Download App Now Register Now

‘एक पेड़ मां के नाम’ अभियान को बनाएं जनआंदोलन: ओम बिरला

बूंदी, 8 अगस्त। पर्यावरण संरक्षण और हरियाली बढ़ाने के लिए चलाए जा रहे ‘एक पेड़ मां के नाम’ अभियान को जनआंदोलन बनाने की अपील लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने की है। शनिवार को बूंदी के पुलिस परेड ग्राउंड में आयोजित जिला स्तरीय वन महोत्सव में बिरला ने पौधारोपण कर लोगों को पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया।

लोकसभा अध्यक्ष ने कहा कि जलवायु परिवर्तन आज पूरी दुनिया के सामने बड़ी चुनौती है। ऐसे समय में पर्यावरण के अनुकूल जीवनशैली अपनाना, अधिक से अधिक पौधे लगाना और उन्हें पेड़ बनने तक सहेजना हर व्यक्ति की जिम्मेदारी है।

बिरला ने कहा कि भारत की संस्कृति में प्रकृति, धरती, जल, वन और वृक्षों को हमेशा विशेष सम्मान दिया गया है। इसलिए पर्यावरण संरक्षण हमारे लिए सिर्फ कोई अभियान नहीं, बल्कि परंपरा और जीवन मूल्यों का हिस्सा है। उन्होंने कहा कि आने वाली पीढ़ियों को सुरक्षित और स्वस्थ भविष्य देना है तो प्रकृति संरक्षण को अपनी रोजमर्रा की जिंदगी का हिस्सा बनाना होगा।

‘आओ जिद करें... क्षेत्र को हराभरा बनाएंगे’

ओम बिरला ने कहा कि ‘एक पेड़ मां के नाम’ अभियान को केवल पौधारोपण तक सीमित नहीं रखना है, बल्कि इसे जनभागीदारी का बड़ा अभियान बनाना है। हर गांव, शहर और ढाणी में ज्यादा से ज्यादा पौधे लगाने के साथ उनकी नियमित देखभाल भी सुनिश्चित करनी होगी।

उन्होंने लोगों से आह्वान करते हुए कहा कि “आओ जिद करें... हम अपने क्षेत्र को हराभरा बनाएंगे और लगाए गए हर पौधे को पेड़ बनने तक सहेजेंगे।”

बूंदी में अब तक लगाए गए 11 लाख पौधे

ऊर्जा राज्यमंत्री स्वतंत्र प्रभार एवं बूंदी जिला प्रभारी मंत्री हीरालाल नागर ने कहा कि पर्यावरण संरक्षण आज की सबसे बड़ी जरूरत है। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने इस वर्ष पूरे राजस्थान में 10 करोड़ पौधे लगाने का लक्ष्य रखा है।

इसी अभियान के तहत बूंदी जिले को भी पौधारोपण का लक्ष्य दिया गया है। मंत्री के अनुसार जिले में अब तक 11 लाख पौधे लगाए जा चुके हैं।

कार्यक्रम के दौरान लोकसभा अध्यक्ष ने राजस्थान वानिकी एवं जैव विविधता विकास परियोजना के तहत ‘कृषि वानिकी प्रोत्साहन योजना’ में किसानों को निःशुल्क फलदार पौधे भी वितरित किए।

Written By

DESK HP NEWS

Hp News

Related News

All Rights Reserved & Copyright © 2015 By HP NEWS. Powered by Ui Systems Pvt. Ltd.

BREAKING NEWS
TNI आवाज़ डिजिटल न्यूज़ चैनल, हिंदी-उर्दू समाचार पत्र द अनकवर्ड अपडेट एवं आवाज़-ए-तसनीम, लाइफस्टाइल समाचार पत्र अर्बन वॉग तथा हिंदुस्तान पत्रिका मीडिया एंड ब्रॉडकास्टिंग परिवार की ओर से आप सभी को दीपावली के पावन पंचदिवसीय पर्व की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं। धनतेरस, रूप चतुर्दशी, दीपावली, गोवर्धन पूजा एवं भाई दूज के शुभ अवसर पर मां लक्ष्मी एवं भगवान श्रीगणेश की कृपा आप सभी पर बनी रहे। यह पावन पर्व आपके जीवन में सुख, समृद्धि, शांति, उत्तम स्वास्थ्य और नई खुशियों का संचार करे। प्रेम, सद्भाव, भाईचारे और सकारात्मकता के दीप हर घर में प्रज्वलित हों। आप सभी का जीवन खुशियों और सफलता के प्रकाश से सदैव आलोकित रहे। | जयपुर में ऑनलाइन गेमिंग की आड़ में सट्टेबाजी का खुलासा, 7 आरोपी गिरफ्तार; करोड़ों के लेनदेन का पता चला | राजस्थान में बढ़ने लगी सर्दी, सीकर-फतेहपुर में 12.5 डिग्री पहुंचा पारा; जयपुर में भी रातें ठंडी | राजस्थान में दिवाली पर सिर्फ 3 घंटे चला सकेंगे पटाखे, 7 और 8 नवंबर को मिलेगी छूट; सरकार ने जारी की गाइडलाइन | पहले वनडे में न्यूजीलैंड की खराब शुरुआत, 115 रन पर 6 विकेट गिरे; भारतीय गेंदबाजों का शानदार प्रदर्शन | श्रीगंगानगर में रेलवे ट्रैक पर जोरदार ब्लास्ट, ट्रेन उड़ाने की आशंका; 4 ट्रेनें रद्द | सीकर में चोरी और लापता होने की घटनाओं से मचा हड़कंप: 16 साल की नाबालिग लापता, घर से सोने-चांदी के जेवर चोरी; 13 बकरियां और गाय भी ले गए चोर | राजस्थान के सभी स्कूलों में लगेंगे 'शुगर बोर्ड': बच्चों को चम्मच से समझाई जाएगी कोल्ड ड्रिंक, चॉकलेट और बिस्किट में चीनी की मात्रा | राजस्थान में बदला मौसम का मिजाज: दिन के तापमान में गिरावट, रात में कम हुई सर्दी; माउंट आबू सबसे ठंडा | अमेरिका के फ्लोरिडा में बड़ा विमान हादसा: रिहायशी इलाके के पास धमाके के साथ क्रैश हुआ बिजनेस जेट, 9 लोगों की मौत |