Download App Now Register Now

राजस्थान में 7 से 16 अक्टूबर तक चलेगा सेवा सेतु अभियान-2026, लंबित प्रकरणों का होगा प्राथमिकता से निस्तारण

जयपुर। राजस्थान में आमजन की समस्याओं और लंबित प्रकरणों के त्वरित समाधान के लिए सेवा सेतु अभियान-2026 का आयोजन 7 से 16 अक्टूबर तक किया जाएगा। अभियान के दौरान नागरिक सुविधाओं से जुड़े मामलों का प्राथमिकता के आधार पर निस्तारण किया जाएगा।

अभियान में साफ-सफाई, सड़क, स्ट्रीट लाइट और नागरिक सुविधाओं पर विशेष फोकस रहेगा। सड़कों की मरम्मत और पेचवर्क के साथ अंधेरी सड़कों पर रोशनी की व्यवस्था की जाएगी। नालियों, नालों और सीवर लाइनों की मरम्मत को भी प्राथमिकता दी जाएगी। आवारा पशुओं की रोकथाम के लिए भी आवश्यक कार्रवाई होगी।

इन सेवाओं से जुड़े मामलों का होगा समाधान

सेवा सेतु अभियान के दौरान जन्म-मृत्यु एवं विवाह पंजीयन, फायर NOC, ट्रेड लाइसेंस, भवन निर्माण स्वीकृति, पट्टा, नामांतरण और फ्री होल्ड से जुड़े लंबित मामलों के निस्तारण पर जोर रहेगा। इसके अलावा यूडी टैक्स और सीवर कनेक्शन से संबंधित प्रकरणों का भी त्वरित समाधान किया जाएगा।

आमजन को प्रधानमंत्री आवास योजना, सामाजिक सुरक्षा पेंशन सहित विभिन्न सरकारी योजनाओं का लाभ दिलाने के लिए भी कार्रवाई की जाएगी।

सौंदर्यीकरण और सरकारी योजनाओं पर भी फोकस

अभियान के तहत मुख्यमंत्री निःशुल्क बिजली योजना, पीएम कुसुम योजना और पीएम सूर्य घर योजना में पात्र लोगों को जोड़ने का काम किया जाएगा। वहीं पीएम स्वनिधि योजना के तहत स्ट्रीट वेंडर्स का पंजीयन और ऋण सुविधा उपलब्ध कराने पर भी ध्यान दिया जाएगा।

इसके साथ ही स्कूलों, आंगनबाड़ी केंद्रों और सार्वजनिक भवनों की मरम्मत एवं सौंदर्यीकरण के कार्य भी किए जाएंगे। जिला स्तर पर अभियान की नियमित समीक्षा और प्रभावी मॉनिटरिंग के निर्देश दिए गए हैं। विभागों और स्थानीय निकायों के बीच बेहतर समन्वय के जरिए आमजन के लंबित मामलों का समाधान सुनिश्चित किया जाएगा।

Written By

DESK HP NEWS

Hp News

Related News

All Rights Reserved & Copyright © 2015 By HP NEWS. Powered by Ui Systems Pvt. Ltd.

BREAKING NEWS
TNI आवाज़ डिजिटल न्यूज़ चैनल, हिंदी-उर्दू समाचार पत्र द अनकवर्ड अपडेट एवं आवाज़-ए-तसनीम, लाइफस्टाइल समाचार पत्र अर्बन वॉग तथा हिंदुस्तान पत्रिका मीडिया एंड ब्रॉडकास्टिंग परिवार की ओर से आप सभी को दीपावली के पावन पंचदिवसीय पर्व की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं। धनतेरस, रूप चतुर्दशी, दीपावली, गोवर्धन पूजा एवं भाई दूज के शुभ अवसर पर मां लक्ष्मी एवं भगवान श्रीगणेश की कृपा आप सभी पर बनी रहे। यह पावन पर्व आपके जीवन में सुख, समृद्धि, शांति, उत्तम स्वास्थ्य और नई खुशियों का संचार करे। प्रेम, सद्भाव, भाईचारे और सकारात्मकता के दीप हर घर में प्रज्वलित हों। आप सभी का जीवन खुशियों और सफलता के प्रकाश से सदैव आलोकित रहे। | जयपुर में ऑनलाइन गेमिंग की आड़ में सट्टेबाजी का खुलासा, 7 आरोपी गिरफ्तार; करोड़ों के लेनदेन का पता चला | राजस्थान में बढ़ने लगी सर्दी, सीकर-फतेहपुर में 12.5 डिग्री पहुंचा पारा; जयपुर में भी रातें ठंडी | राजस्थान में दिवाली पर सिर्फ 3 घंटे चला सकेंगे पटाखे, 7 और 8 नवंबर को मिलेगी छूट; सरकार ने जारी की गाइडलाइन | पहले वनडे में न्यूजीलैंड की खराब शुरुआत, 115 रन पर 6 विकेट गिरे; भारतीय गेंदबाजों का शानदार प्रदर्शन | श्रीगंगानगर में रेलवे ट्रैक पर जोरदार ब्लास्ट, ट्रेन उड़ाने की आशंका; 4 ट्रेनें रद्द | सीकर में चोरी और लापता होने की घटनाओं से मचा हड़कंप: 16 साल की नाबालिग लापता, घर से सोने-चांदी के जेवर चोरी; 13 बकरियां और गाय भी ले गए चोर | राजस्थान के सभी स्कूलों में लगेंगे 'शुगर बोर्ड': बच्चों को चम्मच से समझाई जाएगी कोल्ड ड्रिंक, चॉकलेट और बिस्किट में चीनी की मात्रा | राजस्थान में बदला मौसम का मिजाज: दिन के तापमान में गिरावट, रात में कम हुई सर्दी; माउंट आबू सबसे ठंडा | अमेरिका के फ्लोरिडा में बड़ा विमान हादसा: रिहायशी इलाके के पास धमाके के साथ क्रैश हुआ बिजनेस जेट, 9 लोगों की मौत |