगों की मौत |