Download App Now Register Now

राजस्थान में कल होगा पंचायत चुनावों का ऐलान, आचार संहिता होगी लागू

जयपुर, 2 अक्टूबर। राजस्थान में पंचायतीराज चुनाव 2026 को लेकर लंबे समय से चल रहा इंतजार अब खत्म होने जा रहा है। राज्य निर्वाचन आयोग शनिवार, 3 अक्टूबर को दोपहर 3 बजे पंचायत चुनाव कार्यक्रम की घोषणा करेगा। इसके लिए आयोग ने जयपुर स्थित शासन सचिवालय के विकास खंड में पंचायती राज सभागार में प्रेस कॉन्फ्रेंस बुलाई है।

चुनाव कार्यक्रम की घोषणा के साथ ही संबंधित ग्रामीण क्षेत्रों में आदर्श आचार संहिता लागू हो जाएगी। इसके बाद चुनाव प्रक्रिया पूरी होने तक निर्वाचन आयोग के दिशा-निर्देश प्रभावी रहेंगे। प्रशासनिक स्तर पर भी चुनाव से जुड़े नियम लागू होंगे और चुनावी प्रक्रिया के दौरान नई घोषणाओं, विकास कार्यों और तबादलों पर आयोग के निर्देशों का असर रहेगा।

कल साफ होगी चुनाव की पूरी तस्वीर

राज्य निर्वाचन आयोग की प्रेस कॉन्फ्रेंस में पंचायत चुनाव के चरण, नामांकन, मतदान और मतगणना सहित चुनाव कार्यक्रम की अन्य महत्वपूर्ण तारीखों का ऐलान किया जाएगा। रिपोर्टों के मुताबिक पंचायत चुनाव में बड़ी संख्या में पंचायतीराज जनप्रतिनिधियों का चुनाव होना है।

पंचायत चुनाव की घोषणा के साथ ही ग्रामीण राजस्थान में चुनावी गतिविधियां तेज होने की संभावना है। सरपंच, वार्ड पंच, पंचायत समिति और जिला परिषद स्तर पर चुनाव लड़ने की तैयारी कर रहे संभावित प्रत्याशियों की नजर अब आयोग की शनिवार को होने वाली प्रेस कॉन्फ्रेंस पर है।

Written By

DESK HP NEWS

Hp News

Related News

All Rights Reserved & Copyright © 2015 By HP NEWS. Powered by Ui Systems Pvt. Ltd.

BREAKING NEWS
TNI आवाज़ डिजिटल न्यूज़ चैनल, हिंदी-उर्दू समाचार पत्र द अनकवर्ड अपडेट एवं आवाज़-ए-तसनीम, लाइफस्टाइल समाचार पत्र अर्बन वॉग तथा हिंदुस्तान पत्रिका मीडिया एंड ब्रॉडकास्टिंग परिवार की ओर से आप सभी को दीपावली के पावन पंचदिवसीय पर्व की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं। धनतेरस, रूप चतुर्दशी, दीपावली, गोवर्धन पूजा एवं भाई दूज के शुभ अवसर पर मां लक्ष्मी एवं भगवान श्रीगणेश की कृपा आप सभी पर बनी रहे। यह पावन पर्व आपके जीवन में सुख, समृद्धि, शांति, उत्तम स्वास्थ्य और नई खुशियों का संचार करे। प्रेम, सद्भाव, भाईचारे और सकारात्मकता के दीप हर घर में प्रज्वलित हों। आप सभी का जीवन खुशियों और सफलता के प्रकाश से सदैव आलोकित रहे। | जयपुर में ऑनलाइन गेमिंग की आड़ में सट्टेबाजी का खुलासा, 7 आरोपी गिरफ्तार; करोड़ों के लेनदेन का पता चला | राजस्थान में बढ़ने लगी सर्दी, सीकर-फतेहपुर में 12.5 डिग्री पहुंचा पारा; जयपुर में भी रातें ठंडी | राजस्थान में दिवाली पर सिर्फ 3 घंटे चला सकेंगे पटाखे, 7 और 8 नवंबर को मिलेगी छूट; सरकार ने जारी की गाइडलाइन | पहले वनडे में न्यूजीलैंड की खराब शुरुआत, 115 रन पर 6 विकेट गिरे; भारतीय गेंदबाजों का शानदार प्रदर्शन | श्रीगंगानगर में रेलवे ट्रैक पर जोरदार ब्लास्ट, ट्रेन उड़ाने की आशंका; 4 ट्रेनें रद्द | सीकर में चोरी और लापता होने की घटनाओं से मचा हड़कंप: 16 साल की नाबालिग लापता, घर से सोने-चांदी के जेवर चोरी; 13 बकरियां और गाय भी ले गए चोर | राजस्थान के सभी स्कूलों में लगेंगे 'शुगर बोर्ड': बच्चों को चम्मच से समझाई जाएगी कोल्ड ड्रिंक, चॉकलेट और बिस्किट में चीनी की मात्रा | राजस्थान में बदला मौसम का मिजाज: दिन के तापमान में गिरावट, रात में कम हुई सर्दी; माउंट आबू सबसे ठंडा | अमेरिका के फ्लोरिडा में बड़ा विमान हादसा: रिहायशी इलाके के पास धमाके के साथ क्रैश हुआ बिजनेस जेट, 9 लोगों की मौत |