इन भूखंडों का कुल क्षेत्रफल करीब 152 एकड़ है, जबकि इनकी अनुमानित कीमत लगभग 311 करोड़ रुपये बताई गई है। जिन भूखंडों के लिए एक से अधिक आवेदन मिले हैं, उनका आवंटन 1 सितंबर 2026 को ई-लॉटरी के माध्यम से किया जाएगा।
13वें चरण में जयपुर के श्रीराम जानकी औद्योगिक क्षेत्र, कुंजबिहारीपुरा के 32 भूखंडों के लिए सबसे अधिक 659 आवेदन प्राप्त हुए हैं। इसके अलावा:
शिव (बालोतरा) – 10 आवेदन
धुनवाला (भीलवाड़ा) – 15 आवेदन
फतेहपुरा-समेलिया (भीलवाड़ा) – 12 आवेदन
बोरानाडा एक्सटेंशन (बोरानाडा) – 27 आवेदन
चतालिया (मंडौर) – 13 आवेदन
रीको की प्रत्यक्ष आवंटन योजना के अब तक 12 चरण सफलतापूर्वक पूरे हो चुके हैं। इन चरणों में 2,147 औद्योगिक भूखंडों का आवंटन किया जा चुका है। इससे प्रदेश में 20,500 करोड़ रुपये से अधिक के निवेश और 42,000 से ज्यादा रोजगार के अवसर पैदा होने का रास्ता साफ हुआ है।
इसके अलावा 400 से अधिक भूखंडों का आवंटन प्रक्रियाधीन है। इनके माध्यम से प्रदेश में 1,600 करोड़ रुपये से अधिक के अतिरिक्त निवेश की संभावना जताई गई है।
मुख्यमंत्री की औद्योगिक विकास की परिकल्पना और राइजिंग राजस्थान के तहत एमओयू करने वाले निवेशकों को प्रत्यक्ष आवंटन योजना के माध्यम से औद्योगिक भूखंड उपलब्ध कराए जा रहे हैं।
रीको की इस निवेशक-अनुकूल पहल से प्रदेश में नई औद्योगिक इकाइयों की स्थापना को बढ़ावा मिलने की उम्मीद है। इससे निवेश, रोजगार और आर्थिक विकास को नई गति मिलने की संभावना है।
All Rights Reserved & Copyright © 2015 By HP NEWS. Powered by Ui Systems Pvt. Ltd.