Download App Now Register Now

कोटा में वोटिंग से पहले वोटर लिस्ट में गफलत, वार्ड-3 में भाग 3 और 3A की सूची को लेकर हंगामा

BLO और मतदान केंद्र की सूची में नहीं हुआ मिलान, कई मतदाताओं के नाम गायब होने से सुबह से परेशान रहे वोटर्स

कोटा। राजस्थान नगर निकाय चुनाव 2026 के दूसरे चरण में कोटा के वार्ड-3 में मतदान शुरू होने से पहले ही मतदाता सूची को लेकर गफलत सामने आ गई। वार्ड-3 के भाग-3 और 3A में BLO की सूची और मतदान केंद्र पर उपलब्ध सूची के बीच मिलान नहीं होने से कई मतदाता परेशान नजर आए।

सूची में नाम नहीं मिलने से परेशान हुए मतदाता

जानकारी के अनुसार, मतदान केंद्र पर पहुंचे कई मतदाताओं को सूची में अपना नाम नहीं मिला। आरोप है कि सूची के मिसमैच के चलते बड़ी संख्या में मतदाता मतदान से वंचित हो रहे हैं। सुबह से ही कई लोग अपने नाम की तलाश में मतदान केंद्र के चक्कर लगाते नजर आए।

वहीं, कुछ मतदाताओं के नाम मतदाता सूची से काटे जाने की बात भी सामने आई है। नाम हटाए जाने को लेकर BPL सूची से बाहर होने का हवाला दिए जाने की बात कही जा रही है।

चुनाव पर्यवेक्षक से की शिकायत

मामले को लेकर नाराज मतदाताओं ने केंद्रीय चुनाव पर्यवेक्षक जुगल किशोर मीणा से शिकायत की। शिकायत के बाद पर्यवेक्षक की टीम मौके पर पहुंची और स्थिति को संभालने की कोशिश की।

मतदाताओं की शिकायतों के बीच अधिकारियों की टीम सूची में सामने आई गड़बड़ी को समझने और समाधान निकालने में जुटी हुई है।

शिक्षा मंत्री मदन दिलावर भी मौके पर पहुंचे

मामले की जानकारी के बाद शिक्षा मंत्री मदन दिलावर भी मौके पर मौजूद रहे। उनके साथ वार्ड पार्षद प्रत्याशी सौसर भाई भी मौके पर पहुंचे।

फिलहाल वार्ड-3 के भाग-3 और 3A में मतदाता सूची को लेकर बनी स्थिति को लेकर प्रशासन की टीम मौके पर है। अब देखना होगा कि सूची के मिसमैच की समस्या का समाधान किस तरह किया जाता है और प्रभावित मतदाताओं को मतदान का अवसर मिल पाता है या नहीं।

प्रमुख अपडेट

  • वार्ड-3 के भाग-3 और 3A में वोटर लिस्ट को लेकर गफलत

  • BLO और मतदान केंद्र की सूची में नहीं हुआ मिलान

  • कई मतदाताओं के नाम सूची में नहीं मिले

  • नाम काटे जाने को लेकर BPL सूची से बाहर होने का हवाला

  • मतदाताओं ने केंद्रीय चुनाव पर्यवेक्षक से की शिकायत

  • पर्यवेक्षक की टीम मौके पर मौजूद

  • शिक्षा मंत्री मदन दिलावर भी मौके पर पहुंचे

  • प्रशासन मामले को संभालने में जुटा

Written By

DESK HP NEWS

Hp News

Related News

All Rights Reserved & Copyright © 2015 By HP NEWS. Powered by Ui Systems Pvt. Ltd.

BREAKING NEWS
TNI आवाज़ डिजिटल न्यूज़ चैनल, हिंदी-उर्दू समाचार पत्र द अनकवर्ड अपडेट एवं आवाज़-ए-तसनीम, लाइफस्टाइल समाचार पत्र अर्बन वॉग तथा हिंदुस्तान पत्रिका मीडिया एंड ब्रॉडकास्टिंग परिवार की ओर से आप सभी को दीपावली के पावन पंचदिवसीय पर्व की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं। धनतेरस, रूप चतुर्दशी, दीपावली, गोवर्धन पूजा एवं भाई दूज के शुभ अवसर पर मां लक्ष्मी एवं भगवान श्रीगणेश की कृपा आप सभी पर बनी रहे। यह पावन पर्व आपके जीवन में सुख, समृद्धि, शांति, उत्तम स्वास्थ्य और नई खुशियों का संचार करे। प्रेम, सद्भाव, भाईचारे और सकारात्मकता के दीप हर घर में प्रज्वलित हों। आप सभी का जीवन खुशियों और सफलता के प्रकाश से सदैव आलोकित रहे। | जयपुर में ऑनलाइन गेमिंग की आड़ में सट्टेबाजी का खुलासा, 7 आरोपी गिरफ्तार; करोड़ों के लेनदेन का पता चला | राजस्थान में बढ़ने लगी सर्दी, सीकर-फतेहपुर में 12.5 डिग्री पहुंचा पारा; जयपुर में भी रातें ठंडी | राजस्थान में दिवाली पर सिर्फ 3 घंटे चला सकेंगे पटाखे, 7 और 8 नवंबर को मिलेगी छूट; सरकार ने जारी की गाइडलाइन | पहले वनडे में न्यूजीलैंड की खराब शुरुआत, 115 रन पर 6 विकेट गिरे; भारतीय गेंदबाजों का शानदार प्रदर्शन | श्रीगंगानगर में रेलवे ट्रैक पर जोरदार ब्लास्ट, ट्रेन उड़ाने की आशंका; 4 ट्रेनें रद्द | सीकर में चोरी और लापता होने की घटनाओं से मचा हड़कंप: 16 साल की नाबालिग लापता, घर से सोने-चांदी के जेवर चोरी; 13 बकरियां और गाय भी ले गए चोर | राजस्थान के सभी स्कूलों में लगेंगे 'शुगर बोर्ड': बच्चों को चम्मच से समझाई जाएगी कोल्ड ड्रिंक, चॉकलेट और बिस्किट में चीनी की मात्रा | राजस्थान में बदला मौसम का मिजाज: दिन के तापमान में गिरावट, रात में कम हुई सर्दी; माउंट आबू सबसे ठंडा | अमेरिका के फ्लोरिडा में बड़ा विमान हादसा: रिहायशी इलाके के पास धमाके के साथ क्रैश हुआ बिजनेस जेट, 9 लोगों की मौत |