Download App Now Register Now

राजस्थान में 9 सितंबर से 8 अक्टूबर तक मनाया जाएगा 9वां राष्ट्रीय पोषण माह, ‘हमारी आंगनबाड़ी, हमारी जिम्मेदारी’ होगी थीम

जयपुर, 8 सितंबर। महिला एवं बाल विकास मंत्रालय, भारत सरकार के निर्देशानुसार राजस्थान में 9 सितंबर से 8 अक्टूबर 2026 तक 9वां राष्ट्रीय पोषण माह जन-आंदोलन के रूप में मनाया जाएगा। इस दौरान प्रदेशभर में पोषण, मातृ स्वास्थ्य और प्रारंभिक बाल्यावस्था विकास से जुड़ी विभिन्न गतिविधियां आयोजित की जाएंगी।

महिला एवं बाल विकास मंत्रालय के सचिव अनिल मलिक द्वारा जारी अर्द्धशासकीय पत्र के अनुसार इस वर्ष राष्ट्रीय पोषण माह का राष्ट्रीय शुभारंभ 9 सितंबर को वाराणसी, उत्तर प्रदेश में होगा।

इसी क्रम में निदेशालय, समेकित बाल विकास सेवाएं, राजस्थान की ओर से सभी उपनिदेशकों को आवश्यक दिशा-निर्देश जारी किए गए हैं।

‘हमारी आंगनबाड़ी, हमारी जिम्मेदारी’ होगी मुख्य थीम

निदेशक वासुदेव मालावत ने बताया कि इस वर्ष पोषण माह का मुख्य उद्देश्य आंगनबाड़ी केंद्रों को पोषण, देखभाल और प्रारंभिक बाल्यावस्था विकास के लिए और अधिक सुदृढ़ करना है। इसके साथ ही समुदाय में सामूहिक जिम्मेदारी और स्वामित्व की भावना विकसित करने पर भी जोर दिया जाएगा।

इस वर्ष राष्ट्रीय पोषण माह की मुख्य थीम “हमारी आंगनबाड़ी, हमारी जिम्मेदारी” रखी गई है।

इन पांच प्रमुख विषयों पर होंगी गतिविधियां

पोषण माह के दौरान पांच प्रमुख उप-विषयों पर विशेष गतिविधियां आयोजित की जाएंगी—

  1. आहार विविधता एवं पर्याप्त प्रोटीन

  2. आंगनबाड़ी केंद्रों पर ताजा एवं गर्म पका हुआ भोजन (HCM)

  3. सामुदायिक स्वामित्व एवं जवाबदेही

  4. बाल्यावस्था विकास के लिए पोषण एवं प्रारंभिक उद्दीपन

  5. प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना (PMMVY) के तहत मातृ स्वास्थ्य के लिए नकद हस्तांतरण

कई विभागों के समन्वय से होगा आयोजन

विभाग की ओर से तैयार गतिविधि कैलेंडर के अनुसार राष्ट्रीय पोषण माह के दौरान होने वाली गतिविधियां स्वास्थ्य, शिक्षा, पंचायती राज, ग्रामीण विकास और अन्य संबंधित विभागों के साथ समन्वय एवं अभिसरण के माध्यम से आयोजित की जाएंगी।

विभाग के अनुसार पोषण माह के दौरान आयोजित होने वाली सभी गतिविधियों की दैनिक प्रविष्टि जन-आंदोलन डैशबोर्ड पर की जाएगी। इसका उद्देश्य अभियान की गतिविधियों की नियमित निगरानी और प्रभावी क्रियान्वयन सुनिश्चित करना है।

Written By

DESK HP NEWS

Hp News

Related News

All Rights Reserved & Copyright © 2015 By HP NEWS. Powered by Ui Systems Pvt. Ltd.

BREAKING NEWS
TNI आवाज़ डिजिटल न्यूज़ चैनल, हिंदी-उर्दू समाचार पत्र द अनकवर्ड अपडेट एवं आवाज़-ए-तसनीम, लाइफस्टाइल समाचार पत्र अर्बन वॉग तथा हिंदुस्तान पत्रिका मीडिया एंड ब्रॉडकास्टिंग परिवार की ओर से आप सभी को दीपावली के पावन पंचदिवसीय पर्व की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं। धनतेरस, रूप चतुर्दशी, दीपावली, गोवर्धन पूजा एवं भाई दूज के शुभ अवसर पर मां लक्ष्मी एवं भगवान श्रीगणेश की कृपा आप सभी पर बनी रहे। यह पावन पर्व आपके जीवन में सुख, समृद्धि, शांति, उत्तम स्वास्थ्य और नई खुशियों का संचार करे। प्रेम, सद्भाव, भाईचारे और सकारात्मकता के दीप हर घर में प्रज्वलित हों। आप सभी का जीवन खुशियों और सफलता के प्रकाश से सदैव आलोकित रहे। | जयपुर में ऑनलाइन गेमिंग की आड़ में सट्टेबाजी का खुलासा, 7 आरोपी गिरफ्तार; करोड़ों के लेनदेन का पता चला | राजस्थान में बढ़ने लगी सर्दी, सीकर-फतेहपुर में 12.5 डिग्री पहुंचा पारा; जयपुर में भी रातें ठंडी | राजस्थान में दिवाली पर सिर्फ 3 घंटे चला सकेंगे पटाखे, 7 और 8 नवंबर को मिलेगी छूट; सरकार ने जारी की गाइडलाइन | पहले वनडे में न्यूजीलैंड की खराब शुरुआत, 115 रन पर 6 विकेट गिरे; भारतीय गेंदबाजों का शानदार प्रदर्शन | श्रीगंगानगर में रेलवे ट्रैक पर जोरदार ब्लास्ट, ट्रेन उड़ाने की आशंका; 4 ट्रेनें रद्द | सीकर में चोरी और लापता होने की घटनाओं से मचा हड़कंप: 16 साल की नाबालिग लापता, घर से सोने-चांदी के जेवर चोरी; 13 बकरियां और गाय भी ले गए चोर | राजस्थान के सभी स्कूलों में लगेंगे 'शुगर बोर्ड': बच्चों को चम्मच से समझाई जाएगी कोल्ड ड्रिंक, चॉकलेट और बिस्किट में चीनी की मात्रा | राजस्थान में बदला मौसम का मिजाज: दिन के तापमान में गिरावट, रात में कम हुई सर्दी; माउंट आबू सबसे ठंडा | अमेरिका के फ्लोरिडा में बड़ा विमान हादसा: रिहायशी इलाके के पास धमाके के साथ क्रैश हुआ बिजनेस जेट, 9 लोगों की मौत |