Download App Now Register Now

जयपुर में देश का पहला एडवांस्ड रोबोटिक्स रिसर्च सेंटर शुरू, अब रिफाइनरी और फैक्ट्रियों में काम करेंगे AI रोबोट

जयपुर। राजस्थान की राजधानी जयपुर में देश के पहले एडवांस्ड रोबोटिक्स रिसर्च एंड डेवलपमेंट सेंटर (RRDC) का उद्घाटन किया गया। 'राइजिंग राजस्थान' पहल के तहत स्थापित इस सेंटर में अत्याधुनिक एआई आधारित ऑटोनोमस रोबोट विकसित किए जाएंगे, जो तेल-गैस रिफाइनरी, पेट्रोकेमिकल प्लांट, पावर हाउस और स्टील फैक्ट्रियों जैसी खतरनाक औद्योगिक जगहों पर सुरक्षित तरीके से काम करेंगे। इस परियोजना में करीब 10 से 12 करोड़ रुपये का निवेश किया गया है और 50 से अधिक लोगों को रोजगार मिलेगा। उद्घाटन गृह राज्यमंत्री जवाहर सिंह बेढम ने किया। पेट्रोबॉट के संस्थापक सहाब सिंह ने बताया कि ये स्वदेशी रोबोट जहरीली गैस, रेडिएशन और अत्यधिक तापमान वाले क्षेत्रों में निरीक्षण कर तकनीकी खामियों का पता लगाएंगे, जिससे दुर्घटनाओं में कमी आएगी और मानव जीवन सुरक्षित रहेगा। यह केंद्र भारत को इंडस्ट्रियल ऑटोमेशन और रोबोटिक्स के क्षेत्र में वैश्विक स्तर पर नई पहचान दिलाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है।

Written By

DESK HP NEWS

Hp News

Related News

All Rights Reserved & Copyright © 2015 By HP NEWS. Powered by Ui Systems Pvt. Ltd.

BREAKING NEWS
मीना पालड़ी में चार भूखंड जोड़कर दुकानों का निर्माण! अवैध निर्माण पर JDA की चुप्पी सवालों के घेरे में | मीना पालड़ी में चार भूखंड जोड़कर दुकानों का निर्माण! अवैध निर्माण पर JDA की चुप्पी सवालों के घेरे में | सूर्या के कत्ल की असली वजह आई सामने, बाइक बनी जानलेवा विवाद का कारण। | राजस्थान में 33 जिलों में 77 सड़क परियोजनाओं को मिली मंजूरी, बजट 2026-27 में कुल 676.74 करोड़ खर्च | राजस्थान में 33 जिलों में 77 सड़क परियोजनाओं को मिली मंजूरी, बजट 2026-27 में कुल 676.74 करोड़ खर्च | | | | जेडीए की नाक के नीचे सरकारी जमीन पर फिर कब्जा, बुलडोजर चला… लेकिन अवैध कॉलोनी फिर खड़ी हो गई! | राजस्थान हाईकोर्ट का ऐतिहासिक फैसला: 'आटा-साटा' प्रथा को बताया कानूनी व नैतिक रूप से दिवालिया, कहा- 'बेटी किसी सौदे की कीमत नहीं' | जेडीए की नाक के नीचे सरकारी जमीन पर फिर कब्जा, बुलडोजर चला… लेकिन अवैध कॉलोनी फिर खड़ी हो गई! |