जिला निर्वाचन अधिकारी म्युनिसिपल संदेश नायक ने बताया कि सदस्य पद के लिए 27 अगस्त को लोक सूचना जारी की जाएगी, जबकि नामांकन पत्र प्रस्तुत करने की अंतिम तिथि 31 अगस्त 2026 निर्धारित की गई है। अभ्यर्थी 27, 29 और 31 अगस्त को सुबह 10:30 बजे से दोपहर 3:00 बजे तक संबंधित रिटर्निंग अधिकारी के समक्ष नामांकन पत्र प्रस्तुत कर सकेंगे।
नामांकन पत्रों की संवीक्षा 1 सितंबर को होगी। अभ्यर्थिता वापस लेने की अंतिम तिथि 3 सितंबर को दोपहर 3:00 बजे तक रहेगी। निर्वाचन चिन्हों का आवंटन 4 सितंबर को किया जाएगा।
पहले चरण में नगर परिषद एवं नगर पालिकाओं के सदस्यों के लिए 9 सितंबर 2026 को मतदान कराया जाएगा। वहीं दूसरे चरण में नगर निगम के सदस्यों के लिए 11 सितंबर 2026 को मतदान होगा। दोनों चरणों में मतदान का समय सुबह 7:00 बजे से शाम 6:00 बजे तक रहेगा।
चुनाव की मतगणना 14 सितंबर 2026 (सोमवार) को भवानी निकेतन कॉलेज परिसर में की जाएगी।
नगरीय निकाय आम चुनाव में इलेक्ट्रॉनिक वोटिंग मशीन (ईवीएम) का इस्तेमाल किया जाएगा। मतदान के दौरान मतदाता को पहचान के लिए ईपीआईसी (वोटर आईडी) प्रस्तुत करना होगा। जिन मतदाताओं के पास ईपीआईसी उपलब्ध नहीं है, वे आयोग द्वारा मान्य 11 वैकल्पिक फोटो पहचान दस्तावेजों में से किसी एक का मूल दस्तावेज प्रस्तुत कर मतदान कर सकेंगे।
जयपुर जिले के 19 नगरीय निकायों में कुल 28,25,046 मतदाता पंजीकृत हैं। इनमें 14,63,001 पुरुष, 13,61,949 महिला और 96 ट्रांसजेंडर मतदाता शामिल हैं।
जयपुर नगर निगम में सबसे अधिक 24,33,121 मतदाता हैं। इनमें 12,61,380 पुरुष, 11,71,649 महिला और 92 ट्रांसजेंडर मतदाता शामिल हैं।
इसके अलावा चौमूं नगर परिषद में 53,182 और शाहपुरा नगर परिषद में 64,106 मतदाता दर्ज हैं।
बगरू — 23,254
बस्सी — 20,785
चाकसू — 30,250
दूदू — 15,316
जमवारामगढ़ — 19,975
जोबनेर — 9,036
कालाडेरा — 10,674
कानोता — 9,322
खेजरोली — 15,152
किशनगढ़ रेनवाल — 23,905
मनोहरपुर — 20,065
नरायना — 13,142
फागी — 11,757
फुलेरा — 19,093
सांभर — 17,733
वाटिका — 15,178
नगरीय निकाय चुनाव की तारीखों के ऐलान के साथ ही जयपुर जिले में चुनावी गतिविधियां तेज हो गई हैं। नामांकन प्रक्रिया शुरू होने के बाद प्रत्याशी और राजनीतिक दल अब चुनावी तैयारियों को अंतिम रूप देने में जुटेंगे।
All Rights Reserved & Copyright © 2015 By HP NEWS. Powered by Ui Systems Pvt. Ltd.