Download App Now Register Now

जीएसटी विभाग की बड़ी कार्रवाई: चार प्रतिष्ठानों में कर अनियमितताएं उजागर, 1.16 करोड़ से ज्यादा की स्वैच्छिक जमा

जयपुर, 28 अगस्त। राज्य में जीएसटी नियमों के अनुपालन को सुनिश्चित करने और कर अपवंचन तथा गलत तरीके से लिए गए इनपुट टैक्स क्रेडिट (आईटीसी) पर अंकुश लगाने के लिए वाणिज्यिक कर विभाग ने सर्वे और निरीक्षण की कार्रवाई तेज कर दी है। विभागीय अधिकारियों ने जयपुर, बाड़मेर और किशनगढ़ में विभिन्न प्रतिष्ठानों पर कार्रवाई करते हुए करीब 1.40 करोड़ रुपए की कर एवं आईटीसी से जुड़ी अनियमितताओं को चिन्हित किया है।

विभाग के अनुसार, कार्रवाई के दौरान संबंधित करदाताओं की ओर से 1.16 करोड़ रुपए से अधिक की राशि स्वैच्छिक रूप से जमा और रिवर्स की गई है। कई मामलों में आगे की जांच अभी जारी है।

महारानी ट्रैवल्स में 96.93 लाख की आईटीसी अनियमितता

जयपुर के जनता कॉलोनी स्थित महारानी ट्रैवल्स पर 20 अगस्त को विभाग की ओर से निरीक्षण किया गया। लेखा पुस्तकों, रिटर्न और अन्य अभिलेखों की जांच में 96,93,048 रुपए के IGST इनपुट टैक्स क्रेडिट से संबंधित अनियमितता सामने आई।

विभागीय अधिकारियों ने करदाता को प्रकरण के प्रावधानों और संभावित परिणामों से अवगत कराया। इसके बाद करदाता ने उक्त राशि का रिवर्सल करते हुए 26 अगस्त को 96,93,048 रुपए स्वैच्छिक रूप से जमा किए।

लूदार कंस्ट्रक्शन कंपनी पर कार्रवाई, 2.55 लाख जमा

बाड़मेर स्थित लूदार कंस्ट्रक्शन कंपनी के व्यावसायिक परिसर में 24 अगस्त को निरीक्षण एवं सर्च की कार्रवाई की गई। जांच में सामने आया कि फर्म ने ऐसे करदाता से इनपुट टैक्स क्रेडिट लिया था, जिसका पंजीयन शुरू से ही रद्द था और जिसे गैर-मौजूद करदाता के रूप में चिन्हित किया गया था।

विभाग द्वारा विसंगतियों की जानकारी दिए जाने के बाद करदाता ने 2,55,405 रुपए की राशि 26 अगस्त को स्वैच्छिक रूप से जमा की। कार्रवाई के दौरान कोई माल या दस्तावेज जब्त नहीं किया गया। मामले में आगे की जांच जारी है।

हाशमी ओवरसीज LLP में 21.98 लाख की संभावित राजस्व देनदारी

जयपुर के कानोता औद्योगिक क्षेत्र स्थित हाशमी ओवरसीज एलएलपी पर 20 अगस्त को निरीक्षण एवं सर्च की कार्रवाई की गई। यहां माल परिवहन के लिए ट्रकों की आपूर्ति, संबंधित सेवाओं को छूट प्राप्त कारोबार के रूप में दर्शाने और परिसर को किराए पर देने से जुड़े लेन-देन की जांच की गई।

जांच में ट्रकों से संबंधित आईटीसी को अन्य सेवाओं से प्राप्त आउटपुट टैक्स के समायोजन में इस्तेमाल करने और निर्माण संबंधी खर्चों पर अवरुद्ध आईटीसी के संभावित उपयोग से जुड़ी विसंगतियां सामने आईं।

विभाग ने 21,98,505 रुपए की संभावित राजस्व देनदारी चिन्हित की है। इसमें 13,49,910 रुपए कर और 8,48,595 रुपए ब्याज शामिल है। कार्रवाई के बाद करदाता ने 21 अगस्त को 6,44,308 रुपए स्वैच्छिक रूप से जमा किए। शेष रिकॉर्ड की जांच जारी है और अतिरिक्त कर, ब्याज अथवा अपात्र आईटीसी की संभावना की भी जांच की जा रही है।

श्री यमुना महारानी ग्रेनाइट्स में 19.08 लाख की विसंगति

किशनगढ़ के ओल्ड इंडस्ट्रियल एरिया स्थित श्री यमुना महारानी ग्रेनाइट्स का 27 अगस्त को सर्वे किया गया। फर्म के आईटीसी में अंतर की जांच के दौरान वित्तीय वर्ष 2024-25 में करीब 3 लाख रुपए और वित्तीय वर्ष 2025-26 में करीब 16.08 लाख रुपए, यानी कुल 19.08 लाख रुपए की संभावित विसंगति सामने आई।

विभागीय कार्रवाई के बाद फर्म की ओर से 11.25 लाख रुपए स्वैच्छिक रूप से जमा किए गए। इसमें वित्तीय वर्ष 2024-25 के लिए 1.49 लाख रुपए तथा वित्तीय वर्ष 2025-26 के लिए 5 लाख और 4.75 लाख रुपए शामिल हैं।

संदिग्ध लेन-देन और आईटीसी पर विभाग की नजर

वाणिज्यिक कर विभाग रिटर्न विश्लेषण और फील्ड इंटेलिजेंस के आधार पर संदिग्ध लेन-देन तथा इनपुट टैक्स क्रेडिट से जुड़े मामलों की लगातार जांच कर रहा है। विभाग का उद्देश्य वास्तविक कर देनदारी सुनिश्चित करने के साथ-साथ गलत तरीके से आईटीसी लेने, कर दायित्व छिपाने और जीएसटी नियमों के उल्लंघन पर प्रभावी कार्रवाई करना है।

अधिकारियों के मुताबिक जांच के दौरान सामने आने वाली प्रत्येक अनियमितता के आधार पर नियमानुसार आगे की कार्रवाई की जाएगी।

Written By

DESK HP NEWS

Hp News

Related News

All Rights Reserved & Copyright © 2015 By HP NEWS. Powered by Ui Systems Pvt. Ltd.

BREAKING NEWS
TNI आवाज़ डिजिटल न्यूज़ चैनल, हिंदी-उर्दू समाचार पत्र द अनकवर्ड अपडेट एवं आवाज़-ए-तसनीम, लाइफस्टाइल समाचार पत्र अर्बन वॉग तथा हिंदुस्तान पत्रिका मीडिया एंड ब्रॉडकास्टिंग परिवार की ओर से आप सभी को दीपावली के पावन पंचदिवसीय पर्व की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं। धनतेरस, रूप चतुर्दशी, दीपावली, गोवर्धन पूजा एवं भाई दूज के शुभ अवसर पर मां लक्ष्मी एवं भगवान श्रीगणेश की कृपा आप सभी पर बनी रहे। यह पावन पर्व आपके जीवन में सुख, समृद्धि, शांति, उत्तम स्वास्थ्य और नई खुशियों का संचार करे। प्रेम, सद्भाव, भाईचारे और सकारात्मकता के दीप हर घर में प्रज्वलित हों। आप सभी का जीवन खुशियों और सफलता के प्रकाश से सदैव आलोकित रहे। | जयपुर में ऑनलाइन गेमिंग की आड़ में सट्टेबाजी का खुलासा, 7 आरोपी गिरफ्तार; करोड़ों के लेनदेन का पता चला | राजस्थान में बढ़ने लगी सर्दी, सीकर-फतेहपुर में 12.5 डिग्री पहुंचा पारा; जयपुर में भी रातें ठंडी | राजस्थान में दिवाली पर सिर्फ 3 घंटे चला सकेंगे पटाखे, 7 और 8 नवंबर को मिलेगी छूट; सरकार ने जारी की गाइडलाइन | पहले वनडे में न्यूजीलैंड की खराब शुरुआत, 115 रन पर 6 विकेट गिरे; भारतीय गेंदबाजों का शानदार प्रदर्शन | श्रीगंगानगर में रेलवे ट्रैक पर जोरदार ब्लास्ट, ट्रेन उड़ाने की आशंका; 4 ट्रेनें रद्द | सीकर में चोरी और लापता होने की घटनाओं से मचा हड़कंप: 16 साल की नाबालिग लापता, घर से सोने-चांदी के जेवर चोरी; 13 बकरियां और गाय भी ले गए चोर | राजस्थान के सभी स्कूलों में लगेंगे 'शुगर बोर्ड': बच्चों को चम्मच से समझाई जाएगी कोल्ड ड्रिंक, चॉकलेट और बिस्किट में चीनी की मात्रा | राजस्थान में बदला मौसम का मिजाज: दिन के तापमान में गिरावट, रात में कम हुई सर्दी; माउंट आबू सबसे ठंडा | अमेरिका के फ्लोरिडा में बड़ा विमान हादसा: रिहायशी इलाके के पास धमाके के साथ क्रैश हुआ बिजनेस जेट, 9 लोगों की मौत |