Download App Now Register Now

राजस्थान बनेगा भारत का लेक्रोस हब, ओलंपिक-2028 की तैयारी तेज

राजस्थान अब सिर्फ अपनी संस्कृति और पर्यटन के लिए ही नहीं, बल्कि अंतरराष्ट्रीय खेल लेक्रोस में भी नई पहचान बना रहा है। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में प्रदेश का जनजातीय अंचल देश का प्रमुख लेक्रोस केंद्र बनकर उभर रहा है। सरकार की खेल नीति, आधुनिक सुविधाओं और विशेष प्रशिक्षण का असर अब राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर दिखाई देने लगा है।

लेक्रोस को लॉस एंजेल्स ओलंपिक-2028 में शामिल किए जाने के बाद राजस्थान सरकार ने खिलाड़ियों की तैयारियां तेज कर दी हैं। प्रदेश के प्रतिभाशाली खिलाड़ियों को विश्वस्तरीय मैदान, आधुनिक उपकरण और अनुभवी प्रशिक्षकों की सुविधा उपलब्ध कराई जा रही है। इसका परिणाम यह है कि तृतीय राष्ट्रीय लेक्रोस चैंपियनशिप में राजस्थान के जनजातीय क्षेत्र के 55 खिलाड़ियों ने 5 स्वर्ण और 1 कांस्य पदक जीतकर प्रदेश का गौरव बढ़ाया। वहीं एशियन लेक्रोस प्रतियोगिताओं में भी राजस्थान के खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए भारत के लिए पदक जीते हैं।

उदयपुर के महाराणा प्रताप खेलगांव में देश की पहली समर्पित लेक्रोस अकादमी भी स्थापित की गई है, जहां खिलाड़ियों को अंतरराष्ट्रीय स्तर का प्रशिक्षण दिया जा रहा है। सरकार का लक्ष्य केवल पदक जीतना नहीं, बल्कि जनजातीय युवाओं को खेलों के माध्यम से नई पहचान और बेहतर भविष्य देना है। उम्मीद है कि ओलंपिक-2028 में राजस्थान के खिलाड़ी भारत का तिरंगा पूरी दुनिया में बुलंद करेंगे।

Written By

DESK HP NEWS

Hp News

Related News

All Rights Reserved & Copyright © 2015 By HP NEWS. Powered by Ui Systems Pvt. Ltd.

BREAKING NEWS
TNI आवाज़ डिजिटल न्यूज़ चैनल, हिंदी-उर्दू समाचार पत्र द अनकवर्ड अपडेट एवं आवाज़-ए-तसनीम, लाइफस्टाइल समाचार पत्र अर्बन वॉग तथा हिंदुस्तान पत्रिका मीडिया एंड ब्रॉडकास्टिंग परिवार की ओर से आप सभी को दीपावली के पावन पंचदिवसीय पर्व की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं। धनतेरस, रूप चतुर्दशी, दीपावली, गोवर्धन पूजा एवं भाई दूज के शुभ अवसर पर मां लक्ष्मी एवं भगवान श्रीगणेश की कृपा आप सभी पर बनी रहे। यह पावन पर्व आपके जीवन में सुख, समृद्धि, शांति, उत्तम स्वास्थ्य और नई खुशियों का संचार करे। प्रेम, सद्भाव, भाईचारे और सकारात्मकता के दीप हर घर में प्रज्वलित हों। आप सभी का जीवन खुशियों और सफलता के प्रकाश से सदैव आलोकित रहे। | जयपुर में ऑनलाइन गेमिंग की आड़ में सट्टेबाजी का खुलासा, 7 आरोपी गिरफ्तार; करोड़ों के लेनदेन का पता चला | राजस्थान में बढ़ने लगी सर्दी, सीकर-फतेहपुर में 12.5 डिग्री पहुंचा पारा; जयपुर में भी रातें ठंडी | राजस्थान में दिवाली पर सिर्फ 3 घंटे चला सकेंगे पटाखे, 7 और 8 नवंबर को मिलेगी छूट; सरकार ने जारी की गाइडलाइन | पहले वनडे में न्यूजीलैंड की खराब शुरुआत, 115 रन पर 6 विकेट गिरे; भारतीय गेंदबाजों का शानदार प्रदर्शन | श्रीगंगानगर में रेलवे ट्रैक पर जोरदार ब्लास्ट, ट्रेन उड़ाने की आशंका; 4 ट्रेनें रद्द | सीकर में चोरी और लापता होने की घटनाओं से मचा हड़कंप: 16 साल की नाबालिग लापता, घर से सोने-चांदी के जेवर चोरी; 13 बकरियां और गाय भी ले गए चोर | राजस्थान के सभी स्कूलों में लगेंगे 'शुगर बोर्ड': बच्चों को चम्मच से समझाई जाएगी कोल्ड ड्रिंक, चॉकलेट और बिस्किट में चीनी की मात्रा | राजस्थान में बदला मौसम का मिजाज: दिन के तापमान में गिरावट, रात में कम हुई सर्दी; माउंट आबू सबसे ठंडा | अमेरिका के फ्लोरिडा में बड़ा विमान हादसा: रिहायशी इलाके के पास धमाके के साथ क्रैश हुआ बिजनेस जेट, 9 लोगों की मौत |